क्या वास्तु दोष है रसोई में कॉकरोच पैदा होने का सबसे बड़ा कारण?

अगर आपकी रसोई में हमेशा गंद ही नज़र आता है आप कितनी भी सफाई कर लें लेकिन रसोई से कॉकरोच जाने का नाम ही नहीं लेते। हर बार सफाई के बाद तुरंत दोबारा कॉकरोच आ जाते हैं तो इससे आपको ये समझना चाहिए कि कमी आपकी सफाई में नहीं बल्कि आपकी रसोई की बनावट में हैं। आपकी रसोई में वास्तुदोष हो सकता है। 

kitchen Cockroach vastu dosh home MAIN

क्या सभी घर में कॉकरोच होते हैं? नहीं ऐसा नहीं है अगर आपने गौर किया हो तो आपके पड़ोस में ही ऐसे कई घर होंगे जिनकी रसोई या तो बहुत साफ सुथरी होगी या फिर कॉकरोच से भरी हुई होगी।

अगर आपकी रसोई में हमेशा गंद ही नज़र आता है आप कितनी भी सफाई कर लें लेकिन रसोई से कॉकरोच जाने का नाम ही नहीं लेते। हर बार सफाई के बाद तुरंत दोबारा कॉकरोच आ जाते हैं तो इससे आपको ये समझना चाहिए कि कमी आपकी सफाई में नहीं बल्कि आपकी रसोई की बनावट में हैं।

ज्योतिषाचार्य करूण भटनागर ने हमें बताया कि अगर आपके घर की रसोई में हमेशा कीड़े, छिपकली और कॉकरोच रहते हैं तो इसका मतलब है कि रसोई वास्तुशास्त्र के हिसाब से ठीक नहीं है।

आपकी रसोई में वास्तु दोष है। लेकिन किस तरह का वास्तु दोष? अगर आपने अपने घर की रसोई में सब सामान वास्तु के हिसाब से ही रखा है तो भी हो सकता है कि आप इससे परेशान हों इसकी एक सबसे बड़ी वजह हो सकती है आपकी रसोई की बनावट और उसकी लोकेशन।

किस वास्तु दोष के कारण रसोई में होते हैं कीड़े?

kitchen Cockroach vastu dosh home INSIDE nnnnn

ज्योतिषाचार्य करूण भटनागर का कहना है कि अगर आपकी रसोई में सब कुछ वास्तु के हिसाब से ठीक भी हो तो एक सबसे जरूरी बात और भी है जिसकी वजह से सब ठीक होते हुए भी ठीक नहीं होगा। रसोई भले ही आपने वास्तु की दिशा को ध्यान में रखकर अपने घर में बनायी हो और उसमें गैस का चूल्हा, फ्रिज, वॉश बेसन सब वास्तु के हिसाब से हों लेकिन अगर आपकी रसोई में natural light नहीं आती तो ये सबसे बड़ा दोष है। जरूरी नहीं है कि आपकी रसोई में सीधी धूप ही आए। अगर आपकी रसोई में दिन की रोशनी रहती हैं यानि आप बिना बिजली के भी उसमें काम कर सकती हैं तो इसका मतलब ये है कि आपकी kitchen वास्तु के हिसाब से 100 प्रतिशत सही है।

इसे भी पढ़ें:ऐसा होगा रसोई का वास्तु तो आपके घर आएंगी सारी खुशियां

जिस रसोई में दिन की रोशनी रहती हैं ऐसी रसोई में हमेशा आपको साफ-सफाई नज़र आती है। आप थोड़ी मेहनत भी करेंगी तो भी आपको ज्यादा सफाई दिखेगी। मुश्किल से ही इसमें कीड़े मकौड़े नज़र आएंगे। अगर आपकी रसोई में कॉकरोच हो रहे होंगे तो आपको उसका सही कारण जरूर पता होगा।

ऐसे घर की महिलाएं जिनके घर की रसोई में दिन की रोशनी आती है वो कभी भी ये नहीं कहेंगी कि उनकी रसोई में कभी भी कॉकरोच खत्म ही नहीं होते।

आपके घर की रसोई में जितनी साफ सफाई रहेगी आपके घर में उतनी ही बरकत होगी। ऐसे घरों में हमेशा हर तरह की खुशियां भी बनी रहेंगी। मास्टर शेफ संजीव कपूर रसोई में perfect cooking के कुछ tips दे रहे हैं जिन्हें जानने के लिए आप ये वीडियो देखिये

हालांकि वास्तु पर हिन्दोस्तान में बहुत परिवार यकीन करते हैं लेकिन इसी वास्तुशास्त्र को चाइना में लोग feng shui के नाम से जानते हैं और वो भी अपने घर बनाते समय इन बातों का खास ख्याल रखते हैं।

हालांकि ये बातें हज़ारों साल पुरानी हैं लेकिन आधुनिक काल में भी इनकी महत्वता कम नहीं होती। वास्तु के हिसाब से बने घरों में अगर आप गौर करेंगी तो आपको दूसरें घरों से ज्यादा शांति, सुख और खुशियां नज़र आएंगी।

इसे भी पढ़ें:छोटे-छोटे कुकिंग टिप्‍स नॉर्मल खाने में भी ला सकते हैं गजब का स्‍वाद

kitchen Cockroach vastu dosh home INSIDE

ध्यान रखने की बात यही है कि आप अपना घर बनाते समय वास्तु की इन छोटी-छोटी बातों का जरूर ध्यान में रखें। वैसे अगर आप दोबारा अपना घर नहीं तुड़वाना चाहती तो भी वास्तु में ऐसे कई तोड़ हैं जिनकी मदद से आप अपने घर का वास्तु दोष बिना पैसा खर्च किए और बिना तोड़फोड़ किए खत्म कर सकती हैं। बस जरूरत है तो आपको सही वास्तुशास्त्र के पास जाने की जिसे वास्तु के बारे में सही जानकारी हो।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP