घी हमारे किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सामग्री में से एक है। यह अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों और स्वाद के लिए रोजाना कई तरह की खाद्य पदार्थों में उपयोग किया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि किसी भी भोजन में घी जोड़ने से डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार होता है और शरीर द्वारा पोषक तत्वों को ग्रहण करने में भी मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अपने पैरों पर घी लगाने से कई फायदे हो सकते हैं?
शायद आपको हमारी बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन ऐसा हो सकता है। चेहरे को ग्लोइंग बनाने और अच्छी नींद लाने के लिए घी के इस नुस्खे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस नुस्खे की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी जानकारी हमें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर के इंस्टाग्राम को देखने के बाद पता मिली है।
पैरों के तलवों पर घी लगाने के फायदे
- रुजुता दिवेकर के अनुसार, पूरे दिन काम करने के बाद ज्यादातर महिलाएं शरीर में दर्द से परेशान रहती हैं और इससे रातों की नींद हराम हो जाती है। पैरों पर थोड़ा सा घी लगाने से आपको अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है और यह बात तो आप जानती हैं जो महिलाएं रात को भरपूर नींद सोती हैं सुबह के समय उनके चेहरे पर गजब का ग्लो आता है।
- यह उन महिलाओं के लिए बहुत अच्छा है जिन्हें खर्राटे की समस्या है या जिनकी नींद में खलल पड़ता है।
- अगर आपको अपच, डकार जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो पैरों में घी लगाने से मदद मिल सकती है। घी लगाने से वात शरीर में बस जाता है जिससे गैस और सूजन कम हो जाती है।
- क्या आप अपने दिन की शुरुआत एंटासिड की गोली से करती हैं? तो रोजाना इस उपाय को जरूर आजमाएं।
- IBS और पुरानी कब्ज से पीड़ित महिलाएं जिन्हें रोजाना फाइबर या गोलियों की जरूरत होती है, उन्हें इस उपाय करना चाहिए।
- अपने पैरों पर घी लगाना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिएभी फायदेमंद होता है। यह आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करता है।
- पैरों पर रोजाना घी का इस्तेमाल करने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है।
- पैरों के तलवों पर घी लगाने से भी आपकी त्वचा की रंगत में सुधार होता है।
घी से मालिश आपकी कैसे मदद करती है?
आपको लग रहा होगा कि भला तलवों में घी लगाने से चेहरे पर निखारऔर यह सारी समस्याएं कैसे दूर हो सकती हैं तो हम आपको बता दें कि यह आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है-
पैरों की मालिश या 'पादाभ्याम्' आयुर्वेदिक परंपरा में एक बहुत ही खास स्थान रखती है। भारतीय चिकित्सा की पारंपरिक प्रणाली इस दैनिक अनुष्ठान का अभ्यास करने की सलाह देती है, खासकर रात में सोने से पहले।
रुजुता के अनुसार, पैरों पर घी लगाने से वात (ईथर और वायु तत्व) जम जाता है और गैस और सूजन कम हो जाती है। पैर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, क्योंकि वहां कई नसें समाप्त हो जाती हैं। तलवों की मालिश करने से इन नसों को मजबूत करने में मदद मिलती है, एसिडिटी कम होती है, नींद में सुधार होता है, चर्बी कम होती है और मूड और त्वचा की रंगत निखरती है।
घी के विकल्प
यदि आप घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो रुजुता दिवेकर ने दो विकल्प सुझाए हैं जिनका उपयोग किया जा सकता है। घी के दो विकल्प हैं- नारियल तेल और कोकम बटर। उन्होंने यह भी शेयर किया कि आदर्श रूप से घर का बना घी पैरों के तलवों पर मालिश करने के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए क्योंकि यह अत्यधिक फायदेमंद है।
इसे जरूर पढ़ें:रात को बिस्तर पर जाने से पहले इन 2 अंगों पर लगाएं तेल और देखें कमाल
पैरों के तलवों पर घी कैसे मलें?
- एक छोटे बर्तन में थोड़ा घी डालकर अपने बिस्तर के पास रख दें।
- रोजाना रात में सोने से ठीक पहले अपनी हथेली पर थोड़ा सा घी लें।
- इसे अपने पैरों पर लगाएं।
- अपनी हथेली का उपयोग करके इसे तब तक अच्छी तरह रगड़ें जब तक कि आपके पैर गर्म न होने लगें।
- दूसरे पैर पर दोहराएं और सो जाएं।

अपने दैनिक भोजन में घी जोड़ने के अलावा, आपको इसे अपने पैरों पर भी इस्तेमाल करना चाहिए। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट करके जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Shutterstock & Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों