herzindagi
Different Types of Poha in Hindi

क्या आप जानते हैं एक नहीं कई तरह का होता है पोहा?

आपने यकीनन पोहा कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि पोहा के इन प्रकारों के बारे में, अगर तो आइए जानते हैं।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-10-12, 18:43 IST

पोहा एक ऐसा आहार है जिसे लगभग हर राज्य में बड़ी चाव से खाया जाता है, लेकिन यह उज्जैन और इंदौर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय फूड है। हालांकि, समय के साथ पोहा नॉर्थ इंडिया का फेमस ब्रेकफास्ट बन गया है, जिसे मीठा और नमकीन दोनों तरीके से बनाया जाता है।

पोहा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि कार्बोहाइड्रेट, फाइबर,आयरन, विटामिन्स आदि से भी भरपूर होता है। इसे कई लोग वजन कम करने के लिए खाते हैं, तो कुछ लोग इसके स्नैक्स बनाना पसंद करते हैं। इसके बावजूद, लोगों को पोहा के प्रकारों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।

उन्हें पता ही नहीं है कि भारत में कई तरह का पोहा उपलब्ध है, जिन्हें चावल की अलग-अलग किस्मों से तैयार किया जाता है। इसका चुनाव आप अपनी पसंद और मनपसंद से कर सकते हैं। बता दें कि पोहा खनिज, विटामिन और फाइबर से भरा होता हैं, जो पाचन में मदद करता है, आयरन को बढ़ावा देता है, हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ रखता है। आइए जानते हैं तरह-तरह के पोहा के बारे में।

कैसा होता है पोहा?

What is Poha

पोहा को खास तरह की धान यानि चावल से बनाया जाता है, जिसे रोलिंग मिल में दबाकर तैयार किया जाता है। कई लोग इसे चिवड़ा नाम से भी जानते हैं, मगर यह ज्यादा पोहा के नाम से फेमस है। हालांकि, भारत में अलग-अलग धान मौजूद हैं, जिससे पोहा भी तैयार किए जाते हैं। आइए इसमें के कुछ प्रकारों के बारे में हम आपको जानकारी दे रहे हैं। (पोहा और हरी मटर की कटलेट रेसिपी)

इसे ज़रूर पढ़ें-बोरिंग पोहे को दें ट्विस्ट और इसे बनाएं इन 3 अलग तरह से

सफेद पोहा

White poha

यह पोहा आमतौर पर सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है, जिसे सफेद धान से तैयार किया जाता है। मगर कई लोग इसे पार्च्ड राइस या चटप सफेद पोहा के नाम से भी जानते हैं। इसका इस्तेमाल कई तरह की डिशेज में किया जाता है। हालांकि, सफेद पोहा में भी आपको कई तरह की वैरायटी मिल जाएगी, जिसका चावल की वैरायटी के हिसाब से तैयार किया जाता है।

लाल पोहा

Red poha

आपको जानकर हैरानी होगी कि पोहा लाल रंग का भी होता है, जिसे लाल चावल की मदद से फ्लेक्स में तैयार किया जाता है। इसका सेवन करना काफी लाभदायक होता है, जिसमें मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में पाया जाता है, जो मधुमेह लोगों के ज्यादा फायदेमंद होता है। (मटर का टेस्टी पोहा रेसिपी)

इसे ज़रूर पढ़ें-पोहे की मदद से बनाएं ढोकला से लेकर ढोसा, यहां पढ़ें रेसिपी

ब्राउन पोहा

Brown poha

लाल पोहा के अलावा, ब्राउन पोहा भी होता है जिसे ब्राउन राइस की मदद से तैयार किया जाता है। हालांकि, पोहा की क्वालिटी चावल के हिसाब से बदल सकती हैं, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से तैयार कर सकती हैं। बता दें कि ब्राउन पोहा लाल और सफेद पोहा से ज्यादा हेल्दी होता है, जिसे बन कई तरह से बना सकती हैं। (ब्राउन राइस की पांच डिलिशियस रेसिपीज)

हालांकि, धान के हिसाब से पोहा की क्वालिटी बदलती रहती है, जिसे आप अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।