गर्मी से बचने के लिए फायदेमंद है बार्ले का पानी, रकुल प्रीत सिंह भी करती हैं अपने आहार में शामिल

बार्ले या जौ कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके न्यूट्रीशन के बारे में बॉलीवुड भी जानता है, इसलिए बॉलीवुड दीवा रकुलप्रीत सिंह इसे अपना आहार में शामिल करना नहीं भूलतीं।

rakulpreet singh m

गर्मियों में अक्सर लोग नारियल का पानी या सत्तू पीने की सलाह देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बार्ले वॉटर भी कितना फायदेमंद है। आप भी इसे हमारी तरह भूल गए होंगी, लेकिन एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने इसकी याद दिला ही दी। रकुल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम में बार्ले वॉटर के साथ एक तस्वीर साझा की थी और उनके फैन्स ने इस गर्मी से बचाने के लिए इतनी अच्छी ड्रिंक साझा करने पर उन्हें धन्यवाद कहा था। अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा था- ‘ सोच रहे हैं कि गर्मी से कैसे बचा जाए? तो इससे बचने के लिए बार्ले वॉटर का सेवन कीजिए। यह कूल ड्रिंक मेरी सूपर कूल न्यूट्रिश्निस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने सुझाव दिया। गर्मियों में होने वाली तमाम समस्याओं जैसे ब्लोटिंग, एक्ने और पाचन संबंधी रोगों से यह ड्रिंक आपको बचाएगी। इसे कहते हैं- छोटा नाम, बड़ा काम।’

View this post on Instagram

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

अब आप अगर सोच रही हैं कि यह कैसे गर्मियों मे आपको लू और तमाम बीमारियों से निजात दिलाएगा, तो जानें इस आर्टिकल में

वजन कम करने में है कारगार

barley for weight loss

अन्य सभी जरूरी पोषक तत्वों के अलावा, जौ फाइबर, मैग्नीशियम, सेलेनियम और मैंगनीज से भरा होता है। ये खनिज आपके नियमित आहार में नहीं पाए जाते हैं, और यही कारण है कि वे आपके वजन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा, हम सभी जानते हैं कि अगर आप अपने शरीर में फैट कंटेंट को बनाए रखना चाहती हैं, तो फाइबर एकमात्र ऐसा पोषक तत्व है जो इसमें आपकी मदद कर सकता है। यह फैट को डाइजेस्ट करने में मदद करता है, जिससे आप दिन भर ऊर्जावान रहती हैं।

कोलेस्ट्रॉल मेंटेन करता है

barley for blood sugar

फाइबर और बीटा-ग्लूकन्स का एक अच्छा स्रोत होने के नाते, जौ का पानी ब्लड कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर पर नजर रखता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो न केवल शरीर को ठंडा करने में मदद करते हैं बल्कि दिल की भी रक्षा करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, जौ का पानी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें :क्या आप जानती हैं सलाद पत्ते खाने के ये हेल्थ बेनिफिट्स, डाइट में जरूर करें शामिल

हमारे गट को रखता है ठंडा

helps gut to be cool

गर्मियों में हमारी खानपान की वजह से आए दिन हमें ब्लोटिंग, एसिडिटी, खराब बाउल मूवमेंट, कब्ज जैसी समस्याएं होती रहती हैं। अगर हमारा गट ही अस्वस्थ रहेगा तो हम कैसे दिन भर काम कर पाएंगे।। इसलिए जौ का पानी या फिर चाय गर्मियों में दो बार जरूर लें। इसमें फाइबर और कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। पेट की जलन आदि में भी इससे निजात मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें :सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद है साबूदाना का इस्तेमाल, जानिए कैसे

पाचन शक्ति बढ़ाता है

barley for digestion

इसमें डाइजेस्टिव फाइबर की उच्च मात्रा होती है। आपके शरीर को आपके पेट से और आपके आंतों से भोजन को स्थानांतरित करने के लिए डाइजेस्टिव फाइबर की आवश्यकता होती है। यह आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति में आपके शरीर से खोए हुए पोषक तत्वों की पूर्ति जौ के पानी से हो सकती है।

साफ त्वचा के लिए जौ का पानी

barley for skin

जौ का पानी आपके शरीर से टॉक्सिन को निकालने में मदद करता है। साथ ही यह आपकी त्वचा को साफ करता है। यह मुंहासे, और उससे होने वाली जलन को कम करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। एजिंग से होने वाली झुर्रियां भी इसके नियमित सेवन से छूमंतर हो सकती हैं। पीने से ही नहीं, बल्कि अगर आप इसे चेहरे पर भी लगाएं, तो भी आपके चेहरे की त्वचा साफ होगी।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अनिय आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image credit : freepik images & Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP