आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं जो गंभीर से गंभीर बीमारियों से छुटकारा दिला सकती हैं। इसी में गोंदा कतीरा भी शामिल है। पेड़ की छाल से निकलने वाले पीले रंग के गोंद को गोंद कतीरा कहा जाता है। यह चिपचिपा, बदबूदार और बेस्वाद होता है। लेकिन इसकी तासीर ठंडी होती है जो शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसका सेवन कब्ज दूर करने, स्किन इंफेक्शन, पेट की परेशानी और डिलीवरी के बाद सेहत बनाने के लिए किया जाता है।
गोंद कतीरा को गोंद के साथ कंफ्यूज नहीं करना चाहिए। क्योंकि जहां गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, वहीं गोंद की गर्म तासीर होती है। आयुर्वेद में गोंद कतीरा का दूध के साथ सेवन करना बहुत फायदेमंद माना गया है। इसमें हाई रिच फाइबर होता है, जो पेट और आंतों के लिए अच्छा बताया गया है। हमने इसके लिए एक एक्सपर्ट से भी बात की है और उन्होंने भी इसे माना है। दिल्ली के रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट सिद्धार्थ एस. कुमार ने भी गोंद कतीरा और दूध का सेवन करना साभकारी माना है।
आयुर्वेद में गोंद कतीरा का दूध के साथ सेवन करना हड्डियों के लिए फायदेमंद माना गया है। क्योंकि दूध में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है जिससे हड्डियों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जिन लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं या कोई परेशानी होती है, उन्हें दूध के साथ गोंद कतीरा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। गोंद कतीरा हड्डियों के साथ-साथ आंखों के नीचे की सूजन को कम करने के लिए भी फायदेमंद होता है।
दूध का गोंद कतीरा का सेवन करना डाइजेशन में सुधार ला सकता है। साथ ही यह पेट की समस्याओं के लिए लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों को गैस, बदहजमी की परेशानी रहती है उन्हें दूध और गोंद कतीरा का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
कब्ज की परेशानी झेलने वाले लोगों के लिए भी दूध और गोंद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए रात में गोंद कतीरा के साथ दूध पीने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- रोजाना दूध में ये मिलाकर पीएंगी तो मजबूत होगी हड्डियां और नींद आएगी भरपूर
गोंद कतीरा में प्रोटीन और फॉलिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को एनर्जी दे सकता है। साथ ही यह खून को गाढ़ा करने में मदद करता है।
जिन महिलाओं के पीरियड्स अनियमित रहते हैं, उनके लिए भी गोंद कतीरा और दूध का साथ सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। पीरियड्स नियमित करने के लिए गोंद कतीरा और मिश्री को साथ में पीसकर 2 चम्मच दूध में मिलाकर सेवन किया जा सकता है।
गोंद कतीरा में ऐसे तत्व होते हैं जो बॉडी को हाइड्रेट करते हैं, जिससे स्किन सेल्स बेहतर होते हैं। यह स्किन में नमी लाता है और मुलायम बनाता है। गोंद कतीरा स्किन की रेडनेस, जलन और सूजन को भी कम करता है।
वेट कंट्रोल करने के लिए भी गोंद कतीरा को लाभकारी माना गया है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो बॉडी को डिटॉक्स करते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। हाई फाइबर से रिच गोंद कतीरा आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराता है, जिससे आप फास्टफूड और बेवक्त खाने की परेशानी से बच सकते हैं। साथ ही यह गट हेल्थ को भी सुधारता है। वेट को कंट्रोल करने के लिए गोंद कतीरा और दूध को हर दिन पिया जा सकता है।
गोंद कतीरा श्वसन तंत्र यानी रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी आराम पहुंचाता है। यह खांसी और जुकाम के लक्षणों में भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है। गले में होने वाली खिचखिच और बलगम को भी साफ करने में गोंद कतीरा और दूध का सेवन मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- गोंद और गोंद कतीरा में क्या फर्क होता है? जानें दोनों के फायदे
गोंद कतीरा और दूध का सेवन दिल को भी मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रह सकता है, जिन लोगों को हाई बीपी की परेशानी होती है उन्हें गोंद कतीरा से मदद मिल सकती है।
गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इसका गर्मियों में सेवन करना फायदेमंद माना गया है। इसे नेचुरल कूलैंट भी कहते हैं। लू और तेज गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से लू से भी बचा जा सकता है।
एक चम्मच गोंद कतीरा को रात में भिगो लेना चाहिए, इससे यह सुबह तक जेल जैसा बन जाएगा। इस जेल को गर्म दूध में मिलाकर पिया जा सकता है। या फिर जेल और दूध दोनों को एक साथ उबालकर भी पिया जा सकता है। अगर आप इसमें कुछ मीठा डालना चाहती हैं तो शहद या चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।