Venice Italy Tourism Climate Crisis: विश्व के सबसे खूबसूरत शहरों की बात होती है तो वेनिस सिटी का नाम जरूर लिया जाता है। इटली के उत्तर पूर्व में मौजूद वेनिस अपनी अद्भुत और मनमोहक जगहों के लिए दुनिया भर के पर्यटकों के बीच में फेमस है।
शानदार कलाकृति, विश्व प्रसिद्ध महल, प्राचीन चर्च और पानी में तैरता वेनिस किसी भी व्यक्ति को चंद मिनटों में अपना दीवाना बना सकता है। वेनिस शहर की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां हर कोई घूमने का सपना देखते रहता है।
वेनिस में ऐसी कई चीजें हैं जिसे यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल किया गया है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में वेनिस को लेकर UNESCO के कई सवाल किए हैं और कहा है कि अब इटली और वेनिस को पर्यटन के मामले में सोचा चाहिए।
इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर UNESCO के वेनिस की खूबसूरती पर क्यों सवाल खड़े किए हैं और सैलानियों पर इसका असर पड़ने वाला है।
आज से नहीं, बल्कि कई वर्षों से वेनिस संसार के सबसे सुंदरतम शहरों में एक है माना जाता है। यह विश्व का एक ऐसा शहर जहां सड़के कम और नहरे अधिक है। इसलिए सड़क पर कम लोग और नहरों में चलती हुई नाव को अधिक देखा जा सकता है।
वेनिस की खूबसूरती सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी बहुत हसीन दिखाई देती है। यहां की नाइटलाइफ़ दुनिया भर में फेमस है। वेनिस को पानी में तैरता हुआ शहर भी माना जाता है।
इटली की विश्व धरोहर चीजों को लेकर यूनेस्को हमेशा से सचेत रहा है, लेकिन साल 2021 में यूनेस्को ने कहा था कि इतावली पर्यटक केन्द्रों पर धीरे-धीरे खतरा बढ़ रहा है। आगे यूनेस्को बोला कि शहर में आने वाले बड़े जहाज और क्रूज को नहीं रोका गया तो शहर पर खतरा अधिक बढ़ सकता है और आने वाले पर्यटकों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
विश्व धरोहर समिति UNESCO, दुनिया भर के स्थलों को प्रतिष्ठित विश्व धरोहर को लेबल प्रदान करने और देखरेख करती है और 10-25 सितंबर तक रियाद में मिलने वाली है।
इसे भी पढ़ें: थाईलैंड ट्रिप पर जाने से पहले इन बातों का आप भी रखें ध्यान, सफर यादगार होगा
UNESCO ने कुछ दिनों पहले ही वेनिस की धरोहर पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए इटली सरकार को इसकी चेतावनी दी थी। UNESCO ने कहा था कि कई विरासत खतरे की सूची में है और इटली सरकार इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रही है। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो धरोहर पर बुरा असर पड़ सकता है।
हाल में ही यूनेस्को द्वारा कहा गया था कि विकास परियोजना और जलवायु परिवर्तन के चलते वेनिस सही दिशा में काम नहीं कर रहा है और धरोहर पर खतरा बढ़ रहा है।
कहा जा रह है कि साल 2019 में आई बाढ़ के चलते वेनिस की कई चीजों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन इस साफ फरवरी में सुखा पड़ा रहा और इतना बुरा था कि गोंडोला, जल टैक्सियों और एम्बुलेंस के लिए कुछ नहरों से गुजरना असंभव था।
उनके अनुसार बहुत पहले से ही वेनिस की कुछ विश्व धरोहर चीजों का नुकसान हो रहा है और इतावली सरकार इसपर कोई काम नहीं कर रही है। इमारते, महल और भवन खराब हो रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: रोड के जरिए इन 5 देशों में जा सकते हैं भारतीय
UNESCO के अनुसार, वेनिस में चल रहे मुद्दों के पीछे अधिक संख्या में पहुंच रहे पर्यटक भी एक कारण हो सकता है। ऐसे में शहर के आसपास पहुंच रहे बड़े-बड़े जहाज और क्रूज को आने पर रोक लगा दिया जाए।
यूनेस्को का कहना है कि वेनिस की विरासत को बचाने के लिए जल्दी से जल्दी सोचने की जरूरत है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ सालों में लगभग 50 हजार लोगों ने इस शहर को छोड़ दिया है। अब यह शहर बिना अत्त्मा वाला शहर बन चुका है।
अब सवाल है कि यूनेस्को के इन आपत्तियों के बाद भी घूमने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में यह कहा रहा है कि पिछले कई सालों से वेनिस में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अगर पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो फिर इतावली सरकार को वेनिस की विश्व धरोहर की चीजों का ध्यान बहुत जरूरी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@shutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।