ये हैं दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर पिज्जा, क्या आपने इनमें से कोई ट्राई किया है ?

जिस पिज्जा को आप बड़े चाव से खाते हैं, क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे और मशहूर पिज्जा कौन से हैं ? यदि नहीं तो आइए आज हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे ही पिज्जा की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।
pizza types

इटली की फेमस डिश पिज्जा आज दुनियाभर में मशहूर है। सबसे पहले इस आविष्कार इटली में ही हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे यह कई देशों में भी पसंद किया जाने लगा। आज इसको बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई स्वाद ले लेकर खाता है। आज पिज्जा में आपको कई तरह की वैरायटी देखने को मिल जाएगी। छोटी से लेकर बड़ी हर तरह की पार्टी में आज लोग इस डिश को जरूर रखते हैं। यहां तक की शादियों में भी आजकल पिज्जा की स्टॉल देखने को मिलती है। इसके अलावा कई पुरातत्वविदों का कहना के कि इटली से भी कई हजार साल पहले से पिज्जा खाया जा रहा है। एक समय में यह गरीबों का खाना हुआ करता था। जिसके बाद इसे इटली में मॉडर्न रूप देकर पिज्जा नाम दिया गया।

आज दुनिया के अलग-अलग देशों में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन पिज्जा में भी कई तरह की वैरायटी मिल रही है। अलग दिखने वाले इन पिज्जा की कीमतों में भी अंतर है। आज हम इस आर्टिकल में आपको कुछ मशहूर और महंगे पिज्जा की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिसके बारे में और इनके नाम आपने शायद ही सुने होंगे। आइए नजर डालते हैं लिस्ट पर।

दुनिया के सबसे मशहूर पिज्जा

pizza history

ला मरीनारा

ला मरीनारा दुनियाभर में काफी मशहूर पिज्जा है। इसको पहली बार अर्डस नाम के दुकानदार ने नेपल्स में तैयार किया था। नेपल्स इटली का सबसे बड़ा शहर है। इस पिज्जा को टमाटर, लहसुन, ऑलिव ऑइल, चीज और फ्रेश ऑरिगेनो से बनाया जाता है। यह वेजेटेरियन लोगों के लिए बेस्ट है। इसमें ज्यादा हैवी टॉपिंग और चीज यूज नहीं की जाती। केवल हर्ब्स का टेस्ट इसको स्वादिष्ट बनाता है। इस पिज्जा का नाम मरीनारा समुद्री नाविकों के नाम से लिया गया है।

ये भी पढ़ें:घर पर बनाएं आटे का हेल्दी पिज्जा, फटाफट नोट कर लें शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी

हवाईयन पिज्जा

famous pizza

इस पिज्जा को पाइनएप्पल और हैम को मिक्स करके तैयार किया जाता है। हालांकि इस अजीब मेल वाले पिज्जा को सुनकर लगेगा इस स्वाद कैसा होगा, लेकिन इस पिज्जा को भी बहुत लोग पसंद करते हैं। इस पिज्जा का आविष्कार कनाडा में हुआ था। इस पिज्जा में मीठे और नमकीन दोनों तरह का टेस्ट आता है। पिज्जा में पाइनएप्पल डालने की वजह से कुछ लोग इसे विवादित पिज्जा भी बोलते हैं।

पेपरोनी पिज्जा

अमेरिकन लोग इस पिज्जा के बहुत बड़े फैन हैं। इस पिज्जा का बेस काफी पतला होता है और इसको पेपरोनी और चीज से बनाया जाता है। यह वेजीटेरियन होता है। इसको क्लासी पिज्जा की श्रेणी में रखा जाता है। इसपर डाले जाने वाली क्रिस्पी पेपरोनी स्लाइस इसको जूसी भी बनाते हैं। इसके बेस को टोमेटो सॉस और मोजरेला चीज से तैयार किया जाता है। इसका आविष्कार अमेरिका में ही हुआ था।

दुनिया के सबसे महंगे पिज्जा

italian pizza

लुई XIII दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा है, जो कि इटली शहर का ही है। आपको जानकर हैरानी होगी 7 इंच डायमीटर वाले इस पिज्जा की कीमत 9.5 लाख रुपये है। इस पिज्जा को खाने के लिए करीब तीन दिन पहले आर्डर देना होता है।

द मिस्टर पिज्जा कनाडा के मॉन्ट्रियल का फेमस पिज्जा है। जिसकी कीमत करीब 3.5 लाख है।

न्यूयॉर्क का 24 कैरेट गोल्ड पिज्जा भी बेहद महंगे पिज्जा की श्रेणी में आता है। इस पिज्जा की कीमत 2.2 लाख के है। इसको बनाने में 24 कैरेट गोल्ड लीव्स, ब्लैक ट्रफल्स और स्टिल्टन चीज यूज होती है।

इसे जरुर पढ़ें:पिज्जा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है स्टोन, नहीं पता होंगे इस्तेमाल करने के ये तरीके

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP