अगर भारत के इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो पता लगता है कि बाजरे का इतिहास भारत में 5000 वर्ष पुराना है। यह आंकड़े हैरत में डालने वाले हैं, क्योंकि इतने अधिक वर्षों से खाए जाने वाले बाजरे का फायदा लोगों को समय से मिल रहा है।
हालांकि, बदलते हुए फूड ट्रेंड के कारण बहुत सारे जंकफूड और पैक्डफूड लोगों के आहार में शामिल हो गए हैं। मगर बाजरे में मौजूद हेल्थ बेनिफिट्स आज भी लोग पा सकते हैं क्योंकि यह बाजार में आपको बहुत ही आसानी उपलब्ध हो जाएगा।
बाजरे में पोष्क तत्वों का भंडार होता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिंस, फाइबर और मिनरल्स शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। वैसे बाजरे को 'गरीबों का अन्य' भी कहा गया है क्योंकि यह मूल्य में बहुत अधिक नहीं होता है। इसे आप पॉकेट फ्रेंडली फूड आइटम कह सकते हैं।
बाजरे का सेवन कर आप न केवल अपने शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ा सकते हैं बल्कि वजन कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और अन्य शरीरिक समस्याओं से निजात दिलने में भी बाजरा किसी मैजिक की तरह शरीर पर काम करता है। भारत में अधिकतर बाजरा वह लोग ज्यादा खाना पसंद करते हैं, जो फिटनेस फ्रीक होते हैं, मगर मेरा मानना है कि बाजरे को हर किसी को अपने आहार का हिस्सा बनाना चाहिए और इसके लाभ उठाने चाहिए क्योंकि यह ग्लूटेन फ्री होता है।
इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: सेहत के लिए वरदान है ओट्स, जानें फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका
बाजार में बाजरा आपको कई रंग, साइज और शेप में मिल जाएगा। इसकी कुछ वैरायटीज के बारे में हम आपको बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें: मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें बाजरे की रेसिपीज
डॉक्टर कविराज खियालानी एक सेलिब्रिटी मास्टर शेफ, क्रेएटिव क्विज़ीन स्पेशलिस्ट, लेखक, फूड राइटर और कंसल्टेंट हैं। फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से जुड़े डॉक्टर कविराज खियालानी को 2 दशकोंं से भी अधिक समय हो चुका है और इस दौरान उन्होंने 33 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों में भी महारत हासिल की है, स्टार प्लस और कलर्स टीवी के लिए डॉक्टर कविराज खियालानी कई फूड शोज भी कर चुके हैं। शेफ कविराज को उनकी अनोखी पाक कला के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है ।
आपको यह आर्टिेकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।