कुकिंग की दुनिया में हर मसाला यूनिक है। उसकी अपनी एक खासियत है और एक अलग कहानी है। इसी में शामिल है एक रूट वेजिटेबल जिसे जिकामा कहते हैं। यह एक वर्सेटाइल सब्जी है। यह बल्बनुमा जड़ वाली सब्जी, जो मेक्सिको और मध्य और दक्षिण अमेरिका के अन्य हिस्सों में पाई जाती है बीन्स फैमिली का हिस्सा है।
यह दिखती शलजम और मूली की तरह है, लेकिन इसका स्वाद काफी अलग होता है। अपने अनूठे स्वाद के लिए जाने वाली यह सब्जी मेक्सिको की कई रेसिपीज का हिस्सा होती है। आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानें।
जिकामा को मेक्सिकन यैम बीन भी कहा जाता है। इसका बाहरी भाग भूरा और कागज जैसा होता है और अंदर से यह थोड़ा कुरकुरा और रसदार होता है। आमतौर पर इसकी कटाई तब की जाती है जब यह एक बड़े आलू के आकार का हो जाता है। इसमें कैलोरी कम होती है और यह फाइबर, विटामिन्स और कई मिनरल का खजाना है।
मूली की तरह इसमें एक बहुत ही हल्का और सौंधा मीठापन होता है। इसी स्वाद के कारण इसे मीठे और नमकीन दोनों तरह की रेसिपीज में शामिल किया जा सकता है। अन्य जड़ वाली सब्जियों के विपरीत, जिन्हें स्वादिष्ट बनाने के लिए पकाने की आवश्यकता हो सकती है, जिकामा को पकाना नहीं पड़ता है। इसे आप कच्चा भी खा सकते हैं। इसका प्राकृतिक स्वाद हर रूप में आप मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: भारतीय रसोई में आज भी होता है इन दुर्लभ चीजों का उपयोग, साधारण बाजार में मिलना है मुश्किल
आप जिकामा को जमा भी सकते हैं। इसके लिए यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जमने से इसकी बनावट बदल सकती है, जिससे यह पिघलने पर नरम और कुछ हद तक गूदेदार हो जाता है। फ्रोजन जिकामा सूप, स्टू और स्टर-फ्राई जैसे पके हुए व्यंजनों में अच्छा काम करता है।
इसे भी पढ़ें: 2 महीने मिलने वाला यह साग है बेहद दुर्लभ, आप भी जानें
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
मैंने इस इंग्रीडिएंट का नाम एक कोरियन वैरायटी शो 'जिन्नी किचन' में सुना था। आपने इसके बारे में कभी सुना हो या इसे चखा हो, तो अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।