Makke Ki Roti: ठंड के मौसम मक्के की रोटी खूब चाव से खाई जाती है। इसे सर्दियों की रानी कहा जाता है। यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत को भी खूब फायदे पहुंचाती है। इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन बी, कॉपर, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम और पोटेशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह गेहूं के आटे से कई गुणा ज्यादा फायदेमंद होती है। यानी सर्दियों में आपके शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने के लिए मक्के की रोटी से बेहतर शायद ही कुछ और होता होगा। आइए हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से जानते हैं मक्के की रोटी के क्या फायदे हैं।
मक्के की रोटी खाने के फायदे
- एक्सपर्ट के मुताबिक मक्के में फाइबर की मात्रा काफी हाई होती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। दरअसल घुलनशील फाइबर आपके रक्त प्रवाह में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम कर सकता है। वहीं इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बनाए रखने के लिए जाना जाता है। कुल मिलाकर इसे मक्के की रोटी खाने से हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं की जोखिम को कम करता है।
- मक्के की रोटी खाने से ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है,यह फाइबर युक्त होने के कारण धीरे धीरे पचता है जो अचानक से ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने मदद करता है।
- इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है।इससे कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। गैस और एसिडिटी की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
- मक्के में आयरन भरपूर मात्रा में होता है इसके अलावा इसमें जिंक और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है
यह भी पढ़ें-ठंड से बचने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं Room Heater? जान लें नुकसान
- वजन घटाने में भी मक्के की रोटी बहुत ही फायदेमंद है। फाइबर की वजह से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है और ऊर्जा भी बनी रहती है। इससे आप बार-बार अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। (वजन घटाने में मददगार है शकरकंद)
यह भी पढ़ें-सर्दी और जुकाम की होगी छुट्टी अगर करेंगी इन हर्ब्स का सेवन
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों