अक्सर जब किचन के चाकू की धार कम हो जाती है, तो हम तुरंत उसे तेज करने के तरीके ढूंढते हैं। चाकू शार्पनर या ग्राइंडर हर किसी के पास नहीं होता, ऐसे में देसी तरीकों को आजमाते हैं। ऐसे में सैंड पेपर काफी काम आ सकती है। यह एक ऐसा टूल है जो किफायती होता है और जंग हटाने या किसी टूल की धार बनाने में काम आता है।
अगर इसे समजदारी और सावधानी से इस्तेमाल किया जाए, तो चाकू की धार भी यह तेज कर सकता है। लेकिन इसमें एक तेजधार ब्लेड और खुरदरा कागज शामिल होता है, इसलिए जरा- सी लापरवाही से हाथ कटने या गंभीर चोट का खतरा रहता है।
इसलिए, सैंड पेपर से चाकू तेज करते समय कुछ जरूरी सेफ्टी टिप्स अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सैंड पेपर किस तरह से काम करता है और इससे चाकू की धार कैसे तेज होती है।
चाकू को सैंड पेपर पर घिसने से क्या होता है?
सैंड पेपर का इस्तेमाल आमतौर पर लकड़ी, दीवार या धातु को स्मूद करने के लिए किया जाता है। यह ग्रिटेड पेपर होता है, जिसमें छोटे-छोटे खुरदरे कण होते हैं। जब इसे किसी सरफेस पर रगड़ा जाता है, तो वह परत को हटा देता है और उसे एकसमान रूप देता है।
इसका इस्तेमाल अब चाकू की धार को तेज करने के लिए भी किया जाता है। जब हम सैंड पेपर को चाकू की ब्लेड पर घिसते हैं, तो यह ब्लेड के किनारों में लगा जंग या खुरदुरी परत को हटा देता है। इससे चाकू की धार थोड़ी तेज लगने लगती है।
इसे भी पढ़ें: चाकू की तेज धार करने के लिए घर पर पड़ी इन बेकार की चीजों का करें इस्तेमाल
सैंड पेपर को इस्तेमाल करने के क्या हैं फायदे?
- यह एक सस्ती और आसान तकनीक है। आपको किसी मंहगे चाकू शार्पनर की जरूरत नहीं होती। सैंड पेपर का इस्तेमाल हम अक्सर करते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इसे रखते हैं।
- अगर चाकू बहुत ज्यादा कुंद नहीं है, तो सैंड पेपर से थोड़ा-सा घिसने पर उसकी धार में फर्क आता है।
- इतनी ही नहीं, इससे जंग भी हटाया जा सकता है। अगर चाकू पर जंग लगा हो, तो सैंड पेपर उसे साफ कर सकता है।
- जब आपके पास लिमिटेड ऑप्शन्स हों, तो यह एक फर्स्ट ऐड की तरह काम कर सकता है।
सैंड पेपर के ये किचन हैक्स भी आजमाएं-
सैंड पेपर से सिर्फ चाकू की धार तेज नहीं होती, बल्कि आपके कई काम भी आसान हो सकते हैं। आप इन चीजों के लिए सैंड पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं-
1. लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड को ठीक करें
बार-बार चॉपिंग और कटिंग का काम करने से चॉपिंग बोर्ड पर निशान पड़ जाते हैं। कई बार वे खुरदुरे भी हो जाते हैं। क्या आपको पता है कि आप सैंड पेपर से उसे ठीक कर सकती हैं? पुराने, कटे-फटे चॉपिंग बोर्ड को मीडियम ग्रिट सैंड पेपर से रगड़ें। यह उसकी ऊपरी परत हटाकर सरफेस को स्मूद बना देगा।
2. जले हुए तवे या लोहे की कड़ाही की सफाई करें
लोहे के बर्तनों में जंग बड़ी जल्दी लगता है। उसे हटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के हाथ से सैंड पेपर से घिसने के बाद बर्तन को नींबू और नमक से रगड़ें। इससे जमी हुई काली परत साफ हो जाएगी। फिर उसे धोकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. पुराने स्टिकर या लेबल के निशान हटाएं
नए बर्तनों में, खासतौर से, कांच या प्लास्टिक जार स्टिकर होते हैं। उन्हें निकालने पर दाग रह जाते हैं। कई बार यह दाग पुराने होते हैं, तो और गंदे लगते हैं। आप इन्हें भी सैंड पेपर से हटा सकती हैं। पुराने स्टिकर हटाने के बाद उनकी चिपचिपी परत को सैंड पेपर से साफ किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: कितने दिनों में चाकू करना चाहिए तेज ताकि बनी रहे धार
4. ढक्कन की ग्रिप को सुधारें
कांच की बोतल या मसालों के डिब्बों के ढक्कन बार-बार फिसलते हैं। उनकी ग्रिप एक समय के बाद ढीली हो जाती है, ऐसे में भी सैंड पेपर काम आ सकता है। इसके लिए किनारों को सैंड पेपर से हल्का रगड़ें।
चाकू की धार के लिए सैंड पेपर का इस्तेमाल एक प्रभावी तरीका है, लेकिन यह टेम्पोररी भी है। अगर आप चाहती हैं कि सैंड पेपर की धार बार-बार कम न हो, तो उसे प्रोफेशनल से तेज करवाएं।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों