Best Food For Cervical Pain: सर्वाइकल का दर्द बेहद आम समस्या है। ऑस्टियोआर्थराइटिस या सर्वाइकल स्पोंडिलोलिसिस के कारण यह दर्द होता है। इस स्थिती में हड्डियों का स्ट्रक्चर, जॉइंट और डिस्क गर्दन से जुड़ जाता है।
हालांकि, इस समस्या का समय रहते इलाज करना जरूरी होता है, क्योंकि कोई भी बीमारी एक समय बाद गंभीर हो जाती है। यह दर्द बर्दाशत से बाहर होता है। इसलिए कहा जाता है कि सही डाइट लेनी चाहिए।
क्योंकि खाना एक ऐसी चीज है, जो हमारे स्वास्थ्य से लेकर मूड तक को प्रभावित करता है। सर्वाइकल का दर्द कम कैसे हो, इस विषय पर हम ने अनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। चलिए उन्हीं से जानते हैं इस समस्या को कम करने के लिए किन फूड्स का सेवन करना चाहिए।
लगाकर गलत पोजीशन में बैठने और मांसपेशियों पर अधिक दबाव के कारण सर्वाइकल की समस्या होने लगती है। इसके अलावास्पाइनल स्टेनोसिस, हर्नियेटेड डिस्क और पिंच नर्व भी इस समस्या का कारण है।
बोन हेल्थ बनाएं रखने के लिए मैग्नीशियम रीच फूड्स बेहद फायदेमंद होते हैं। क्योंकि जब हमारे शरीर में मैग्नीनिशयम की कमी होती है तो यह गर्दन दर्द मांसपेशियों में दर्द और मांसपेशियों में तनाव का कारण बनता है।
मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है, जो कॉन्ट्रैक्शन और रिलैक्सेशन का काम करता है।
इसलिए अगर आपको सर्वाइकल का दर्द रहता है तो आपको मैग्नीनिशियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। सोया, बीन्स, नट्स, साबुत अनाज खाएं।
ब्रोकली और एवाकाडो जैसे फल और सब्जियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर में सूजन की समस्या कम होती है। इसके अलावा एंटी-इंफ्लेमेटरी से भरपूर चीजें खाने से सर्वाइकल का दर्द कम होता है।
यह फूड मांसपेशियों में आई सूजन को कम करते हैं, जिससे दर्द में राहत मिलती है। इसलिए आपको इन चीजों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
सर्वाइकल का दर्द न हो इसके लिए हड्डियों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। हड्डियां मजबूत रहें इसके लिए कैल्शियम और विटामिन डी लाभकारी होते हैं।
इसे भी पढ़ें:पीठ दर्द से हैं परेशान तो इन चीजों का करें सेवन, कम हो जाएगी समस्या
सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी मछलियों में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। इसलिए आपको इन्हें अपने आहार का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। खासतौर पर अगर आप सर्वाइकल के मरीज हैं तो आपके लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड किसी वरदान से कम नहीं है।
इसे भी पढ़ें:पेट में दर्द की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये फूड्स
ओमेगा 3 के सेवन से शरीर में इंफ्लेमेटरी केमिकल्स का लेवल कम होता है। अगर आप मछली नहीं खाते हैं तो आप फिश ऑयल सप्लीमेंट चुन सकते हैं, जिनमें फैटी एसिड होता है।
इसके अलावा अलसी के बीज, पत्तेदार सब्जियां और अखरोट में भी पर्याप्त मात्रा में फैटी एसिड होता है, इसलिए आप इन्हें भी खा सकते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।