Highest Trekking Peak In India: घूमने-फिरने का शौक लगभग हर किसी को होता है। इसलिए जब भी किसी को समय मिलता है, वो किसी न किसी पसंदीदा जगह घूमने के लिए निकल जाते हैं।
पसंदीदा जगह घूमने के साथ-साथ कई लोगों को एडवेंचर एक्टिविटीज भी करना काफी पसंद होता है। इसलिए कई लोग पहाड़ों में ट्रेकिंग करने के लिए दोस्तों के साथ पहुंच जाते हैं।
आजकल कई लोग ट्रेकिंग करना काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ट्रेकिंग के दौरान लुभावने दृश्य, मनमोहक घाटियां और बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती को निहारा जा सकता है और जीवन का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।
इस आर्टिकल में हम आपको भारत के टॉप 5 हाईएस्ट ट्रेकिंग पीक जे बारे में बताने जा रहे हैं। इन ट्रेकिंग पीक पर जाना किसी मजेदार एक्टिविटी से कम नहीं।
भारत में स्थित सबसे ऊंचे ट्रेक का जिक्र होता है, तो सबसे पहले लुंगसेर कांगड़ी का नाम जरूर लिया जाता है। इस ट्रेक के बारे में कहा जाता है कि इसकी अधिकतम ऊंचाई करीब 6,666 मीटर है।
लुंगसेर कांगड़ी लेह लद्दाख के त्सो मोरीरी झील और करज़ोक गांव के पास स्थित है। लुंगसेर कांगड़ी ट्रेक के आसपास की खूबसूरती जिस तरह देश में फेमस है, ठीक उसी तरह यहां ट्रेकिंग करना किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है।
हालांकि, इतनी ऊंचाई पर ट्रेकिंग करना बहुत ही मुश्किल भरा काम होता है, लेकिन एडवेंचर प्रेमियों के लिए यह कुछ भी नहीं लगता है।
इसे भी पढ़ें: Hidden Places In Leh Ladakh: लेह लद्दाख की ये अनदेखी जगहें आपको घूमने पर मजबूर कर देंगी
लुंगसेर कांगड़ी के बाद भारत का दूसरा सबसे ऊंचा ट्रेक चामसेर कांगड़ी को माना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चामसेर कांगड़ी ट्रेक, मेंटोक कांगड़ी और लुंगसेर कांगड़ी ये आसपास में ही मौजूद है।
बर्फ से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, झील झरनों और नदियों से होकर गुजरता चामसेर कांगड़ी ट्रेक लेह लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्वतारोही ट्रेकिंग करने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि, बर्फबारी में यहां ट्रेकिंग करना बहुत मुश्किल होता है।
शिवलिंग पीक ट्रेक देवों की भूमि उत्तराखंड में मौजूद है। यहां खूबसूरत और चर्चित ट्रेक उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गढ़वाल हिमालय के गंगोत्री समूह में स्थित दो पर्वतों से एक है, जिसे कई लोग कैलाश पर्वत का ट्रेक के नाम से भी जानते हैं।
शिवलिंग पीक ट्रेक अपनी खूबसूरती के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग के लिए भी प्रसिद्ध है। अप्रैल से जून तक यहां हर दिन हजारों लोग ट्रेकिंग करने के लिए पहुंचते हैं, क्योंकि बर्फबारी के दौरान यहां ट्रेकिंग करना काफी मुश्किल होता है। ट्रेकिंग के दौरान एक से एक अद्भुत और शानदार दृश्यों का लुत्फ उठाया जा सकता है।
भारत के लद्दाख की हसीन वादियों में मौजूद कांग यात्से 2 एक बेहद ही खूबसूरत और मजेदार ट्रेकिंग पीक है। यह पर्वत लद्दाख क्षेत्र में हिमालय में मार्खा घाटी के अंत में स्थित है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कांग यात्से ट्रेक हेमिस नेशनल पार्क में स्थित है। (इन एडवेंचर्स जगहों पर पहुंचें)
कांग यात्से 2 ट्रेक एडवेंचर प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। सर्दियों में कम, लेकिन गर्मियों की छुट्टियों में यहां हर दिन दर्जन से भी अधिक लोग ट्रेकिंग करने के लिए पहुंचते हैं। अप्रैल से लेकर जुलाई तक यहां अधिक सर्दी नहीं पड़ती है, इसलिए यहां गर्मी में ट्रेकिंग करना सही माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: एडवेंचर पसंद लोग कर सकते हैं यह चार तरह की एयर एक्टिविटी
भारत में सबसे अच्छी जगह ट्रेकिंग करने की बात होती है, तो स्टोक कांगड़ी पीक का नाम जरूर लिया जाता है। यह खूबसूरत पीक लद्दाख में ट्रांस-हिमालयी पर्वत के बीच में मौजूद है।
स्टोक कांगड़ी पीक के आसपास की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां दुनिया के हर कोने से पर्यटक ट्रेकिंग करने पहुंचते हैं। हालांकि, इस ट्रेक के बारे में यह भी कहा जाता है कि नौसिखिया और अनुभवी, दोनों के लिए एकदम बेस्ट ट्रेक है। इस ट्रेकिंग को पूरा करने के कम से कम 4-5 दिनों का समय लगता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।