Verified By Dietitian Expert Anupama Girotra
What Is Bloating: क्या आपने कभी फूला हुआ महसूस किया है? इसे ब्लोंटिग कहा जाता है। यह समस्या बेहद आम है और ज्यादातर लोगों को यह परेशानी होती है। इसमें पेट भरा हुआ लगता है और टाइट हो जाता है। क्या आपको भी यह समस्या होती है?
आप इसके लिए दवाईयां खाती हैं? अगर आपका जवाब हां है तो ऐसा करना छोड़ दें। क्योंकि आप नेचुरल चीजों के द्वारा इस परेशानी से लड़ सकती हैं।
इस विषय पर हमने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। उन्होनें हमें बताया है कि आप अपनी डाइट में कुछ चीजें ऐड करके इस समस्या से निजाप पा सकती हैं।
अदरक को बेहद पौष्टिक माना जाता है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल खाने से लेकर दवाई तक में किया जाता है। हालांकि, अदरक का सेवन ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है।
लेकिन आप इसका कम मात्रा में रोजाना सेवन कर सकती हैं। खासतौर पर जिन लोगों को ब्लोटिंग की समस्या होती है, उनके लिए अदरक लाभकारी साबित हो सकता है। अदरक में ज़िंगिबैन नामक एक एंजाइम पाया जाता है, जो प्रोटीन को आसानी से ब्रेकडाउन करता है जिससे डाइजेशन में समस्या नहीं होती है।
यह बात हम सभी जानते हैं कि खीरा पानी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। खीरे में 95% पानी होता है। ब्लोटिंग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए खीरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। खीरा ही नहीं जिन चीजों में पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है, वह ब्लोटिंग की समस्या को कम करते हैं। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें:Cervical Pain: सर्वाइकल के दर्द से राहत दिलाएंगी ये चीजें
खाना सही तरीके से डाइजेस्ट न होने के कारण शरीर में ब्लोटिंग होने लगती है। ऐसे में आपको दवाई के बजाय नेचुरल चीजों को अपनी डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए। एप्पल साइडर विनेगर पिएं। यह एसिड को स्ट्रेंथ करता है, ताकि खाना आसानी से पच जाए। जिससे हमारे शरीर से वेस्ट बाहर निकलता है और पेट में ब्लोटिंग नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें:पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकता है नुकसान
दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है। यह एक बैक्टीरिया होता है, जो शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। खासतौर पर यह आंतों के लिए। रिसर्च की मानें तो प्रोबायोटिक्स स्टूल फ्रीक्वेंसी और रेगुलैरिटी में सुधार करते हैं। उसी तरह आप ब्लोटिंग होने पर दही खाना चाहिए। इससे पेट में ठंडक पड़ेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।