तिल का सेवन शरीर को स्वस्थ रखता है। यह शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। इसकी तासीर गर्म होती है इस वजह से इसे सर्दियों में खाना फायदेमंद होता है। वहीं, इसे भूनकर सुबह खाली पेट खाने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। आइए, जानते हैं-
तिल का सेवन
तिल का सेवन कई तरह से किया जा सकता है। इसको घरों में लड्डू, गजक और चटनी बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसे खाली पेट भूनकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।
हड्डियां मजबूत बने
खाली पेट तिल भूनकर खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। क्योंकि तिल में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह जोड़ों के दर्द में आराम देता है।
दांत मजबूत बनाये
तिल में मौजूद कैल्शियम दांतों को मजबूत और हेल्दी बनाने में मदद करता है। इसे रोजाना भूनकर खाने से दांत और मुंह स्वस्थ रहता है।
पाचन के लिए अच्छा
सुबह सुबह तिल को चबाकर खाना दांतों के अलावा पेट के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है।
फाइबर से भरपूर
तिल में काफी ज्यादा फाइबर पाया जाता है। जिसकी वजह से इसका सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह वजन कम करने में भी मदद करता है।
खांसी दूर करे
तिल खाने से खांसी की समस्या में भी काफी आराम मिलता है। अगर घर में किसी बच्चे या बुजुर्ग को सर्दी या खांसी की समस्या है, तो उसे तिल खिलाया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करे
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी तिल काफी फायदेमंद है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप भी भुने हुए तिल का सेवन कर सकते हैं। स्टोरी अच्छी लगी है, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com पर।