herzindagi
top ten essential ingredients used in korean food

Korean Ingredients: कोरियाई व्यंजन में ये 10 इंग्रीडिएंट्स होते हैं Essential

कोरियन डिशेज आप भी पसंद करते हैं, तो आपको कुछ एसेंशियल इंग्रीडिएंट्स के बारे में पता होना है। ऐसे कई इंग्रीडिएंट्स हैं, जो हर कोरियाई व्यंजन में उपयोग किए जाते हैं। चलिए उनके बारे में आप भी जानें। 
Editorial
Updated:- 2024-02-14, 13:58 IST

पिछले कुछ सालों में कोरियन कल्चर का दबदबा काफी बढ़ा है। कोरियन कुजीन का मजा भी लोग लेने लगे है। कोरियाई खाना अपने बोल्ड फ्लेवर्स और कई इंग्रीडिएंट्स के उपयोग के लिए जाना जाता है। कोरियाई फूड स्पाइसी होता है और इसलिए उसे बैलेंस करने के लिए चीनी का उपयोग भी बहुत ज्यादा होता है। तीखी किमची से लेकर बिबिम्बाप और किम्बाप तक, कोरियन डिशेज फ्रेशनेस और मसालों के बैलेंस से आपके टेस्ट बड्स खोल देती हैं। 

इन व्यंजनों में इस्तेमाल किए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स की अपनी खासियत है। उनका अलग फ्लेवर और टेक्सचर होता है। चलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि कोरियन कुजीन में उपयोग किए जाने वाले एसेंशियल इंग्रीडिएंट्स के बारे में।

1. गोचुजांग

gochuchang sauce

गोचुजांग कोरियाई व्यंजनों में पड़ने वाला एक मेन इंग्रीडिएंट है। यह अपने समृद्ध, मसालेदार और थोड़े मीठे स्वाद के लिए जाना जाताहै। कई नॉन वेज डिशेज में इसे मैरिनेशन की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यह स्ट्यू और मैरिनेट से लेकर सॉस और डिप्स तक में एक खास फ्लेवर जोड़ता है।

2. तिल का तेल

तिल का तेल कोरियाई व्यंजनों का प्रमुख हिस्सा है, जो अपनी सुगंध और स्वाद के लिए मनाया जाता है। यह स्टर-फ्राई और मैरिनेशन से लेकर ड्रेसिंग और डिपिंग सॉस में उपयोग किया जाता है। खाना बनाने के लिए ऑलिव ऑयल के साथ ही इसका उपयोग भी काफी देखा जाता है। इसे कई बार खाने में ऊपर भी डाला जाता है।

इसे भी पढ़ें: बनाने के प्रोसेस से लेकर इंग्रीडिएंट तक, कोरियन और चाइनीज फूड के बीच ये है अंतर

3. सोया सॉस 

सोया सॉस या गंजंग, कोरियाई व्यंजनों में इस्तेमाल होने वाला मौलिक मसाला है। यह अपने उमामी स्वाद के लिए लोकप्रिय है। फर्मेंटेड सोयाबीन और गेहूं से बना, सोया सॉस मैरिनेशन में इस्तेमाल होता है। सॉस या सूप बनाने के लिए भी इसे डिशेज में मिलाया जाता है। कोरियाई मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के सोया सॉस भी मिलते हैं जिसमें डार्क सोया सॉस, लाइट सोया सॉस और तमरी शामिल हैं। तीनों की अपनी अलग टेस्ट प्रोफाइल और उपयोग हैं।

4. चावल का सिरका

चावल के सिरके कोरियाई व्यंजनों में लाइट एसिडिटी और स्वाद प्रदान करता है। इसे काफी डिशेज में चमक देने के लिए उपयोग किया जाता है। मैरिनेशन के साथ-साथ सूप, पिकल्स, डिपिंग सॉस, नूडल्स आदि कई चीजों में राइस विनेगर का उपयोग किया ही जाता है।

5. गिम

gim korean ingredient

ड्राई सीवीड को गिम या किम कहा जाता है यह अपनी कुरकुरी बनावट और उमामी स्वाद के कारण लोकप्रिय है। किम्बाप, जापचे नूडल्स के अलावा सूप और अन्य व्यंजनों में इसका इस्तेमाल होता है। इसे ऊपर से गार्निश के रूप में भी उपयोग किया जाता है। इसे स्नैक के रूप में सूखा भी खा सकते हैं।

6. चावल

चावल या बाप की कोरियाई व्यंजनों में महत्वपर्ण जगह है। कोरियाई चावल आम तौर पर छोटे दाने वाला और थोड़ा चिपचिपा होता है। इसमें हल्की-सी मिठास होती है और यह च्युई होता है। वे इसे साइड डिशेज के साथ भी बड़ा आनंद लेकर खाते हैं। नूडल्स का सूप बच गया हो, तो उसके साथ इसका मजा लेते हैं। ग्रिल्ड मीट, किमची, और स्ट्यू आदि के साथ इसे खाया जाता है। 

7. फिश सॉस

फिश सॉस को जॉतगल कहा जाता है और यह कोरियाई व्यंजन में फ्लेवर्स को एन्हांस करने के लिए जाना जाता है। इसमें एंचोवी, श्रिंप और मैकेरल जैसी मछलियों के ऑयल का इस्तेमाल होता है। कई चीजों की फर्मेंटेशन में भी फिश सॉस का उपयोग किया जाता है। किमची को फर्मेंट करने के लिए फिश सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। 

8. किमची

किमची एक अन्य ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसके बिना कोरियाई भोजन अधूरा है। यह फर्मेंट किया हुआ अचार ही होता है, इसमें नापा गोभी के पत्तों को गोचुजांग और अन्य सामग्री के साथ मैरिनेट किया जाता है। तीखे और खट्टे फ्लेवर वाली इस साइड डिश को लगभग हर व्यंजन के साथ परोसा जाता है। इसे चावल के साथ भी खाया जाता है, तो नूडल्स में भी मिलाया जाता है। पैनकेक और सूप में भी इसे शामिल किया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: कोरियन फूड खाने के शौकीन हैं, तो इन आठ अलग-अलग तरह के डेजर्ट्स को करें ट्राई

9. रोस्टेड तिल

roasted sesame seeds

तिल के तेल के अलावा, तिल के बीज भी बहुत खाए जाते हैं। रोस्टेड तिल (भुने तिल खाने के फायदे) को गार्निशिंग में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे सूप और साइड डिशेज में ऊपर से गार्निश किया जाता है। इसका नटी और कुरकुरा फ्लेवर कोरियन कुकिंग में सदियों से इस्तेमाल किया जाता है। 

10. स्कालियंस

स्कालियंस और पा का इस्तेमाल भी कोरियाई व्यंजनों में खूब किया जाता है। इसका फ्रेश फ्लेवर खाने में ताजगी जोड़ता है। सूप, पैनकेक, नूडल्स, मेन कोर्स में स्कालियंस के पत्तों को गार्निश के रूप में डाला जाता है। इसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है।

अगर आप कोरियन कुजीन को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन एसेंशियल इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। इसके अलावा भी ऐसे कई मसाले और सामग्रियां हैं, जो बुल्गोगी से लेकर जिगे जैसी डिशेज में इस्तेमाल होते हैं। उनके बारे में हम आपको आगे लेख में बताएंगे। 

 

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। अगर आप इसी तरह फूड कल्चर और इंग्रीडिएंट्स के बारे में जानना चाहें, तो जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।