आधे से अधिक बीमारी पेट स्वस्थ ना होने की वजह से ही होती हैं। यही नहीं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी पेट का स्वस्थ होना बहुत ज़रूरी है। पेट साफ़ ना होने की वजह से चेहरे पर पिंपल्स, दाने या फिर अन्य समस्याएं शुरू होने लगती है। यही वजह कि ज़्यादातर डॉक्टर्स पेट को हेल्दी रखने के लिए जंक या फिर ऑयली फूड से दूर रहने की सलाह देते हैं। बता दें कि पेट में ऐसे बहुत से रोगाणु होते हैं, जो ना सिर्फ़ शारीरिक बल्कि त्वचा की ख़ूबसूरती को भी बिगाड़ देते हैं।
ग्लोइंग त्वचा के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों को चुनना ज़रूरी है जो आपके पेट के लिए लाभकारी हों। अगर आप भी त्वचा से जुड़ी समस्याओं से निजात पाकर ग्लोइंग स्किन चाहती हैं तो अपनी डाइट में इन गट फ्रेंडली फूड्स को शामिल करें। आप चाहें तो यहां बताए गए फूड्स को सुबह के भोजन में शामिल कर सकती हैं।
हल्दी वाला दूध
पेट को साफ़ करने में हल्दी वाला दूध सहायक माना जाता है। पेट को साफ़ करने के अलावा इससे जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए भी हल्दी वाला दूध मददगार हो सकता है। इसके अलावा यह स्किन के लिए भी काफ़ी फ़ायदेमंद है। दरअसल इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों से लड़ने में मदद करते हैं और रंगत निखारने का काम करते हैं। यही नहीं रात में सोने से पहले इसे पीने से अनिद्रा की समस्या को ठीक किया जा सकता है। बता दें कि ग्लोइंग स्किन के लिए बेहतर नींद लेना बहुत ज़रूरी है।
इसे भी पढ़ें:शरीर के लिए बेहद जरूरी है फोलिक एसिड फूड्स का सेवन, जानें इसके फायदे
अखरोट
अखरोट में रासायनिक गुण होते हैं जो बल्ड सर्कुलेशन को बूस्ट करते हैं। यह हर तरह के सेल में ऑक्सीजन और पोषक तत्व लाने में मदद करते हैं। सर्कुलेशन त्वचा को नैचुरल तरीक़े से ग्लो करने में भी मदद करता है। रोज़ाना 3 से 4 अखरोट ना सिर्फ़ आपकी स्किन को हेल्दी रखने में मदद करेंगे बल्कि इससे पेट भी स्वस्थ रहेगा। यही नहीं गुड फ़ैट, फ़ाइबर और प्रोटीन जैसे तत्व होने की वजह से यह वेट लॉस में भी मददगार है।
बाजरा
बाजरा फ़ाइबर के अलावा जिंक से भी समृद्ध होता है, जो त्वचा में एजिंग प्रोसेस को स्लो करता है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, एसिडिटी या फिर अन्य समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। वहीं बाजरा में विटामिन सी और ई भरपूर है जो नैचुरल सनस्क्रीन के रूप में काम करते हैं और आपकी त्वचा को डैमेज होने से बचाते हैं। रोटी या फिर अन्य तरीक़े से बाजरा को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्स सीड्स फ़ाइबर से भरपूर है जो आपके डायजेस्टिव सिस्टम को सही तरीक़े से काम करने में मदद करता है। बस इसके साथ तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। ख़ास बात है कि इसमें ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड होता है। ओमेगा फ़ैटी एसिड मछली का तेल होता है। ज़्यादातर लोग मछली नहीं खा पाते, ऐसे में एक चम्मच फ्लैक्स सीड्स का सेवन करना काफ़ी होगा। कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप अगर फ्लैक्स सीड्स का सेवन करेंगे तो ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Younger Look Tips: लंबे समय तक जवां दिखने के लिए ये 3 चीजें पूरे साल खाएं
छाछ
छाछ का सेवन करने से ना सिर्फ़ आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं बल्कि इससे अन्य समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है। कई महिलाएं इसे डाइट में शामिल करने के अलावा फ़ेस पैक बनाने के लिए भी इस्तेमाल करती हैं। डेड स्किन हटाने के साथ-साथ रंगत भी साफ़ करता है। इसके अलावा छाछ में काफ़ी मात्रा में एसिड होता है जो बैक्टीरिया के ख़िलाफ़ काम करता है और पेट के पाचन में सहायता करता है।
Recommended Video
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों