herzindagi
what is blood meal for iron deficiency

शरीर में हो गई है खून की कमी? इन 3 सुपर मील्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। इसे दूर करने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करने चाहिए और आयरन रिच फूड्स खाने चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-06-30, 12:39 IST

Foods for Anemia: एनीमिया यानी खून की कमी, महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। यूं तो यह समस्या किसी को भी हो सकती है लेकिन महिलाएं इससे ज्यादा परेशान हैं। ज्यादातर महिलाओं को खुद इस बात से अनजान होती हैं कि उनके शरीर में खून की कमी है। इस बारे में जानकारी होने के बाद भी वे अक्सर इसे नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन आयरन की कमी होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इसे इग्नोर करना तो बिल्कुल ठीक नहीं है। शरीर में मौजूद कोशिकाओं को जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन जरूरी होता है। और यह ऑक्सजीन शरीर में रेड ब्लड सेल्स में मौजूद हीमोग्लोबिन पहुंचाता है।

जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो हीमोग्लोबिन और रेड ब्लड सेल्स के बनने पर असर पड़ता है। इससे कोशिकाओं को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। जिसके चलते पूरे शरीर के फंक्शन पर पड़ता है, दिल और दिमाग पर भी इसका असर होता है। एनीमिया को दूर करने के लिए इन 3 सुपर मील्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। डाइटीशियन मनप्रीत ने इस बारे में जानकारी दी है।

नारियल पानी के साथ हेल्दी सीड्स

coconut water for irom deficiency

1/4 टी स्पून हलीम और 3/4 टी स्पून तुलसी के बीज के साथ नारियल पानी लें। नारियल पानी शरीर में आयरन लेवल की आपूर्ति करने और रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मदद करता है। वहीं हलीम के बीजों में आयरन अधिक मात्रा में होता है। हीमोग्लोबिन के निर्माण और एनीमिया को कम करने में इससे सहायता मिल सकती है। बेसिल सीड्स, हीमोग्लोबिन की सिंथेसिस में मदद करते हैं। भीगे हुए अलिव और बेसिल के सीड्स, नारियल पानी में बताई हुई मात्रा में डालें और इसे पिएं। शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। इसे शाम के समय पिएं।

चुकंदर का रायता

beetroot for anemia

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आपको चुकंदर के रायते का सेवन करना चाहिए। इसे आपको नारियल दही या A2 दही में बनाना है। इसमें विटामिन बी12 अधिक होता है जो कि हेल्दी रेड ब्लड सेल्स बनाने में बॉडी की मदद करता है। चुकंदर में आयरन और फोलेट होता है, जो कि इंफ्लेमेशन को कम करना एनीमिया को रोकता है। पुदीने (पुदीना के स्किन के लिए फायदे) में विटामिन सी होता है, जो कि आयरन के अब्जॉर्बशन में मदद करता है। काली मिर्च और रॉक सॉल्ट डाइजेशन के लिए अच्छा होता है।

सामग्री

  • चुकंदर- 2 टेबलस्पून
  • नारियल दही या A2 दही- 4 टेबलस्पून
  • पुदीना- 6-7 पत्ती
  • रॉक सॉल्ट- 1 चुटकी
  • सब्जी सीड्स- 1 टीस्पून भीगे हुए
  • काली मिर्च- 1 चुटकी

कैसे बनाएं?

  • चुकंदर को घिस लें और दही को अच्छे से फेंट लें।
  • घिसे हुए चुकंदर को दही में मिलाएं।
  • इसमें रॉक सॉल्ट, कटी हुई पुदीना की पत्तियां और काली मिर्च मिलाएं।
  • ऊपर से सब्जा सीड्स डालें।
  • चुकंदर का रायता तैयार है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में आयरन की कमी के दिखते हैं ऐसे लक्षण

आयरन शॉट्स

आंवला (आंवला के फायदे) में  विटामिन सी होता है, जो कि आयरन के अब्जॉर्बशन में मदद करता है। धनिये का जूस हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाता है। साथ ही सेल्स की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को भी बढ़ाता है। रॉक सॉल्ट डाइजेस्टिव जूस के प्रोडक्शन को बढ़ाता है और मोरिंगा पाउडर में आयरन होता है, यह शरीर में आयरन लेवल को बढ़ाता है।

सामग्री

  • आंवला- 1/2
  • धनिया की पत्तियां- 4-5
  • पानी- 50 मि.ली
  • मोरिंगा पाउडर- 1 चुटकी
  • रॉक सॉल्ट- 1 चुटकी

कैसे बनाएं?

  • धनियां की पत्तियों को पानी के साथ ब्लेंड कर लें।
  • इसमें आधा आंवला, मोरिंगा पाउडर और रॉक सॉल्ट मिलाएं।
  • आयरन शॉट्स तैयार हैं।

यह भी पढ़ें- पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

 

 

 

 

 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।