herzindagi
is poha good for weight loss

Expert Tips : क्या सच में पोहे से होता है वजन कम, जानें

क्या पोहा खाने से सच में वजन कम हो सकता है? वजन कम करने के लिए इसे कैसे खाना चाहिए, आइए जानें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-06-07, 18:56 IST

पोहा वैसे तो इंदौर का बहुत फेमस होता है, लेकिन आप इसे नॉर्थ इंडिया के लगभग हर दूसरे घर में बनाया जाता है। कुछ लोग इसे थोड़ा मीठा बनाते हैं, तो कुछ लोग इसे खूब सारी सब्जियों, सेव नमकीन आदि के साथ बनाते हैं। हम सभी को अब तक इसे खाने के लिए तरीके मालूम हो चुके हैं। हमने सुना भी है कि पोहा कितना हेल्दी होता है।

यह एक पौष्टिक आहार है, जो कार्बोहाइड्रेट, फाइबर,आयरन, विटामिन्स आदि से भरपूर होता है। लेकिन क्या इसे खाकर वजन कम हो सकता है?

यही जानने के लिए हमने सीमा सिंह न्यूट्रिशन क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट सीमा सिंह से पूछा और उन्होंने बताया, 'हम सभी पोहा ब्रेकफास्ट में खाते हैं। यह आपकी बॉडी को जरूरी तत्व प्रदान करता है और अगर आप वेट मैनेज करना चाह रही हैं तो आपको पोहा अपने आहार में शामिल जरूर करना चाहिए।'

न्यूट्रिशनिस्ट सीमा सिंह ने पोहा के फायदे और उसे वजन कम करने के लिए कैसे खाना चाहिए, यह भी हमें बताया है। तो चलिए जानते हैं उन्हीं से कि पोहा खाना कैसे फायदेमंद होता है!

इसे भी पढ़ें :1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद

वेट लॉस के लिए पोहा के फायदे

poha for weigh loss tips

अगर आप हेल्दी वेट लॉस डाइट की तलाश में हैं, तो आप नाश्ते के लिए पोहा खा सकती हैं। यह कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा स्रोत है, आयरन, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। पोहा फाइबर का एक अच्छा स्रोत है और यह लंबे समय तक आपका पेट भरा रखता है। इससे आपको क्रेविंग्स भी कम होती हैं और इसलिए आप कुछ एक्सेस में खाने से बचते हैं (पोहा कटलेट रेसिपी)।

poha nutritional value

पौष्टिक आहार है पोहा

न्यूट्रिशनिस्ट सीमा सिंह के मुताबिक, पोहा में कैलोरी बहुत कम होती है और इसमें बड़ी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। पोहा आयरन, विटामिन-सी और ए का एक समृद्ध स्रोत है। पोहा के पोषण मूल्य में प्रति 100 ग्राम में 67.6 एमसीजी विटामिन-ए, 1.9 मिलीग्राम विटामिन सी, 6.1 मिलीग्राम आयरन और 79.7 मिलीग्राम फॉस्फोरस होता है। वजन घटाने के लिए यह अच्छा होने का एक और कारण यह है कि इसे कई तरह से पकाया जा सकता है। आप इसमें किसी भी तरह की सब्जी मिला सकते हैं और स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में आम खाने से पेट में नहीं होगी गर्मी, जानें खाने का सही तरीका

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं पोहा?

how to eat poha for weight loss

न्यूट्रिशनिस्ट सीमा सिंह कहती हैं कि यह बहुत जरूरी है कि पोहा को सही क्वांटिटी में खाना चाहिए। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो पोहा की एक क्वार्टर प्लेट आपके लिए काफी है। यह आपको एक अच्छे-खासे समय तक भरा-भरा रखता है। इसके साथ ही जरूरी नहीं है कि आप इसे नाश्ते में ही खाएं। हमें सबसे ज्यादा क्रेविंग्स शाम को होती है तो आप इसे उस दौरान भी खा सकते हैं। पोहा से आप लंच या डिनर मील को एक्सचेंज कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है तो उसके साथ खूब सारी वेजिटेबल्स और प्रोटीन-युक्त आहार को भी शामिल करें।

सीमा सिंह बताती हैं कि पोहा खाने से हमारा डाइजेशन भी अच्छा रहता है। कई सारे लोगों को खराब पाचन की शिकायत रहती है, लेकिन इसमें फाइबर होने की वजह से यह पेट को साफ रखता है और चूंकि यह ग्लूटेन फ्री भी होता है तो इससे पटे की कई समस्याओं में भी राहत मिलता है।

अब आप भी पोहा अपने आहार में शामिल कर सकती हैं और अपनी वजन घटाने की जर्नी को आसान बना सकती हैं। हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। अगर लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit : freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।