Karwa Chauth 2024: चेहरे पर ठहर जाएंगी पिया की नजरें, सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं यह 1 चीज

करवा चौथ पर पति के लिए श्रंगार करना और सजना-संवरना सभी महिलाओं को पसंद होता है। बेदाग और चमकते हुए चेहरे के लिए डाइट में कुछ खास बदलाव बहुत जरूरी है।
image

खूबसूरत और बेदाग त्वचा का राज, अक्सर महिलाएं महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में ढूंढती हैं। लेकिन, असल में इसका राज आपकी डाइट में छिपा है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो लाख कोशिशों के बाद भी चेहरे पर निखार नहीं आएगा। वहीं, सही खान-पान स्किन और हेयर हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। करवा चौथ का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में महिलाएं सजना-संवरना और श्रंगार करना बेहद पसंद करती हैं। कई आयुर्वेदिक हर्ब्स को डाइट में शामिल करने से जहां एक्ने कम होते हैं और स्किन बेदाग होती हैं। वहीं, कई इंफ्यूज्ड वॉटर भी चेहरे के लिए अच्छे होते हैं। सोने से पहले अगर आप दूध में बादाम मिलाकर पिएं, तो इससे चेहरे पर निखार आएगा। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

ग्लोइंग स्किन के लिए सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं बादाम

diet for glowing skin

  • एक्सपर्ट का कहना है कि सोने से पहले बादाम वाला दूध पीने से चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे दूर होते हैं।
  • बादाम में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह विटामिन-ई और विटामिन-ए से भरपूर होता है। इससे चेहर पर चमक आती है। विटामिन-ई, स्किन इंफ्लेमेशन और इरिटेशन को दूर कर सकता है।
  • बादाम और दूध, स्किन पर समय से पहले नजर आने वाले एजिंग के साइन्स को कम करने में भी मदद करते हैं।
  • बादाम में मौजूद सेलेनियम और जिंक के कारण यह स्किन को चमकदार बनाने में मदद करता है।
  • बादाम से एक्ने और अन्य कई तरह की स्किन से जुड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है।
  • बादाम में हेल्दी फैट्स होते हैं। ये कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करते हैं। इससे त्वचा में चमक बनी रहती है।
  • दूध में मौजूद प्रोटीन भी कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है। इससे स्किन पर एजिंग के साइन्स जल्दी नजर नहीं आते हैं।

यह भी पढ़ें-Karwa Chauth 2024:चेहरे पर आएगा चांद जैसा निखार, पिएं यह होममेड ड्रिंक

कैसे तैयार करें बादाम वाला दूध?

soaked almonds

  • इसके लिए 5-7 बादाम को पानी में भिगो दें।
  • कुछ घंटों बाद इसे छील लें।
  • इसका पेस्ट बना लें।
  • अब इसे दूध में मिलाकर उबालें।
  • इसमें आप कुछ धागे केसर के डालें।
  • कुछ देर उबलने के बाद इसे सोते समय पी लें।
  • त्वचा को निखारने के अलावा इसके और भी कई फायदे हैं।
यह भी पढ़ें- एक्ने को कम करने और चेहरे पर ग्लो लाने के लिए खाएं ये 2 हर्ब्सचेहरे पर निखार लाने में डाइट का अहम रोल है। अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो इसका असर चेहरे पर साफ नजर आता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP