हम सभी सेलेब्स की फिटनेस को देखकर इंस्पायर होते हैं और जाहिर सी बात है कि वैसे फिटनेस और फिगर भी पाना चाहते हैं। लेकिन यह इतना भी आसान नहीं है। इसके लिए सेलेब्स हेल्दी डाइट और रूटीन को फॉलो करते हैं। आलिया भट्ट की गिनती बी टाउन की फिट एक्ट्रेसेस में की जाती है। कम उम्र में ही आलिया ने काफी कुछ हासिल किया है। प्रेग्नेंसी के बाद आलिया के वेट लॉस ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। आलिया फिट रहने के लिए सही डाइट और वर्कआउट करती हैं। आलिया अपने खान-पान और फिटनेस रूटीन को लेकर काफी सजग हैं और इस बारे में वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बात भी करती रहती हैं।
आलिया ने कुछ वक्त पहले एक हेल्दी रेसिपी शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इस रेसिपी के बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे गुणों से भरपूर बताया। चलिए आपको बताते हैं आलिया भट्ट के इस फेवरेट सलाद के फायदे और इसे तैयार करने का तरीका।
आलिया भट्ट का फेवरेट हेल्दी सलाद (Is beetroot good for anemic patients)
- आलिया ने अपने एक ब्लॉग में हेल्दी और टेस्टी चुकंदर के सलाद की रेसिपी शेयर की थी।
- यह सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।
- जिन महिलाओं में खून की कमी है, उन्हें चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए।
- यह वजन कम करने के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।
- चुकंदर बालों की ग्रोथ बढ़ाता है, स्किन के लिए अच्छा होता है और साथ ही यह बॉडी को डिटॉक्स करने के भी काम आता है।
- यह शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई भी सुधारता है।
- ग्लोइंग स्किन और हेल्दी बालों के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद है।
- यह विटामिन ई से भरपूर होता है, जो खून बनाने में मदद करता है।
- इस सलाद में दही भी इस्तेमाल किया जाता है। यह एक प्रोबायोटिक है जो गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है।
यह भी पढ़ें- रोजाना सिर्फ 1 चुकंदर खाने से मिलते हैं गजब के फायदे
कैसे तैयार करें चुकंदर का सलाद? (Can we eat beetroot and curd together)
- चुकंदर को अच्छे से धोकर साफ कर लें।
- इसे छीलकर उबाल लें।
- अब दही में इसे मिलाएं।
- इसमें चाट मसाला और काली मिर्च मिलाएं।
- तड़के में हींग, जीरा, सरसो और करी पत्ता डालें।
- इसे सलाद में मिलाएं।
- आपका हेल्दी बीटरूट योगर्स मिक्स तैयार है।
यह भी पढ़ें-शरीर में हो गई है खून की कमी? इन 3 सुपर मील्स को बनाएं डाइट का हिस्सा
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों