ये फूड्स बढ़ाते हैं एसिडिटी की समस्या

एसिडिटी की समस्या होने पर आपको खानपान का खास ध्यान रखना चाहिए। गलत चीजों के सेवन से यह समस्या बढ़ सकती है।

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-06-16, 17:06 IST
foods that increase acidity in hindi

गलत खानपान और लाइफस्टाइल के कारण पेट संबंधी समस्याएं हो जाती है। इसलिए आपको पेट का खास ध्यान रखना चाहिए। आजकल एसिडिटी की समस्या से ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। एसिडिटी में पेट में जलन होने लगती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे कई फूड्स हैं जो इस परेशानी को बढ़ा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन फूड्स के बारे में बताएंगे, जिनमें एसिड अधिक पाया जाता है।

एसिडिटी के कारण

  • कब्ज की समस्या के कारण एसिडिटी होने लगती है।
  • अगर आप ज्यादा फै वाली चीज है खाती हैं, तो इसकी वजह से भी एसिडिटी हो सकती है। इसलिए आपको लो फैट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
  • गलत टाइम पर खाना खाने के कारण भी एसिडिटी हो सकती है।
  • कई बार हम शौक-शौक में जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं। इसकी वजह से भी पेट में एसिडिटी होने लगती है।

कार्बोनेट बेवरेजेस

बाजार में मिलने वाली ज्यादातर कोल्ड ड्रिंक्स में कार्बोनेट पाया जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आपको इन ड्रिंक्स को नहीं पीना चाहिए। जिन ड्रिंक्स में कार्बोनेट पाया जाता है, वह शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आपको सोडा और कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप नींबू पानी नारियल पानी जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं।

सी फूड

do not eat sea foodएसिडिटी एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण पेट में दर्द और जलन की होने लगती है। एसिडिटी की परेशानी से राहत पाने के लिए आपको सी फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। खासतौर पर कुछ मछलियों में एसिड की मात्रा बेहद अधिक होती है। इसलिए इस दौरान मांस खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें:एसिडिटी ने कर दिया है परेशान तो अवॉइड करें ये चीज़ें

कॉफी का सेवन न करें

do not drink coffeeअगर आप जरूरत से ज्यादा कॉफी का सेवन करती हैं,तो इसके कारण भी एसिडिटी की समस्या हो सकती है। कॉफी में कैफीन पाया जाता है, जो पेट में एसिड बनाने का काम करता है। इसके साथ ही आपको कभी भी खाली पेट चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।

सिट्रस फ्रूट

do not eat citrus foodफल खाना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि किस फल में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। एसिडिटी की समस्या होने पर आपको फलों से दूरी बनानी चाहिए। इनमें वह फल शामिल हैं, जिनमें सिट्रस की मात्रा अधिक पाई जाती है। (फल खाने के फायदे)

इन बातों का रखें ध्यान

  • दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करने की वजह से खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है, जिससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। 10 मिनट का ब्रेक लें। इस दौरान ऑफिस से बाहर घूमने जाएं।
  • अल्कोहल और स्मोकिंग न करें। शराब पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको इन चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
  • पर्याप्त नींद लें। कम से कम 8 घंटा जरूर सोएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP