Does saffron make baby skin fair:प्रेगनेंसी एक महिला की जिंदगी का बहुत ही खूबसूरत स्टेज होता है। इस दौरान मां को अपने सेहत और खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास सही हो इसके लिए मां तमाम तरह के फल,सब्जियों का सेवन करती हैं। वहीं इस दौरान कुछ अजीबो गरीब मान्यता भी देखने और सुनने को मिलती है। कुछ महिलाएं बच्चा गोरा पैदा करने के लिए केसर का सेवन करती हैं। दरअसल पुराने जमाने से बच्चा गोरा पैदा करने के लिए लोग केसर का दूध पीने की सलाह देते हैं,जो की अब तक फॉलो किया जा रहा है। अब सवाल है कि क्या सच में केसर वाला दूध पीने से बच्चा गोरा पैदा होता है या ये सिर्फ एक मिथ है? इस सवाल का जवाब दे रही हैं स्किन डेकोर की निदेशक डॉ मोनिका चाहर। आइए जानते हैं।
क्या केसर के सेवन से बच्चे का रंग गोरा होता है?(Does saffron make baby skin fair)
एक्सपर्ट के मुताबिक मां के केसर खाने से बच्चे के गोरा होने का कोई ताल्लुक नहीं है। बच्चे का रंग गोरा होना या काला होना मेलेनिन और जीन पर पूरी तरह से निर्भर करता है। शरीर में मेलेनिन का स्तर बहुत ज्यादा होने पर स्किन डार्क होती है, वहीं मेलेनिन की संतुलित मात्रा स्किन का रंग गोरा करने में मदद करती है। वहीं केसर और दूध (दूध को इस तरह से बनाएं टेस्टी) का कोई वैज्ञानिक सबूत भी मौजूद नहीं है, हालांकि इसके अन्य फायदे हैं जिस वजह से लोग समझते हैं कि इसका सेवन बच्चे को गोरा बनाता है। एक्सपर्ट के मुताबिक किसी भी बातों पर भरोसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए, क्योंकि कई बार आप किसी चीज़ का गलत तरीके से सेवन करते हैं जो आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है।
केसर या केसर वाला दूध पीने से क्या फायदा होता है? (How many strands of saffron is safe during pregnancy)
- गर्भावस्था में हार्मोनल असंतुलन के चलते मूड स्विंग की समस्या होती है,इसके चलते गुस्सा आना,एक्साइटेड होना,तुरंत किसी भी बात पर रोने लगना,ऐसी कई समस्याएं होती है। ऐसे में ये मूड स्विंग को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- ये एंटी डिप्रेसेंट की तरह काम करता है। इसके सेवन से सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होता है जो आपके मूड को सुधारता है।
- गर्भावस्था में हाई बीपी की शिकायत बनी रहती है, ऐसे में केसर (कैसे बनता है केसर) का सेवन रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायता करता है।
- प्रेगनेंसी में महिलाओं को पाचन से जुड़ी समस्या जैसे एसिडिटी,अपच और उल्टी की शिकायत होती है। इस समय पाचन धीमा हो जाता है। ऐसे में केसर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।
- केसर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी मदद मिलती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik/ Unsplash
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों