क्या आप एजिंग से लड़ने के लिए एक आसान नुस्खा चाहती हैं? तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स लेकर आए हैं जो 50 की उम्र की महिलाओं को जरूर खाने चाहिए और यह आपको आसानी से मिल जाते हैं। जी हां पोषक तत्वों का सही मिश्रण और थोड़ी सी रेगुलर एक्सरसाइज आपको जवां और फिट महसूस करने और दिखने में मदद करेंगे।
50 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, एस्ट्रोजन का नुकसान होता है और मेनोपॉज के कारण हार्मोनल असंतुलन का सामना करना पड़ता है। साथ ही कई तरह की बीमारियां आपको घेरने लगती हैं। लेकिन जब आप सही खाती हैं तो आप अपना वजन को कंट्रोल में रखने, अपनी हड्डियों को मजबूत रखने और हार्ट रोग को रोकने में मदद करने के साथ जवां दिखने में मदद मिलती है। 50 की उम्र के बाद महिलाओं को अपनी डाइट में कौन से फूड्स को शामिल करना चाहिए? इस बारे में हमें फोर्टिस हॉस्पिटल की डाइशियन सिमरन सैनी जी बता रही हैं।
अलसी के बीज
ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर ये बीज 50 से अधिक महिलाओं के लिए बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि अलसी के बीज हेल्दी जोड़ों, मेनोपॉज के बाद हॉट फ्लैशेज, हेल्दी हार्ट और हेल्दी बालों के फायदेमंद होते हैं।
इसे भी पढ़ें:ये 7 चीजें खाएंगी तो बढ़ती उम्र में भी रेखा की तरह बनी रहेंगी जवां और खूबसूरत
बादाम
यूं तो रोजाना बादाम खाना हर किसी की हेल्थ के लिए अच्छा होता है लेकिन यह 50 की उम्र से ज्यादा की महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड और अमीनो एसिड से भरपूर होने के साथ यह प्रोटीन से भरपूर होते हैं। बादाम 50 से अधिक महिलाओं के लिए सही ऊर्जा स्रोत है और चमकती त्वचा के साथ सहनशक्ति और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं।
हल्दी
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को जोड़ों की समस्या सताने लगती है और उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। इसलिए 50 की उम्र के बाद अपनी डाइट में हल्दी को शामिल करना चाहिए। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी करक्यूमिन से भरपूर होती है जो अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द को रोकने में मदद करती है। साथ ही इम्यून सिस्टम प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और 50 से अधिक उम्र की महिलाओं में संक्रमण को रोकने में भी मदद करती है।
दही
डेयरी प्रोडक्ट्स विशेष रूप से दही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर होती है जो एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक के रूप में काम करती है जिससे हमारे डाइजेशन और हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार होता है। इसके अलावा कम कैलोरी की कीमत पर एनर्जी प्रदान करने में मदद मिलती है। इसलिए महिलाओं को एक कटोरी दही रोजाना जरूर खाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:लंबे समय तक जवां दिखने के लिए ये 3 चीजें पूरे साल खाएं
क्विनोआ
यह अनाज न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि यह आसानी से आपका पेट भर देता है। यह आहार फाइबर, बी विटामिन और महत्वपूर्ण मिनरल का एक बड़ा स्रोत है। फाइबर युक्त फूड्स खाने से डाइजेशन नियमितता को बढ़ावा मिलता है और यह आपके हृदय और हृदय प्रणाली के लिए अच्छा है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है और आपको 50 के बाद फिट रखता है।
इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप भी 50 की उम्र के बाद भी फिट और जवां दिखाई दे सकती हैं। आहार व पोषण से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों