क्या होते हैं पेरिला के पत्ते, जिसका कोरियन कुजीन में होता है ज्यादा इस्तेमाल

Perilla Leaves: कोरियन कुजीन में पेरिला का उपयोग बहुत ज्यादा किया जाता है। क्या आपको पता है कि ये पत्तियां क्या हैं और इसके कलिनरी यूज क्या हो सकते हैं?

 
korean side dish perilla leaves

कोरियन बार्बेक्यू में मीट के साथ सब्जियां भी मिलती हैं। उस थाली में खूब लेट्यूस के साथ पेरिला के पत्ते रखे जाते हैं। पेरिला पत्ते में बार्बेक्यू मीट और तीखा सॉस रखकर उसका मजा लिया जाता है। पेरिला के पत्तों से किमची भी बनाई जाती है और यह एक वर्सेटाइल पत्ता है जो कुजीन में अनूठा स्वाद देता है। इसे फ्राई करके साइड डिश के रूप में भी खाया जाता है। इसे हिंदी में भंजीरा कहते हैं और जापान और चीन में इसे शिसो, बीफस्टेक, चीनी बेसिल और पर्पल मिंट के नाम से जाना जाता है।

अगर आप बीटीएस को फॉलो करते हैं, तो आपको पेरिला पर जंगकुक की चर्चा भी देखनी चाहिए। यह एक लोकप्रिय इंग्रीडिएंट है, कोरयाई कुजीन में जिसके बिना व्यंजन अधूरे लगते हैं। मगर यह पत्ता किस चीज का होता है, क्या आपको पता है? आइए आज इसके बारे में विस्तार से जानें-

क्या है पेरिला के पत्ते?

इन पत्तों को कोरियन भाषा में केनिप कहते हैं और जापानी में शिसो कहलाता है। यह एक फ्लेवरफुल इंग्रीडिएंट है। इसका उपयोग व्यापक रूप से कोरियाई व्यंजनों में किया जाता है। इसका अरोमा बहुत ही अलग होता है। इसका वाइब्रेंट रंग और स्वाद कई चीजों में फ्लेवर और खास रंग प्रदान करता है।

कैसा किया जाता है पेरिला के पत्तों का उपयोग

perilla leaves wraps ssam dish

1. पेरिला लीफ रैप्स (सम)

पेरिला के पत्तों का आनंद लेने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है उन्हें मीट, चावल और अन्य भरावन के लिए रैप के रूप में उपयोग करना। इस रैप को सम(Ssam) कहा जाता है और इसमें मीट और गोचुजांग पेस्ट (लाल मिर्च का पेस्ट) या समजांग (सोयाबीन का पेस्ट) जैसे चटपटे और तीखे मसालों को रैप करके खाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Korean Ingredients: कोरियाई व्यंजन में ये 10 इंग्रीडिएंट्स होते हैं Essential

2. पेरिला लीफ जीन (केनेनीप जीन)

पेरिला के पत्तों का इस्तेमाल अक्सर जीन बनाने के लिए किया जाता है, जो कोरियाई पैनकेक का एक प्रकार है। इस डिश में, पेरिला के पत्तों को आटे के घोल में लपेटा जाता है और कुरकुरा और सुनहरा भूरा होने तक पैन-फ्राई किया जाता है। पेरिला लीफ जीन को आम तौर पर ऐपेटाइजर या साइड डिश के रूप में परोसा जाता है और सोया सॉस या सिरके जैसे डिपिंग सॉस के साथ इसका मजा लिया जाता है।

3. पेरिला लीफ किमची (केनिप किमची)

perilla leaves kimchi

पेरिला के पत्तों का इस्तेमाल आमतौर पर किमची बनाने के लिए भी किया जाता है, जो कोरियाई कुजीन का मुख्य हिस्सा है। पेरिला लीफ किमची या केनिप किमची में मसालों, लहसुन और मिर्च पाउडर के मिश्रण के साथ पेरिला के पत्तों को फर्मेंट किया जाता है। इससे एक तीखा और मसालेदार किमची तैयार होती है जो चावल और अन्य कोरियाई साइड डिश के साथ अच्छी तरह से मेल खाती है। इसे आप रामेन नूडल्स के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

4. पेरिला लीफ सलाद (केनिप मुचिम)

पेरिला के पत्तों का इस्तेमाल केनेनीप मुचिम के लिए भी किया जाता है। इसका मतलब है पेरिला लीफ सलाद। इस पत्ते को बारीक-बारीक काटा जाता है और फिर इसमें सोया सॉस, तिल के तेल, सिरका, लहसुन और चिली फ्लेक्स मिलाकर सलाद की ड्रेसिंग तैयार की जाती है। यह ड्रेसिंग सलाद को अलग ही स्वाद देती है। खाने के साथ केनिप मुचिम परोसना कोरियाई परंपरा का हिस्सा है।

5. पेरिला लीफ सूप (केनिप गुक)

कोरियाई व्यंजनों में कभी-कभी सूप और स्टू को स्वादिष्ट बनाने के लिए पेरीला के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके सूप को केनिप गुक कहते हैं। आमतौर पर बनने वाले सूप की तरह ही इसे भी बनाया जाता है। पेरिला के पत्तों को अन्य सब्जियों और मसालों के साथ उबाला जाता है। इस लाइट सूप को अक्सर स्टार्टर के रूप में या बड़ी मील के साथ परोसा जाता है। सूप में भी ऊपर से पेरिला के पत्ते गार्निश करके सर्व किया जाता है।

जापानी कुजीन में पेरिला के पत्ते का उपयोग

japani shiso perilla leaves

1. सुशी और साशिमी

हरी शिसो पत्तियों का उपयोग अक्सर गार्निश के रूप में किया जाता है। इसे कई बार सुशी और साशिमी के टुकड़ों के चारों ओर लपेटा जाता है।

इसे भी पढ़ें: K-Dramas में दिखाई गई इन डिशेज को आप भी करें ट्राई

2. टेम्पुरा में होता है उपयोग

शिसो पत्तियों को कभी-कभी घोल में लपेटकर टेम्पुरा के रूप में तला जाता है। इतना ही नहीं, इसका अचार भी बनाया जाता है, जिसे खाने के साथ सर्व करते हैं।

अगर आपने कभी पेरिला के पत्ते या भंजीरा का उपयोग किया है, तो हमें बताएं आपका अनुभव कैसा रहा है। इसे किस व्यजंन के साथ आप ज्यादा पसंद करते हैं, वो भी शेयर करें।

हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करें। इसी तरह वेस्टर्न और एशियन कुजीन और इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP