घरों में कई तरह के अचार बनाएं जाते हैं जैसे आम, नींबू, अदरक, लहसुन, गाजर और गोभी और कई तरह की सब्जियों से घरों में अचार बनाए जाते हैं। भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ थाली की खूबसूरती के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। भारत में कई तरह की चटनी और अचार बनाने की परंपरा सालों से चली आ रही है। अचार एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जो बहुत सी महिलाओं के लिए रोजगार और आय का जरिया है। देश में ऐसी कई महिला समूह और अचार की फैक्ट्री है जहां भारतीय से लेकर विदेशियों के लिए अचार बनाया जाता है। ये तो रही अचार की स्वाद की बात लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अचार बनाते वक्त अचार में सरसों का तेल क्यों डाला जाता है? क्यों दूसरे कुकिंग ऑइल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..
स्वाद बढ़ाने और कड़क खुशबू
अन्य तेल के मुकाबले सरसों का तेल कड़क, झार वाला और तेज महक के लिए जाना जाता है। ऐसे में जब आप अचार में इस तेल का इस्तेमाल करते हैं तो यह अचार के खुशबू को बढ़ाता है। अचार के स्वाद, सुगंध और भंडारण के लिए पीढ़ियों से इस तेल का उपयोग किया जाता आ रहा है। एक तरह से देखें तो अचार में सरसों के तेल का इस्तेमाल अचार बनाने की सालों से चली आ रही प्रथा को फॉलो करना है।
अन्य तेल से शुद्ध
सरसों का तेल अन्य रिफाइंड और दूसरे सब्जियों के तेल के मुकाबले ज्यादा शुद्ध होते हैं। सरसों का तेल बनाने के लिए आमतौर पर सरसों के बीज को पीसकर शुद्ध तेल निकाला जाता है। यह तेल सुगंध और पोषण युक्त होने के कारण अचार में इस्तेमाल के लिए बेहतर है। चूंकि अचार बनाने की सामग्री में सरसों के दाल का भी इस्तेमाल किया जाता है इसलिए अचार के सुगंध, स्वाद और पोषण के लिए सरसों के तेल को बेहतर माना गया है।
इसे भी पढ़ें: आखिर क्या हैं सरसों का तेल डाइट में शामिल करने के फायदे?
भंडारण के लिए
भारतीय रसोई घरों में अचार को सालों तक स्टोर करके रखा जाता है। ऐसे में इसे खराब होने या फफूंदी (कपड़ों पर लगी फफूंदी से पाएं छुटकारा) लगने से बचाने के लिए सरसों के झार वाले तेल को अच्छा माना गया है। सरसों के तेल में रोगाणुरोधी, जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो कि अचार को खराब होने या फफूंदी लगने से रोकता है। अचार में इस तेल का इस्तेमाल न सिर्फ स्वाद और सुगंध के लिए किया जाता है बल्कि यह तेल अचार को सालों तक स्टोर करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: सरसों के तेल की सिर्फ 1 चम्मच है अमृत, 5 समस्याएं चुटकियों में होती है दूर
इन कारणों से घरों में अचार बनाते वक्त सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आई हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें, ऐसे ही लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों