Verified By Shikha Aggarwal Sharma Dietician
गर्मियां शुरू हो चुकी है। तापमान 40 डिग्री पार जा रहा है। तपती गर्मी में शरीर से सबसे ज्यादा पसीना आता है। हालांकि, पसीना आना आम बात है। लेकिन क्या हो जब शरीर पसीने से तर हो जाए। क्या आप जानते हैं कि शरीर से ज्यादा पसीना आना सामान्य नहीं है। इसके एक नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। इसमें ओवरवेट, बीपी की समस्या और डाइबटीज आदि शामिल है।
अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में बदलाव लाना चाहिए। कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिनका सेवन करने से पसीने की परेशानी कम हो सकती है। इस विषय पर हमने हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने हमें बताया कि खाने का सीधा संबंध हमारे स्वास्थ्य से है। इसलिए ऐसे फूड्स खाएं, जिनमें विटामिन बी और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम जरूरी होता है। इसी तरह शरीर के तापमान को कंट्रोल करने के लिए भी कैल्शियम फायदेमंद होता है। आपको अपनी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल करने चाहिए, जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसके लिए आपको दूध, दही और तिल खाना चाहिए। दिन के खाने में दही को जरूर ऐड करें।
अलसी के बीज के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। इसका इस्तेमाल झड़ते बालों की समस्या को कम करने से लेकर वजन घटाने तक के लिए किया जाता है। उसी तरह अगर आपके शरीर से पसीना ज्यादा आता है, तो आपको इसका सेवन करना चाहिए। लेकिन ज्यादा न खाएं। दिन में केवल 2- 3 चम्मच भूने अलसी के बीज से लाभ मिलेगा। रोजान इसे खाने से आपको कुछ महीनों में ही असर दिखने लगेगा।
सरसों के तेल में कई पौषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे ओमेगा और गुड फैट, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। उसी तरह जिन लोगों को पसीने की समस्या ज्यादा होती हैं, उन्हें सरसों के तेल में बना खाना खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:चेहरे पर आता है ज्यादा पसीना तो डॉक्टर के बताए इन 6 तरीकों से करें इसे कम
इस समस्या से निपटने के लिए होममेड पाउडर काम आएगा। बस इसके लिए आपको आधा चम्मच धनिया पाउडर, पुदीना पाउडर, तुलसी का पाउडर चाहिए होगा। सारे पाउडर को एक साथ अच्छे से मिला लें। रोजाना सुबह खाली पेट इस पाउडर को 1/4 चम्मच ठंडे पानी के साथ लें। आप चाहें तो नींबू पानी या छाछ में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:हथेलियों में आता है ज्यादा पसीना, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं इस समस्या से छुटकारा
अत्यधिक पसीने की समस्या से जूझ रहे लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे पसीने की समस्या कम हो सकती है। दिन में केवल 7-10 गिलास पानी पिएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।