रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में टॉप पर रहने वाले मुकेश अंबानी के बारे में कौन नहीं जानता है। कहते हैं ना कुछ लोगों का नाम ही सबकुछ कह जाता है, ऐसे में जब भी मुकेश अंबानी की बात आती है, तो उनके लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ बिजनेस टायकून की सादगी और शांत स्वभाव भी आंखों के सामने आ जाता है। लेकिन, क्या आप जानती हैं अपने आलीशान लाइफस्टाइल के लिए अक्सर ही चर्चा में रहने वाले मुकेश अंबानी को खाने में क्या-क्या पसंद है।
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी प्योर वेजिटेरियन हैं और वह बेहद ही सादा खाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि उन्हें साउथ इंडियन फूड बहुत पसंद है। एक इंटरव्यू में मुकेश अंबानी ने खुद बताया था कि वह कॉलेज के दिनों से मुंबई के एक कैफे का खाना बहुत पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, आज भी वह उस कैफे कभी जाते हैं, तो कभी वहां के लोग उनके यहां आते हैं।
यह डिश पसंद करते हैं मुकेश अंबानी!
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह जब कैमिकल इंजीनियरिंग कर रहे थे, तब वह मुंबई के एक कैफे में जाते थे, जहां का खाना उन्हें बहुत पसंद था। वहीं, हाल ही में एक वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहबादिया मुंबई के उस कैफे में गए थे, जहां का खाना मुकेश अंबानी पसंद करते हैं और उस डिश के बारे में पता किया था जिसे बिजनेस टायकून अक्सर खाते हैं।
रसम वड़ा-इडली
वायरल क्लिप के मुताबिक, बिजनेस टायकून के मुकेश अंबानी के घर अक्सर ही मुंबई के कैफे से खाने का पार्सल जाता है। जिसमें वह ज्यादातर रसम वड़ा-इडली मंगाते हैं। मुकेश अंबानी ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि वह खाने में इडली सांभर बहुत पसंद करते हैं और मुंबई में अपनी फेवरेट खाने की जगह का जिक्र भी उन्होंने किया था।
इसे भी पढ़ें:इन बड़े ब्रांड के मालिक हैं मुकेश अंबानी
उपमा
मुकेश अंबानी के घर उनके फेवरेट कैफे से उपमा डिश भी पार्सल में जाती है। उपमा एक तरह की साउथ इंडियन डिश है, जिसे चावल से तैयार किया जाता है। यह खाने में काफी हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर होती है।
इन डिशेज को भी पसंद करते हैं मुकेश अंबानी
पंकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बिजनेस टायकून की डाइट डिटेल्स शेयर की थीं। जिसमें नीता अंबानी ने बताया था कि मुकेश अंबानी को गुजराती डिश पंकी भी खूब पसंद है। यह डिश चावल के आटे से तैयार होती है। यह एक तरह का स्नैक्स है, जिसे केले के पत्तों में रैप किया जाता है।
नीता अंबानी ने इंटरव्यू में बताया था कि मुकेश अंबानी लाइट लेकिन, हेल्दी नाश्ता करते हैं जिसमें वह ताजे फल, जूस और इडली सांभर खाना पसंद करते हैं।
इसे भी पढ़ें:मुकेश अंबानी के 4 सबसे महंगे महल, अरबों रुपये है कीमत
दही बटाटा पूरी
नीता अंबानी ने फेमिना को एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और उनके पति स्ट्रीट फूड खाने के भी शौकीन हैं। वहीं, जब उन्हें और मुकेश अंबानी को स्ट्रीट फूड खाने का मन होता है, तो वह मुंबई के एक ज्वाइंट से भेल या दही बटाटा पूरी ऑर्डर करते हैं।
गुजराती दाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी ट्रेडिशनल फूड भी खाना पसंद करते हैं। वह अक्सर गुजराती दाल भी खाते हैं। यह हेल्दी और ट्रेडिशनल दोनों है। बिजनेस टायकून तेल और मसालेदार खाने से दूर ही रहते हैं।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Herzindagi and Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों