गर्मियों में बनाएं मैंगो लस्सी


Smriti Kiran
25-05-2023, 18:24 IST
gbsfwqac.top

    गर्मियों में आम खाना और उसकी रेसिपीज ट्राई करना बेहद आनंददायक होता है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं, मैंगो लस्सी बनाने की विधि के बारे में-

सामग्री-

  • पका हुआ आम- 4
  • दही- 2 कप
  • चीनी- 4-5 चम्मच (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर- 1-2 पिंच
  • पुदीने के पत्ता- ऑप्शनल
  • टूटी फ्रूटी- 1 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स- 1-2 चम्मच

स्टेप- 1

    मैंगो लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए आम को छीलका हटाकर पल्प एक बर्तन में निकालकर रख लें।

स्टेप- 2

    अब एक मिक्सर ग्राइंडर में आम का पल्प, दही, चीनी, इलायची पाउडर आदि डालकर ब्लेंड कर लें।

स्टेप- 3

    अब इसे एक कांच के गिलास में निकालकर फ्रिज में रख दें और कुछ देर ठंडा होने दें।

स्टेप- 4

    जब यह ठंडा हो जाए, तो ऊपर से आप अपने पसंद अनुसार आइसक्रीम भी मिला सकते हैं, साथ ही उसमें ड्राई फ्रूट्स, टूटी फ्रूटी, पुदीने की पत्ती आदि डालकर सर्व करें।

मैंगो शेक

    अगर आप मैंगो शेक पीना चाहते हैं, तो दही के जगह दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रहेंगे एनर्जेटिक

    मैंगो शेक या मैंगो लस्सी सुबह पीने से पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। गर्मियों में ये शरीर को ठंडा भी रखता है।

    आप भी मैंगो लस्सी घर पर बनाएं। रेसिपी अच्छी लगी हो, तो शेयर करें। ऐसी अन्य जानकारी के लिए क्लिक करें herzindagi.com