क्या आपको मालूम है कि दुनिया की सबसे महंगी चाय कौन सी है? इसका जवाब छुपा है सफेद चाय में।
सफेद चाय मतलब कुछ लोग दूध से बनी चाय समझते हैं। जबकि वो दूध वाली चाय होती है। सफेद चाय तो सफेद पत्तियों से बनती है जो हेल्दी होती है और काफी महंगी होती है।
सर्दी आने वाली है। सर्दी में लोग छह से सात कप चाय पी लेते हैं। इतनी चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। अगर आप अपने स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहते हैं और चाय का मजा भी लेना चाहते हैं तो सफेद चाय पिए। सफेद चाय में कैफीन की मात्रा कम होती है।
सफ़ेद चाय 12 हजार रुपए किलो बिकती है। हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सियांग जिले में स्थित डोनी पोलो चाय बागान ने सफेद चाय 12,001 रुपये प्रति किलो बेची है। अभ तक बेची गई सभी चाय में, इस चाय की कीमत सबसे ज्यादा है। इस चाय की पहली बार निलामी असम के गुवाहाटी स्थित टी नीलामी केंद्र (जीटीएसी) में की गई थी। जहां इस नई तरह की चाय ने सबसे ज्यादा कीमत हासिल कर यहां के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। (Read More: गुरुमान की राय इम्युनिटी बूस्ट करता है मसाला चाय, पिछले 38 साल से पी रहे हैं यह)
सफेद चाय, सफेद पत्तियों से बनाई जाती है। ये पत्तियां चाय की कलियों और नई पत्तियों के आसपास के सफ़ेद रोएं/रेशे से मिलाकर बनाई जाती हैं। ये दिखने में हल्के ब्राउन या सफेद जैसे होते हैं इसलिए इसका नाम सफेद चाय पड़ गया। सफेद चाय को लेकर दुनिया में कोई एक राय नहीं है। कई जगहों पर ये कम प्रसंस्करण के साथ सुखाई गईं पत्तियों से बनाया जाता है तो कहीं कलियों से बनाया जाता है।
सफेद चाय का ना तो ऑक्सीकरण किया जाता है और न ही इसकी पत्तियों को कूटा-पीटा जाता है इसके परिणामस्वरूप इस चाय का स्वाद और रंग-रूप अपनी बिरादरी की हरी या पारंपरिक काली चाय की तुलना में हल्का होता है और इसलिए ही यह हेल्दी होती है।
इसे बिल्कुल उसी तरह बनाया जाता है जैसे अन्य चाय बनाए जाते हैं। तो फिर आज से पीना शुरू करे दें ये चाय।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।