खाना बनाने के साथ-साथ सर्व करना भी एक कला है। वो एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी....जो दिखता है, वही बिकता है। यह बात सिर्फ कपड़ों या एडवरटाइजमेंट पर लागू नहीं होती, बल्कि खाने पर भी लागू होती है। जी हां, खाना कैसा भी बना हुआ हो, अगर अच्छी तरह से सर्व किया गया है तो यकीनन मजेदार लगेगा।
हालांकि, खाने को खूबसूरत बनाने के लिए सिर्फ गार्निशिंग ही काम नहीं आती बल्कि सर्व किए जाने वाले सामान पर भी निर्भर करता है। खाने की सजावट और उसे सर्व करने का तरीका जितना आकर्षक होगा, वह उतना ही स्वादिष्ट और यादगार लगेगा। खाने की प्लेट्स और क्रॉकरी का सेलेक्शन सिर्फ दिखावे तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मेहमानों को इंप्रेस करने का एक तरीका भी है।
सही क्रॉकरी चुनने से न केवल आपके खाने की सुंदरता बढ़ती है, बल्कि यह आपके किचन के स्टाइल स्टेटमेंट का हिस्सा भी बनती है। इसलिए आज हम आपको प्लेट्स के बारे में बताएंगे जिसे आप सर्व करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
सिरेमिक प्लेट्स
सिरेमिक प्लेट्स का उपयोग खासकर डेली डाइनिंग और फॉर्मल डिनर दोनों के लिए किया जा सकता है। यह प्लेट्स विभिन्न डिजाइनों और रंगों में उपलब्ध होती हैं। यदि आप पारंपरिक और आधुनिक दोनों का मिश्रण चाहते हैं, तो सिरेमिक प्लेट्स एक आदर्श विकल्प हैं। इनके साथ किसी भी तरह के भारतीय या वेस्टर्न डिश को आसानी से परोसा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-6 तरह की डिनर प्लेट्स होती हैं रेस्तरां और होटल्स में इस्तेमाल, आइए जानें इनके नाम
पोर्सिलेन प्लेट्स
इस बार नॉर्मर प्लेट्स की बजाय पोर्सिलेन प्लेट्स का इस्तेमाल करके देखें। यकीनन आपका खाना मजेदार लगेगा, क्योंकि पोर्सिलेन प्लेट्स काफी अच्छी होती हैं। यह ऊपर से चिकनी और चमक वाली होती हैं, जिसे बहुत ही शानदार तरीके से तैयार किया जाता है। इसकी हल्की और मजबूत बनावट की खास बनाती है।
अगर आप किसी खास मौके पर खाना परोस रहे हैं, तो ये प्लेट्स आपकी मेज की शोभा बढ़ा सकती हैं। इनका इस्तेमाल ज्यादातर सूप, पास्ता या मिठाइयों के लिए किया जाता है। यही वजह है कि इन प्लेट्लको स्टोरेंट और होटल में भी इस्तेमाल किया जाने लगा है।
मेलामाइन प्लेट्स
आजकल मेलामाइन की प्लेट्स का काफी चलन बढ़ गया है, क्योंकि इसका इस्तेमाल करना बहुत ही आरामदायक होता है। इनकी सफाई भी बहुत ही आसानी से की जा सकती है। मेलामाइन प्लेट्स में आमतौर पर कलर्ड डिजाइन आते हैं, जो खाने को और ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं।
अगर आप इन प्लेट्स का इस्तेमाल करेंगे, तो यकीनन खाना देखते ही मूड ठीक हो जाएगा। बता दें इन प्लेट्स का टूटने या चटकने का डर बहुत कम होता है और बहुत ही आसानी से मार्केट में मिल भी जाती हैं। अगर आप इनका इस्तेमाल करेंगे, तो यकीनन आपके लिए अच्छा रहेगा।
ग्लास प्लेट्स
ग्लास प्लेट्स में किसी भी तरह का खाना बहुत ही आसानी से सर्व किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल खास मौके पर किया जा सकता है। इन प्लेट्स का इस्तेमाल पार्टी में, शादी में या मेहमानों के लिए किया जा सकता है।
ये प्लेट्स किसी भी टेबल सेटअप में अच्छी लगेंगी और खाने को और खूबसूरती से प्रजेंट करती हैं। आप इन प्लेट्स को किसी भी शॉप से खरीद सकते हैं, लेकिन इनकी कीमत थोड़ी ज्यादा होती है। हालांकि, इन्हें संभालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप इनका सेलेक्शन क्लाविटी के हिसाब से कर सकते हैं।
लकड़ी की प्लेट्स
लकड़ी की प्लेट्स आजकल काफी लोकप्रिय हो रही हैं। यह प्लेट्स इको-फ्रेंडली और प्राकृतिक लुक देती हैं। खासतौर पर सलाद, स्नैक्स या बारबेक्यू जैसी चीजें सर्व करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। मगर इन्हें इस्तेमाल करते वक्त कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है जैसे- लकड़ी की प्लेट्स में लंबे समय तक पानी भरकर नहीं रखना चाहिए।
हालांकि, इन बर्तनों को साफ करना बहुत ही मुश्किल है। अगर इन्हें सही तरह से साफ नहीं किया जाता, तोयह काले पड़ने लगते हैं। इसलिए लकड़ी के बर्तन इस्तेमाल के साथ-साथ इसके रखरखाव पर भी ध्यान दें।
स्टील प्लेट्स
स्टील की प्लेट्स भारतीय घरों में सबसे अधिक इस्तेमाल होती हैं। ये टिकाऊ, हल्की और सस्ती होती हैं। स्टील प्लेट्स को रोजाना इस्तेमाल में लाने के साथ-साथ पारंपरिक व्यंजनों के लिए भी पसंद किया जाता है। इनके साथ आप कई साइड डिश और रोटियां सर्व कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-डिनर सेट से टूट गई हैं प्लेटें तो बची प्लेटों को ऐसे करें इस्तेमाल
आजकल इसके कई डिजाइन मार्केट में मौजूद हैं, जिसे अपने बजट के हिसाब से खरीदा जा सकता है। स्टील की प्लेट्स बहुत ही कारगार होती हैं और जिन्हें सालों साल बिना किसी डर के इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन प्लेट्स में खाना बहुत ही आसानी से सर्व किया जा सकता है। अगर आपको कोई और प्लेट के बारे में पता है तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों