किसे कहते हैं ट्रेल मिक्स? जानें इसे घर में कैसे कर सकते हैं तैयार

आपने मिक्सचर तो बहुत खाई होंगी, लेकिन क्या आपने ट्रेल नमकीन का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है, जिसे डिफरेंट तरीके से बनाया जाता है।
image

आजकल ज्यादातर घरों में चाय के साथ मिक्सचर सर्व करने का क्रेज काफी बढ़ गया है। इसकी दो वजह हो सकती हैं, पहला यह कि यह एक इंस्टेंट स्नैक्स है। दूसरा यह कि इसका कॉम्बिनेशन चाय के साथ काफी अच्छा लगता है। आप भी यकीनन कई तरह की मिक्सचर मार्केट में मौजूद है, जिसे लोग अपनी पसंद के हिसाब से खरीदना पसंद करते हैं।

देखा जाए तो लोग मिक्सचर, भुजिया या नमकीन ज्यादा खाते हैं। हालांकि, आजकल हेल्दी मिक्सचर खाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, जिसमें ट्रेल मिक्सचर भी शामिल है। यह मिक्स न सिर्फ भूख मिटाने का काम करती है, बल्कि इंस्टेंट एनर्जी भी देती है। इसे घर पर तैयार करना भी बेहद आसान है, जिसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज भी किया जा सकता है।

तो देर किस बात की आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं ट्रेल मिक्स क्या होती है और इसे घर पर कैसे कस्टमाइज किया जा सकता है।

कैसी होती है ट्रेल मिक्स?

Indian Trail Mix

यह एक तरह का मिश्रण है, जिसमें ड्राई फ्रूट्स, बीज और कभी-कभी चॉकलेट जैसी चीजें होती हैं। यह मिक्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है और एक साथ कई चीजों का लुत्फ देता है। ट्रेल मिक्स न केवल आपकी भूख को कम करता है, बल्कि आपको पूरे दिन एनर्जी से भी भरा हुआ लगता है।

ट्रेल मिक्स में क्या होता है?

Trail Mix,Chivda Recipe

वैसे तो ट्रेल मिक्स को अपने हिसाब से कॉस्टिमाइज किया जा सकता है। मगर कुछ सामग्रिया हैं जो इसे खास और ट्रेल बनाती हैं। तो आइए जानते हैं इस सामग्रियों के बारे में, जिन्हें ट्रेल बनाते वक्त इस्तेमाल किया जाता है।

  • ट्रेल मिक्स में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है। ड्राई फ्रूट्स मिक्स में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स का जरिया होते हैं। अगर आप इसे घर पर बना रहे हैं, तो काजू, बादाम या पिस्ता को शामिल कर सकते हैं।
  • मिक्स में सूरजमुखी के बीज का इस्तेमाल भी किया जाता है। बीज न सिर्फ हल्के होते हैं, बल्कि पेट के लिए हेल्दी भी होते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले इसे अच्छा तरह से साफ करें।
  • खसखस के बिना ट्रेल मिक्स अधूरी है। इसमें स्वाद और खुशबू खसखस की वजह से ही आता है। इसके अलावा, खसखस का हल्का स्वाद और टेक्सचर काफी अच्छा लगता है।

शेफ रणवीर बरार से जानें ट्रेल मिक्स की कहानी

हाल ही में शेफ रणवीर बरार अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ ट्रेल मिक्स के बारे में साझा किया। भारत में कई तरह की ट्रेल मिक्स पाई जाती है। चिवड़ा भारत का अपना ट्रेल मिक्स है। शेफ बराड़ ने कहा कि चिवड़ा भारत का अपना ट्रेल मिक्स है और सदियों से चला आ रहा है।

वहीं, अब को कॉर्नफ्लेक्स चिवड़ा भी फेमस होने लगा है। बता दें चिवड़ा एक हल्का-फुल्का स्नैक है, जो सूखे चावल के साथ कई तरह के मसालों, ड्राई फ्रूट्स, और बीजों का इस्तेमाल करके बनाया जाता है।

कैसे तैयार किया जाता है ट्रेल मिक्स?

rail Mix Recipe

सामग्री

  • काजू- आधा कप
  • बादाम- आधा कप
  • पिस्ता- आधा
  • मखाना- आधा कप
  • सूरजमूखी के बीज- आधा कप
  • चिया बीज- आधा कप
  • किशमिश- आधा कप
  • चॉकलेट चिप्स- आधा कप
  • शहद- 2 चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- आधा चम्मच

ट्रेल मिक्स की विधि

  • सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स और बीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अगर आप चाहें तो इन्हें हल्का सेंक भी सकते हैं, ताकि इनका स्वाद और भी बढ़ जाए।
  • एक बड़े कटोरे में सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह से मिला लें। अगर आप चाहें तो इसमें शहद या दालचीनी पाउडर भी डाल सकते हैं। शहद डालने से यह हल्का मीठा हो जाएगा।
  • दालचीनी से एक खुशबूदार स्वाद आएगा। इस मिक्स को एयरटाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें। इसे फ्रिज में रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

नोट- ट्रेल मिक्स को बनाने में कई प्रकार की सामग्री मिलाई जा सकती है। आप इसे अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP