Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:19 PM IST
herzindagi
make a poha recipe

पोहे की मदद से बनाएं ढोकला से लेकर ढोसा, यहां पढ़ें रेसिपी

अगर आप पोहे को एक नए अंदाज में खाना चाहती हैं तो इस लेख को पढ़कर आइडियाज ले सकती हैं।   
Editorial
Updated:- 2021-11-28, 12:00 IST

पोहे को अक्सर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर इसे कई तरह की सब्जियों की मदद से तैयार किया जाता है। हालांकि, यह देखने में आता है कि अधिकतर घरों में लोग पोहे को केवल एक ही तरह से बनाते व खाते हैं। जबकि अगर आप चाहें तो इसकी मदद से कई अलग-अलग डिश तैयार कर सकते हैं।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पोहा खाना बेहद पसंद तो होता है, लेकिन हर दिन एक ही तरह से पोहा खाकर वह बोर होने लगते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो ऐसे में आप पोहे को अलग वैरायटीज के साथ खाएं। मसलन, आप नाश्ते में पोहे की मदद से ढोसा या ढोकला जैसी रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में पोहे की मदद से बनने वाली कुछ ईजी व डिलिशियस रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी अच्छी लगेंगी-

पोहा ढोकला

poha dhokla

ढोकला एक बेहद ही लाइट व डिलिशियस स्नैक है, जिसे बेसन के साथ-साथ पोहे की मदद से भी तैयार किया जा सकता है।

पोहा ढोकला की सामग्री

  • 1 कप पोहा
  • आधा कप बेसन
  • आधा कप रवा
  • 1 छोटा चम्मच पिसी हुई हरी मिर्च
  • आधा छोटा चम्मच पिसा हुआ अदरक
  • आधा कप खट्टा दही
  • आधा छोटा चम्मच चीनी
  • डेढ़ छोटा चम्मच ईनो
  • 2 कप पानी या आवश्यकता अनुसार

तड़के के लिए

  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • आधा छोटा चम्मच तिल
  • 5-6 करी पत्ते
  • 2 चम्मच धनिया पत्ती

इसे भी पढ़ें: घर और किचन के काम जल्‍द निपटाने के लिए अपनाएं ये 8 तरीके

पोहा ढोकला की विधि

  1. एक कप पोहा लें और इसे ग्राइंडिंग जार में डालें।
  2. पोहा को दरदरा पीस लें, हालांकि इसे बेहद बारीक न बनाएं।
  3. एक बाउल में पिसा हुआ पोहा, आधा कप रवा, आधा कप बेसन और आधा कप खट्टा दही लीजिए।
  4. 2 कप पानी डालें। गांठ रहित घोल बनाने के लिए फेंटना शुरू करें।
  5. साथ ही पिसी हुई हरी मिर्च, पिसा हुआ अदरक, हल्दी, चीनी और स्वादानुसार नमक डाल दें।
  6. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और 10 मिनट के लिए अलग रख दें।
  7. इसी बीच स्टीमर में 2-3 कप पानी डाल दें।
  8. इसके अलावा, प्लेट को तेल से ग्रीस कर लीजिए।
  9. अब ढोकला के घोल में 1 1/2 टीस्पून ईनो फ्रूट साल्ट डालें और हल्के हाथ से फेंटें।
  10. अगर घोल गाढ़ा लगे तो ईनो फ्रूट साल्ट डालने से पहले आधा कप पानी डालें।
  11. ढोकला के घोल को ग्रीस की हुई प्लेट में डालिये और स्टीमर में डालिये.
  12. 10 से 15 मिनट के लिए ढककर भाप दें। पहले 5 मिनट के लिए ढोकला को तेज आंच पर भाप दें और फिर आंच को मध्यम कर दें।
  13. 10 मिनट बाद टूथपिक को ढोकला में डाल दीजिए। अगर यह साफ निकल आता है, तो ढोकला तैयार है।
  14. ढोकला को स्टीमर से निकाल कर चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये।
  15. अब बारी आती है तड़का तैयार करने की।
  16. एक पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालें और 1/2 टीस्पून राई डालें और उन्हें चटकने दें।
  17. इसके अलावा, जीरा, तिल और 6-7 कड़ी पत्ते डालें। मध्यम आंच पर एक मिनट तक चलाते हुए भूनें।
  18. इस तड़के को ढोकला पर डालें। ढोकला पर तड़के को समान रूप से फैलाना सुनिश्चित करें।
  19. अंत में 2 चम्मच कटा हरा धनिया छिड़कें।
  20. पोहा ढोकला परोसने के लिए तैयार है।

पोहा डोसा

poha dosa

पोहा डोसा बेहद ही सॉफ्ट व स्पंजी पैनकेक है, पोहा, इडली राइस, दही और उड़द दाल के घोल से बनाया जाता है।

पोहा डोसा की सामग्री

  • 1 कप इडली चावल
  • आधा कप पोहा
  • 2 बड़े चम्मच उड़द की दाल
  • आधा कप दही
  • 1 कप पानी दही में मिलाने के लिये
  • एक चौथाई छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
  • 1 छोटा चम्मच नमक या स्वादानुसार
  • आवश्यकतानुसार तेल

इसे भी पढ़ें: कुकर नहीं कर रहा ठीक से काम तो ये हैक्स करेंगे मदद

पोहा डोसा की विधि

  • एक बाउल में ताज़ा दही और पानी लें। छाछ बनाने के लिए व्हीस्क से अच्छी तरह मिला लें। हालांकि, ध्यान रखें कि खट्टा दही का प्रयोग न करें।
  • एक अन्य कटोरे में, इडली चावल, पोहा और उड़द की दाल भी डालें।
  • चावल, पोहा और उड़द की दाल को दो बार पानी से अच्छी तरह धो लें। फिर सारा पानी निकाल दें।
  • इसके बाद, धुले हुए चावल, पोहा और उड़द की दाल में छाछ डालें।
  • मिश्रण को धीरे से हिलाएं।
  • चावल, पोहा और उड़द की दाल को 2 से 3 घंटे के लिए छाछ के मिश्रण में भिगो दें।
  • अब भीगे हुए चावल, उड़द की दाल और पोहा को ब्लेंडर जार में डालें।
  • इसे पीसकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।
  • बैटर को बाउल में निकाल लीजिए और उसमें बेकिंग सोडा और नमक डाल दीजिए।
  • इसे अच्छी तरह से मिक्स करिए। बैटर को 4 से 5 घंटे के लिए या आवश्यकतानुसार फेंटें।
  • अब बारी आती है पोहा ढोसा को पकाने की।
  • इसके लिए, एक तवा या पैन गरम करें। पैन को थोड़े से तेल से ब्रश करें।
  • अब, एक कलछी बैटर लें। चम्मच के पिछले भाग से गोलाकार गति में फैलाएं।
  • थोड़ा मोटा डोसा बना लें। किनारों पर और डोसे के ऊपर तेल छिड़कें। डोसे को ढक्कन से ढक दें।
  • पोहा डोसा को 1 से 2 मिनट तक या ऊपर से नरम और स्पंजी होने तक पका लीजिए।
  • डोसे को पलट दें और आप चाहें तो दूसरी तरफ से भी पका सकते हैं।
  • इसी तरह बाकी बैटर से भी डोसा तैयार कर लें।
  • पोहा डोसा को नारियल की चटनी या सांबर के साथ गरमा गरम परोसें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- foodieist, youtube, vegrecipesofindia

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।