herzindagi
image

साल 2024 में पॉपुलर रहीं खाने की ये चीजें, जानें किन फूड्स ने जीता लोगों का दिल

खान-पान हमेशा से ही लोगों को जोड़ने का काम करता रहा है। हर साल खाने की दुनिया में भी ट्रेंड्स बदलते हैं। नए ट्रेंड्स जानने से पहले आइए जानें कि साल 2024 में कौन-से पॉपुलर फूड्स ने लोगों का दिल जीता है।
Editorial
Updated:- 2024-11-28, 14:36 IST

हमने हर साल फूड ट्रेंड्स को बदलते हुए देखा है। नई-नई रेसिपीज हमें लुभाती हैं, तो कई बार पुरानी रेसिपीज के फ्यूजन पसंद आते हैं। हर साल की तरह 2024 में, पाक-कला की दुनिया ने पारंपरिक स्वाद और फ्यूजन व्यंजनों का एक रोमांचक मिश्रण देखने का मौका हमें मिला।

कुछ डिशेज ने अपनी लिस्ट टॉप पर बनाई। कुछ फूड्स बेहद पॉपुलर हुए। अब नए साल में फूड इंडस्ट्री कैसे हमें आश्चर्यचकित करेगी देखना दिलचस्प होगा, लेकिन पहले इस साल के पॉपुलर फूड्स पर एक नजर डालें।

1. वड़ा पाव

vada-pav

लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड वड़ा पाव महाराष्ट्र की शान है। इसे शुरू करने वाले एक आम इंसान ने भला कभी ऐसा सोचा होगा कि एक दिन यह डिश ग्लोबली पसंद की जाएगी। महाराष्ट्र की शान ने अपनी पहचान टेस्ट एटलस की लिस्ट में भी शामिल की थी। पॉपुलर फूड और ट्रैवल गाइड टेस्ट एटलस ने मार्च में बेस्ट सैंडविच की टॉप 20 लिस्ट जारी की थी, जिसमें वड़ा पाव ने 19वां रैंक हासिल किया था।

2. बटर चिकन बाओ

इस फ्यूजन ने काफी लोगों को इंप्रेस किया। चीनी बाओ और भारतीय बटर चिकन की जुगलबंदी लोगों को बहुत पसंद आई और इसलिए साल 2024 में हमने इस डिश को कई मेन्यू लिस्ट में शामिल होते देखा। मलाईदार मसालेदार चिकन को फूले हुए बाओ बन्स में भरकर जो कॉम्बिनेशन तैयार हुआ वह हिट था। दही और मसालों में मैरीनेट चिकन को टमाटर और काजू वाली ग्रेवी से पकाकर मीठे स्टीम्ड बाओ बन्स में भरकर परोसा गजब की कलाकारी है।

इसे भी पढ़ें: साल 2024 में इन नए ट्रेंड्स ने स्ट्रीट फूड की बदली तस्वीर, महंगे और एग्जॉटिक आइटम्स ने किया इंप्रेस

3. मलाई कुल्फी आइसक्रीम सैंडविच

कुल्फी और आइसक्रीम दो अलग-अलग चीजें हैं। सैंडविच एक स्नैक है, लेकिन किसने सोचा था कि इन सभी चीजों को मिलाकर एक डिश बनाई जा सकती है। पिछले कुछ महीनों में इस फ्यूजन फूड ने बड़ा बज क्रिएट किया था। काफी लोगों को यह एक्पेरिमेंट पसंद आया, तो किसी ने इसे बकवास कहा। पारंपरिक मलाई कुल्फी को वॉफल सैंडविच के साथ मॉर्डन डेजर्ट में बदला गया। आपको बताएं कि इसमें वॉफल के बीच मलाई कुल्फी के स्लाइस और ऊपर से चॉकलेट सिरप डालकर सर्व किया जाता है।

4. मैंगो लस्सी

mango lassi

टेस्ट एटलस ने जुलाई में फिर से बेस्ट और वर्स्ड फूड की लिस्ट जारी की थी। इसमें उन्होंने पहले स्थान पर मैंगो लस्सी को रखा। भारतीय आम लोगों को पसंद आते ही हैं। साथ में गर्मियों में धूप से राहत वाली लस्सी भी समर ड्रिंक में टॉप पर जगह बनाती है। दोनों के कॉम्बिनेशन से उत्पन्न हुआ स्वाद अधिकतर लोगों को पसंद आता है। यही कारण है कि आम से बनी यह डिश बेस्ट इंडियन फूड का खिताब पाने में सफल हुई। इससे पहले जब टेस्ट एटलस ने दुनिया की बेस्ट मैंगो डिशेज की लिस्ट जारी की थी, तो उसमें भारत के आम रस को पहला स्थान दिया गया था।

5. सुशी समोसा

सुशी एक जापानी डिश है जिसे सीवीड, फिश, स्टिकी राइस और सोया सॉस से बनाया जाता है। समोसा एक भारतीय स्नैक है, जिसमें आलू की फिलिंग होती है। क्या आपने इन दोनों के कॉम्बिनेशन के बारे में सुना है। साल 2024 में एक एक्सपेरिमेंट यह भी किया गया था, जिसमें सुशी समोसा बनाकर सर्व किया गया। इसकी फिलिंग को एवोकाडो, स्टिकी राइस और वेज सब्जियों और नॉन-वेज सामग्री से तैयार किया। इसे पुदीना की चटनी के साथ नहीं बल्कि सोया या वसाबी मेयो के साथ परोसा गया।

6. पिस्ता तिरामिसू

all-about-tiramisu

इस इटैलियन क्लासिक में मस्करपोन की जगह पिस्ता क्रीम के साथ एक नट ट्विस्ट दिया गया। नटी फ्लेवर वाला तिरामिसू केक आपने पहले कभी खाया था? इन नए कॉम्बिनेशन ने दर्शाया कि दो अलग देशों की डेजर्ट्स को मिलाकर एक कमाल की डिश तैयार की जा सकती है। कई लोगों को यह फ्यूजन पसंद आया। इस डेजर्ट ने लोगों को प्रभावित भी किया और अपने नए टेस्ट से लोगों के दिल में जगह बनाई। अगर आपने इसे ट्राई न किया हो, तो साल खत्म होने से पहले एक बार इसे टेस्ट करके जरूर देखें।

7. हैदराबादी बिरयानी

चिकन बिरयानी से बढ़िया पॉट मील शायद ही कुछ हो। नॉन-वेज खाने वाले लोगों के लिए यह स्टेपल है। चावल और चिकन से तैयार इस डिश को आप लंच और डिनर में खा सकते हैं। इतना ही नहीं इसके अलग-अलग वर्जन भी लोगों को पसंद आते हैं। हालांकि, ऑथेंटिक हैदराबादी बिरयानी को टक्कर देना थोड़ा मुश्किल है। टेस्ट एटलस ने अपने टॉप फूड की लिस्ट में इसे नंबर 6 में शामिल किया था। रायते और सालन के साथ हैदराबादी चिकन बिरयानी का मजा अलग ही होता है।

इसे भी पढ़ें: HZ Food Trends 2024: HZ की कई रेसिपीज साल भर करती रहीं ट्रेंड, ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर में खूब किया गया पसंद

8. पेरी-पेरी पनीर पिज्जा

पनीर और पिज्जा का कॉम्बिनेशन नया नहीं है मगर इसे कैसे तैयार किया जाता है यह मायने रखता है। पिज्जा में पनीर का ऑप्शन सालों से चल रहा है, लेकिन पेरी-पेरी फ्लेवर वाला पनीर और पिज्जा की अलग बात है। पिज्जा के पतले क्रस्ट के ऊपर पेरी-पेरी सॉस में मैरीनेट किए फ्राइड पनीर की टॉपिंग्स और मॉजरेला चीज क्या स्वाद देगा आप सोच ही सकते हैं। इस डिश को भी काफी लोगों से प्यार मिला। पेरी-पेरी पनीर और पिज्जा के इस कॉम्बिनेशम का मजा आपको भी लेना चाहिए।

यहां हमने आपको पॉपुलर फूड्स की एक छोटी लिस्ट दी है। लिस्ट तो काफी लंबी है। आपका फेवरेट फूड कौन-सा रहा, उसके बारे में हमें जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।