herzindagi
image

डल स्किन, एनर्जी डाउन और मूड स्विंग्स से रहती हैं परेशान? इस एक चीज से मिल सकता है फायदा

अगर आप भी इन दिनों एनर्जी में कमी, मूड स्विंग्स और डल स्किन का सामना कर रही हैं, तो आपको यह ग्लूटाथियोन ड्रिंक जरूर पीनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2025-05-05, 15:04 IST

क्या आपकी त्वचा भी इन दिनों बेजान लग रही है। ऐसे लग रहा है कि चेहरे से चमक कहीं खो गई है? एनर्जी में भी पहले जैसी बात नहीं है? हर वक्त थकावट महसूस होती है। मूड स्विंग्स से भी आप परेशान हो चुकी हैं? अगर ऐसा है, तो शायद आपके शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट्स की कमी की वजह से हो सकता है। इसका नाम है ग्लूटाथियोम। यह आपके शरीर में पहले ही मौजूद होता है। आइए जानते हैं इसका काम क्या होता है, और इसकी कमी को पूरा करने के लिए क्या करना चाहिए।

ग्लूटाथियोन एक जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट है, जो हमारा लिवर बनाता है और लगभग हर कोशिका में पाया जाता है। यह आपके शरीर का मास्टर एंटीऑक्सीडेंट कहलाता है। यह टॉक्सिन्स, प्रदूषण और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करता है। उम्र के साथ इसमें कमी हो जाती है। डाइट एक्सपर्ट रामिता कौर इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

क्या है ग्लूटाथियोन का काम?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by dt.ramitakaur | Maternal And Child Nutritionist | (@dt.ramitakaur)

बता दें की ग्लूटाथियोन त्वचा की रंग को हल्का करने और दाग धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे आपकी त्वचा चमकदार दिखती है।

यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बता दें कि हमारा लिवर हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाता है और ग्लूटाथियोन लिवर को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है।

GLUTATHIONE FOR SKIN

एंटीऑक्सीडेंट्स होने के नाते, ग्लूटाथियोन फ्री रेडिकल्स से लड़ता है, जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को तेज करता है और झुर्रियों का कारण बनते हैं।

ग्लूटाथियोन महिलाओं में फर्टिलिटी को बेहतर बनाने और अंडे की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद कर सकता है।

 

यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

ग्लूटाथियोन ड्रिंक बनाने की सामग्री

खीरा- 1 कप

आम - 1 कप

माल्टा 1 कप

पुदीने के पत्ते 2 से 4 

भिगोए हुए बादाम- 4 से 5

हल्दी एक चुटकी

काली मिर्च 1 चुटकी

नारियल पानी एक गिलास

नींबू का रस 

 

विधि

  • सारी सामग्री को मिक्सर में डालकर ब्लेंड कर लें।
  • जब यह स्मूद बन जाए तो इसे आप छान भी सकती हैं या ऐसे ही पी सकती हैं।
  • सुबह खाली पेट या दोपहर में मिड स्नैक्स के तौर पर लें

यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।