herzindagi
how saffron is made

कैसे बनाया जाता है केसर, पता है आपको?

खाने के स्वाद बढ़ाने वाला केसर बहुत महंगा मिलता है। वजह है इसे कल्टीवेट करने का तरीका। इसका प्रोडक्शन और फिर केसर बनाने के लिए केसर के बल्ब कई प्रोसेस से गुजरते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-08-01, 15:00 IST

अच्छी गुणवत्ता वाला केसर आसानी से मिल पाना मुश्किल है। इसे लग्जरी का पर्याय कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। इसकी कीमत के कारण लोग इसमें एडल्टरेशन भी करते हैं और कई सारी जगहों में यह अपने दाम से कम कीमत में भी मिल जाता है। खाने के स्वाद और फ्लेवर को बदलने का हुनर रखने वाला यह केसर कड़ी मेहनत के बाद तैयार होता है।

इसे बनाने के पीछे जो प्रोसेस होता है, उसके बारे में जानेंगे, तो अपने आप समझ जाएंगे कि केसर की महंगाई का कारण क्या है। केसर कैसे बनता है, अगर यह सवाल आपके मन में भी आया है, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। हम आपको विस्तार से बताएंगे केसर के बनने की क्या कहानी है। 

केसर क्या है?

what is saffron

केसर एक खास फूल से बनाया जाता है। अधिकांश इतिहासकारों ने यह माना कि इसकी खेती सबसे पहले ईरान में की गई थी। हालांकि, कई लोग बताते हैं कि इसे ग्रीस में पहले उगाया गया था। आज यह कीमती मसाला ग्रीस और ईरान के साथ-साथ मोरक्को, भारत और चीन में भी उपलब्ध है। इसका स्वाद बहुत ही सटल होता है और खुशबू अच्छी और तेज होती है।

इसे भी पढ़ें: आखिर कहां से आती है काली मिर्च? जानिए बाजार से आपके घर तक आने का प्रोसेस

केसर क्यों होता है इतना महंगा?

केसर के फूल को सैफ्रन क्रोकस कहा जाता है। हर फूल केसर के केवल तीन धागे पैदा करता है और यह हर साल केवल एक सप्ताह के लिए खिलता है। इसकी कटाई हाथ से की जाती है। मिड मॉर्निंग में, जब फूल खिले नहीं होते, तब इन्हें निकाला जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल एक औंस केसर पैदा करने में लगभग 1,000 फूलों की आवश्यकता होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि केसर की गुणवत्ता अच्छी है, इसे सूंघकर देखा जाता है। केसर में से मीठी घास जैसी सुगंध आती है और इसके धागे भी लाल होने चाहिए। कोई भी पीले धागे वाला केसर नहीं लिया जाता है।

केसर कैसे होता है हार्वेस्ट?

how kesar is harvest

केसर प्राप्त करने के लिए फूल के कॉर्म गर्मियों में बोए जाते हैं और केसर क्रोकस फूल शरद ऋतु के मिड या एंड से कटाई के लिए तैयार होते हैं। कटाई करने वाले लोग फूलों को सूर्योदय से पहले या तुरंत बाद हाथ से तोड़ते हैं, ताकि वे सूर्य की सीधी गर्मी से क्षतिग्रस्त न हों। केसर के फूल बहुत नाजुक होते हैं और उत्पादक मानते हैं कि इन्हें मशीन के द्वारा तोड़ने पर फूलों को नुकसान पहुंचता है।

जैसा कि हमने बताया कि फूल केवल 3 धीगे उत्पन्न करता है। एक बार फूलों की कटाई हो जाने के बाद, इसके धागों को तोड़कर लगभग 12 घंटे के लिए सुखाया जाता है। हार्वेस्ट होने से लेकर इसके तैयार होने में बड़ी मेहनत लगती है। इसके महंगे होने का भी यही एक कारण है कि इसके कई सारे फूलों से बहुत कम केसर प्राप्त होता है। 1 किलोग्राम केसर मसाला तैयार करने में 15,000-16,000 फूलों की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़ें: जानिए खाना बनाते समय केसर को इस्तेमाल करने का सही तरीका

मिलावटी केसर की पहचान कैसे करें?

आपने देखा होगा कि कुछ लोग केसर को बहुत सस्ते दामों में बेचते हैं। यह असली केसर नहीं होता है। अगर आपने गलती से नकली केसर ले लिया है और इसमें मिलावट की पहचान करना चाहें, तो यह तरीका आजमाकर देखें। दो गिलास में गर्म पानी भर लें और असली और नकली दोनों केसर के 2-2 धागों को गिलास में डालें। असली केसर धीरे-धीरे नारंगी रंग देने लगेगा, वहीं नकली केसर ऐसा नहीं करेगा। इसके अलावा आप उन्हें सूंघकर देख सकते हैं। असली केसर में एक भीनी-सी मीठी खुशबू होती है (पैकेट बंद मसालों की मिलावट कैसे जांचें)।

केसर को कैसे करें स्टोर?

केसर भी एक तरह का मसाला ही है और मसाले लंबे समय तक तभी स्टोर किए जा सकते हैं, जब उन्हें नमी और हीट जैसी चीजों से दूर रखा जाए। अगर आप केसर के धागों को ठीक से स्टोर करते हैं, तो इन्हें 2-3 साल तक रखा जा सकता है। 

केसर के धागों को ठंडी, सूखी और डार्क जगह पर रखें। केसर के पानी को फ्रिज में एक एयरटाइट कंटेनर में तीन सप्ताह तक स्टोर किया जा सकता है। ध्यान रखें कि आप केसर को फ्रिज में न रखें, क्योंकि यह बहुत जल्दी मॉइश्चर सोख लेता है और इससे खराब हो सकता है।

 

केसर के बारे में ये जानकारी क्या आपको पता थी? अगर हां तो इसके बारे में हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।