सावन का महीना शुरू होते ही हर कोई त्योहारों के रंग में रंगा नजर आता है। इसी महीने में हरियाली तीज का त्योहार भी आता है। यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के साथ-साथ कुंवारी लड़कियों के लिए भी खास होता है। इसमें सभी लोग सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। साथ ही, हाथों में अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाती हैं, जिसके डिजाइन इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। आप भी हरियाली तीज के मौके फुल हैंड मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे हाथ सुंदर दिखेंगे। साथ ही, आपको ज्यादा डिजाइन सर्च करने के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा।
आप इस फोटो में नजर आने वाले मेहंदी को हाथों में लगा सकती हैं। इसके लिए आप मोर और हाथी मेहंदी डिजाइन को क्रिएट करा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में लगने के बाद इसकी रौनक बढ़ जाएगी। साथ ही, इस तरह के डिजाइन की मेहंदी लगने के बाद हाथ भरे-भरे नजर आएंगे। आप इसे मोटे और बारिक डिजाइन में क्रिएट करा सकती हैं।
आपको अगर कम समय में हाथों पर मेहंदी लगानी है, तो इसके लिए आप मिनिमल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें आपको जाली डिजाइन के साथ गोल टिक्की डिजाइन भी आसानी से बन जाएगा। बाकी बचे हाथों को आप फूल के डिजाइन से कंप्लीट कर सकते हैं। इसमें आपके हाथ भी सुंदर लगेंगे। साथ ही, आपके हाथों पर डिजाइन भी कम समय में बन जाएगा।
हाथों को भरने के लिए आप सिंपल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन का लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में जाल और घुमावदार डिजाइन को सबसे ज्यादा बनाया जाता है। इसलिए ये आसानी से लग जाती है। आप इसे चाहें तो बाजार से भी जाकर लगा सकती हैं या खुद डिजाइन देखकर लगा सकती हैं।
अरेबिक या सिंपल मेहंदी डिजाइन की जगह आप अपने हाथों में बॉक्स डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें डिजाइन बनाने के लिए पहले बॉक्स बनाया जाएगा। इसके बाद इसमें जाल या सिंपल फूल और पत्तियों के डिजाइन से इसे भरना है। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
देखने में ये डिजाइन जितना खूबसूरत दिखाई देता है। हाथों में बनने के बाद इसकी रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। इस डिजाइन को मंडला आर्ट कहा जाता है। इस तरह का मंडला आर्ट को गोला बनाकर शुरू करते हैं। इसके बाद इसके अंदर डिजाइन किया जाता है। इसे आप अपनी हाथों की उंगलियों में भी लगा सकती हैं। मंडला आर्ट को बनाने के लिए आप चूड़ी की मदद भी ले सकती हैं। इससे भी यह डिजाइन आसानी से बन जाता है।
आप अपने हाथों में जल्दी लगने वाली बेल मेहंदी डिजाइन को भी हरियाली तीज के मौके पर लगा सकती हैं। इसमें आपकी हथेली से लेकर कलाई तक जाल और फूल के डिजाइन को क्रिएट किया जाएगा। साथ में इसमें पत्तियों के डिजाइन को भी बनाया जाएगा। इस तरह के पूरी मेहंदी को अरेबिक डिजाइन में क्रिएट किया जाएगा। इससे इसमें बना डिजाइन अच्छे से हाइलाइट हो जाएगा। आप इसे चाहें तो आगे और पीछे दोनों तरफ बना सकती हैं।
अगर आपको हाथों में बने बारिक डिजाइन पसंद है, तो इसके लिए आप यह क्राउन डिजाइन वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन से आपके हाथ सुंदर लगेंगे। इसमें गोलाकार के साथ-साथ जाली डिजाइन भी क्रिएट करेंगे। उंगली पर भी जाली डिजाइन बनाया जाएगा। इसे बनाने में थोड़ा समय ज्यादा लगेगा। लेकिन इससे हाथ सुंदर लगेंगे।
हरियाली तीज पर झूला झूलने का महत्व होता है। इसलिए महिलाएं तैयार होकर झूला झूलती हैं। आप इस तरह के डिजाइन को अपने हाथों में क्रिएट करा सकती हैं। इसमें एक तरफ झूले पर बैठी महिला का डिजाइन बनवाएं। दूसरी तरफ मोर के साथ फूलों के डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इसके बाद जाली डिजाइन से इसे कंप्लीट करें। इस तरह के डिजाइन से आपके हाथ और भी सुंदर दिखाई देंगे।
आप हरियाली तीज के मौके पर अपने हाथों में फ्लावर मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन लगने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इस तरह के डिजाइन से हाथ भरे-भरे लगते हैं। इसके लिए पहले आपको अपने हाथों में जाली और पत्तियों के डिजाइन को बनाया जाएगा। इसके बाद बीच की हथेली पर कमल के फूल को बनाकर इसकी आउटलाइन की जाएगी। फिर उंगलियों पर जाली डिजाइन क्रिएट किया जाएगा। इस तरह के मेहंदी को आप हाथों में बाहर से लगवाएंगी तो इससे हाथ अच्छे लगेंगे। मार्केट में इस तरह के डिजाइन को लगवाने में आपको 1,000 रुपये देने पड़ेंगे।
आप अगर कुछ अलग डिजाइन को हाथों में क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए चूड़ी डिजाइन वाली फुल हैंड मेहंदी को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को चूड़ी के डिजाइन मे बनाया जाता है। बीच में थोड़ी-थोड़ी जगह छोड़ी जाती है। इससे यह मेहंदी लगने के बाद अच्छी लगती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन बॉक्स में अलग-अलग डिजाइन को भरा जाता है। आप चाहें तो हथेली पर अपने पति का नाम भी लिखा सकती हैं। आजकल यह डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है। इसलिए त्योहार पर इसे बनाया जाता है।
आप अपने हाथों को सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप अरेबिक फुल हैंड मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन से हाथ पतले लगते हैं। इसी वजह से हर डिजाइन अच्छे से समझ आता है। इसमें आप कलाई के ऊपर वाले हिस्से पर इस तरह के मोर डिजाइन को क्रिएट करवाएं। इसके बाद हथेली पर हाथी का डिजाइन क्रिएट करना है। इसमें डार्क आउटलाइन करनी है। उंगलियों पर फूल का डिजाइन क्रिएट करना है। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे। इस तरह के डिजाइन नई-नवेली दुल्हन के हाथों में अच्छे लगेंगे।
आप अपने हाथों में हरियाली तीज के मौके पर जाल मेहंदी डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली मेहंदी में बारीक से लेकर बड़े डिजाइन के जाल को क्रिएट किया जाएगा। इसमें अलग-अलग डिजाइन को बनाया जाएगा। इसके बाद आप चाहें तो इसमें गोलाकार या फूल डिजाइन को बनाना है। फिर उसमें शेड करनी है। इस तरीके के मेहंदी डिजाइन लगाने के बाद आपके हाथ सुंदर लगेंगे।
आप अपने हाथों में हैवी वर्क वाली फुल हैंड मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आपको हाथों में जाल से लेकर लटकन के डिजाइन बनाने हैं। इसके बाद इसमें डार्क शेड करनी है। उंगलियों में आपको जाली या फूल का डिजाइन बनाना है। इस तरह से आपके हाथों की सुंदरता बढ़ जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Design: ब्राइडल मेहंदी को इन तरीकों से दें पर्सनलाइज टच
इस बार हरियाली तीज पर लगाएं ये फुल हैंड मेहंदी डिजाइन। इससे आपके हाथों की शोभा दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, आप इस त्योहार पर सुंदर डिजाइन वाली मेहंदी लगा पाएंगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram/ mehndi_designs_collection/ mehndi_designsholic/ Shubham Mehndi Lucknow
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।