मेनोपॉज एक ऐसी स्थिति है, जब महिलाओं के पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज के दौरान, एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के बीच संतुलन बदल जाता है। जिसके कारण शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। मूड स्विंग्स से लेकर हॉट फ्लैशेज की समस्या आपको परेशान कर सकती है। खासतौर से, ये लक्षण पेरिमेनोपॉज की उम्र के दौरान 40 से 50 की उम्र के दौरान हो सकते हैं।
अमूमन हॉट फ्लैशेज की समस्या इस अवस्था में बेहद आम है। इस समस्या को मैनेज करने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने आहार पर विशेष रूप से ध्यान दें। आप कुछ ड्रिंक्स को इस अवस्था में अपनी डाइट का हिस्सा बना सकती हैं और अपनी सेहत में सुधार कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बता रही हैं, जिनकी मदद से आप हॉट फ्लैशेज की समस्या को मैनेज कर सकती हैं-
पीएं भरपूर पानी
मेनोपॉज के दौरान अगर आप हॉट फ्लैशेज की समस्या से जूझ रही हैं तो ऐसे में जरूरी है कि आप भरपूर मात्रा में पानी पीएं। हॉट फ्लैशेज के कारण एकदम से तापमान बढ़ने और कम होने के कारण शरीर में पानी का स्तर कम होने लगता है। पानी आपकी मसल्स क्रैम्पिंग को भी रोकता है। साथ ही, यह हार्मोन के स्तर व मूड स्विंग्स को भी मैनेज करता है। इससे हॉट फ्लैशेज की समस्या को भी मैनेज करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें-मेनोपॉज होने से पहले शरीर में होते हैं बड़े बदलाव, आइए जानें
आइस्ड टी
यह एक मिथ है, कि चाय का सेवन करने से मेनोपॉज के दौरान चाय का सेवन करने से ऐंठन व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है। हालांकि, यह सच नहीं है। अगर आप मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज की समस्या से परेशान रहती हैं तो ऐसे में आप आइस्ड टी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। हालांकि, जब आप आइस्ड टी का सेवन कर रही हैं तो यह ध्यान रखें कि आप उसमें चीनी को शामिल ना करें। इसके स्थान पर आप शहद, गुड़ या अन्य नेचुरल स्वीटनर को इसमें एड कर सकती हैं।
तैयार करें कूलर्स
मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज की समस्या को मैनेज करने के लिए कूलर्स का सेवन करना भी एक अच्छा विचार हो सकता है। आप शहद और गुड़ को इस कूलर में इस्तेमाल करें। आप इसे बनाने के लिए आप ताजे पुदीने के पत्तों, नींबू के रस और ढेर सारी बर्फ को पानी को मिलाएं और कूलर्स बनाएं। हालांकि, नेचुरल कूलर्स बनाते समय आप अपने टेस्ट को ध्यान में रखते हुए कुछ इंग्रीडिएंट्स को एड कर सकती हैं। लेकिन आप इसमें चीनी बिल्कुल भी एड ना करें।
इसे भी पढ़ें-Expert Tips:पीरियड्स में हेल्दी रहने के लिए इन फूड्स का करें सेवन
पीएं कोकम का जूस
कोकम के जूस का सेवन करना मेनोपॉज के दौरान करना कॉफी अच्छा माना जाता है। यह हॉट फ्लैशेज की समस्याको मैनेज करने में मददगार है। यह आपको शरीर की गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही साथ, यह विटामिन ए, बी3 और सी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इतना ही नहीं, यह फोलिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और जिंक से भरपूर होता है। इसलिए, अगर मेनोपॉज के दौरान हॉट फ्लैशेज को दूर करना हो तो ऐसे में कोकम के जूस का सेवन करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों