herzindagi
essential chinese ingredients

Chinese Essential Ingredients: चाइनीज कुजीन में इन इंग्रीडिएंट्स के बिना नहीं होता खाना पूरा

हमने आपको पिछले आर्टिकल्स में कोरियन्स और साउथ इंडियन एसेंशियल इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताया। आज हम आपको ऐसे चाइनीज इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो बहुत लोकप्रिय है। इन इंग्रीडिएंट्स की आवश्यकता हर चाइनीज फूड में होती है।
Editorial
Updated:- 2024-03-08, 19:12 IST

चीनी व्यंजन अपने तीखे और हल्के मीठे स्वाद, वाइब्रेंट कलर्स और विभिन्न सामग्रियों के इस्तेमाल के लिए जाने जाते हैं।। खुशबूदार मासले और उमामी स्दान चीनी व्ंयजनों को बाकी एशियन कुजीन से काफी अलग बनाता है। ऐसे कई मसाले हैं, जिनके बिना चाइनीज कुजीन अधूरा है। कई सारे चाइनीज व्यंजनों में तरह-तरह की सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए आपको ऐसे ही कुछ जरूरी इंग्रीडिएंट्स के बारे में बताते हैं। 

1. सोया सॉस:

soya sauce

एशियन कुजीन में सोया सॉस की बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। फर्मेंटेड गेहूं, नमक और पानी से बना सोया सॉस कई रूपों में आता है, जिसमें हल्का, गहरा और कम सोडियम वाला सोया सॉस शामिल है। हल्का सोया सॉस नमकीन होता है और स्टर-फ्राई और मैरिनेट में ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

2. अदरक:

ताजा अदरक की जड़ एक बहुमुखी सामग्री है जिसका उपयोग नमकीन और मीठे दोनों तरह के व्यंजनों में किया जाता है। इसे स्टर-फ्राई, सूप, मैरिनेशन और सॉस में डेप्थ जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

3. लहसुन:

अदरक भी लहसुन की तरह एक बहुत ही जरूरी इंग्रीडिएंट है। इसे हर तरह से खाने में उपयोग किया जाता है। लहसुन स्टर-फ्राई, ब्रेज, सॉस और सूप में गहराई जोड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: ये 6 चाइनीज डिशेज दुनियाभर में हैं बेहद प्रसिद्ध

4. शाओक्सिंग वाइन:

शाओक्सिंग वाइन, एक खास चीनी वाइन होती है। इसे खाने में फ्लेवर और खुशबू बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। फर्मेंटेड ग्लूटिनस चावल से बनी शाओक्सिंग वाइन में मिठास और पौष्टिक तत्व भी होते हैं। इसका उपयोग आमतौर पर व्यंजनों में गहराई जोड़ने के लिए मैरिनेट, सॉस, ब्रेज और स्टर-फ्राइ में किया जाता है।

5. फाइव स्पाइस पाउडर:

फाइव-स्पाइस पाउडर चाइनीज कुजीन में बहुत इस्तेमाल होता है। इसमें स्टार एनीज, लौंग, दालचीनी, सिचुआन पेपरकॉर्न और सौंफ के बीज को मिलाकर तैयार किया जाता है। इस स्पाइस पाइडर को सलाद के साथ-साथ कई चीजों में डाला जाता है। यह थोड़ा-सा मीठा और मसालेदार होता है।

6. ऑएस्टर सॉस:

oyester sauce

ऑएस्टर सॉस एक गाढ़ा सॉस होता है, जो सोया सॉस की तरह दिखता है, लेकिन बनता ऑएस्टर के एक्स्ट्रैक्ट से है। इसे सोया सॉस, ऑएस्टर के एक्सट्रैक्ट, चीनी और अन्य सीजनिंग से बनाया जाता है। इसमें मिठास और नमकीनपन का हिंट होता है, जो इसे उमामी स्वाद देता है।

7. होइसिन सॉस:

होइसिन सॉस सोयाबीन, चीनी, सिरका, लहसुन और विभिन्न मसालों से बना एक गाढ़ा, मीठा और स्वादिष्ट मसालेदार सॉस है। इसमें मीठा, थोड़ा तीखा और उमामी नोट्स होते हैं। इसे डिपिंग सॉस बनाते वक्त ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा खाने को ग्लेज करने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।

8. तिल का तेल:

तिल का तेल, कई एशियन खाने में इस्तेमाल होता है। इसका उपयोग चीनी खाना पकाने में स्वाद बढ़ाने वाले एजेंट के रूप में किया जाता है, जो स्टर-फ्राई, मैरिनेशन, ड्रेसिंग और सॉस को रिच बनाने के लिए किया जाता है। तिल के तेल का उपयोग अक्सर अतिरिक्त स्वाद देने के लिए किया जाता है। इसे ऊपर से भी डिश में डाला जाता है।

इसे भी पढ़ें: Korean Ingredients: कोरियाई व्यंजन में ये 10 इंग्रीडिएंट्स होते हैं Essential

9. सिचुआन पेपरकॉर्न:

siuchan peppers

सिचुआन पेपरकॉर्न, तीखी मिर्च होती है। काली मिर्च से एकदम अलग यह मिर्च थोड़ी खट्टी भी होती है। आमतौर पर स्पाइसी चीजों को बनाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। मेपो टोफू, कुंग पाओ चिकन और सिचुआन हॉट पॉट आदि जैसी लोकप्रिय डिशेज में इस मिर्च का उपयोग होता है।

10. चावल का सिरका:

चावल का सिरका खाना पकाने में बहुत ज्यादा उपयोग होता है। इसका उपयोग मैरिनेशन, ड्रेसिंग, सॉस और पिकल्स में ज्यादा किया जाता है। डिशेज में थोड़ा-सा खट्टापन और संतुलन लाने के लिए चावल के सिरके का इस्तेमाल होता है। चावल का सिरका कई रूपों में उपलब्ध होता है, जिसमें सफेद चावल का सिरका, काले चावल का सिरका और सीजन्ड राइस विनेगरशामिल है।

 

ये टॉप 10 एसेंशियल इंग्रीडिएंट्स चाइनीज कुजीन की नींव बनाते हैं। उन्हें एक अलग और यूनिक स्वाद प्रदान करते हैं। आपका कौन-सा फेवरेट इंग्रीडिएंट है, हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।