देखिए जन्मदिन में केक कटने की परंपरा को निभाते हुए अब काफी साल हो चुके हैं। केक तक तो फिर भी ठीक है, लेकिन कपकेक और मफिन की बात आती है तो आप क्या चुनते हैं? कपकेक और मफिन दोनों का अलग टेक्सचर और स्वाद होता है। ये भले ही देखने में एक जैसे लगे, लेकिन इनके बीच का अंतर कई लोगों को समझ नहीं आता है।
कुछ लोग इनके बीच इतने कंफ्यूज हो जाते हैं कि दोनों को कई बार एक ही नाम से पहचानते हैं और ऑर्डर भी करते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको उन फीचर्स के बारे में बताएंगे जो कपकेक और मफिन को अलग-अलग बनाते हैं।
क्या है कपकेक?
कपकेक के ऊपर व्हिप्ड आइसिंग शुगर, कैंडी गार्निश या अन्य सजावटी तत्व की टॉपिंग होती है। कुछ कपकेक में केक के बीच में जैम, फ्रॉस्टिंग या कॉम्पोट की मीठी फिलिंग होती है। आप इन सिंगल-सर्विंग ट्रीट्स को केक बैटर के साथ बना सकते हैं। केक जहां बड़े आकार में बनाए जाते हैं, वहीं कपकेक्स को छोटे और कप शेप मोल्ड्स का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। इनका नाम भी इसलिए कपकेक पड़ा क्योंकि इन्हें छोटे कप में बनाया जाता था।
क्या है मफिन?
मफिन, वह बेकरी उत्पाद है जिसे यीस्ट के बजाय बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर की मदद से तैयार किया जाता है। मफिन बनाने के लिए, सूखी सामग्री को एक साथ मिलाया जाता है और फिर उसमें वेट सामग्री मिलाई जाती है। अच्छी तरह मिक्स करने के बाद, एक गाढ़ा बैटर मिलता है। डेंस टेक्सचर के साथ ये मफिन ब्रेड स्वाद में थोड़ी मीठी होती है। इनके मिक्स-इन इंग्रीडिएंट्स के आधार पर, आप इन्हें ब्रेकफास्ट में भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कपकेक लाइनर का इन अमेजिंग तरीकों से भी किया जा सकता है इस्तेमाल, जानिए
दोनों के बीच के अन्य अंतर
इनका स्वाद, टेक्सचर और बनाने का तरीका बिल्कुल अलग होता है। ऐसे 5 अंतर हैं जो कपकेक और मफिन को एक-दूसरे से अलग करते हैं-
सामग्री
मफिन में चीनी की मात्रा कम होती। इसकी मिठास बढ़ाने के लिए लोग हेल्दी अल्टरनेटिव्स का इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं, कपकेक में वनीला एक्सट्रेक्ट जैसे एडिशनल स्वीटनर का उपयोग किया जाता है।
टेक्सचर
कपकेक हल्के और फ्लपी होते हैं और ये स्मूथ बनते हैं, जबकि मफिन का बैटर गाढ़ा होता है और इसलिए दोनों का टेक्सचर भी काफी अलग होता है। मफिन एक ब्रेड के टेक्सचर के समान होता है।
फ्लेवर
कपकेक ऐसा डेजर्ट है जो मीठा और फ्रूटी होता है। इसमें चॉकलेट, वनीला, स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट चिप और पीनट बटर (पीनट बटर का इतिहास) जैसे फ्लेवर का उपयोग होता है। हालांकि मफिन मीठा और नमकीन दोनों हो सकते हैं।
फ्रॉस्टिंग
कपकेक और मफिन का सबसे बड़ा अंतर तो फ्रॉस्टिंग ही है। जरूरी नहीं कि आपके मफिन में फ्रॉस्टिंग हो। यह कपकेक में होती है, जैसे; रेड वेलवेट कपकेक में क्रीम चीज़ फ्रॉस्टिंग होती है। इसी तरह मफिन्स में चीनी और दालचीनी की एक पतली क्रिस्पी टॉपिंग हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:क्या आपको पता है सेव और भुजिया के बीच का अंतर?
डेकोरेशन
सामान्य तौर पर, कपकेक मफिन की तुलना में अधिक सजावटी होते हैं, क्योंकि आप उन्हें स्प्रिंकल, कैंडी, पेपर लाइनर्स के साथ सजा सकते हैं। मफिन सादे होते हैं और अक्सर इनमें सजावट, गार्निश या लाइनर की सुविधा नहीं होती है। कपकेक मुख्य रूप से एक डेजर्ट है और मफिन डेजर्ट, साइड डिश या ऐपेटाइज़र की तरह सर्व किए जाते हैं।
इसके साथ ही, हमें उम्मीद है कि अब आपको मफिन और कपकेक के बीच का अंतर समझ आ गया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों