गर्मी में कोई भी काम करने में आलस बहुत आता है। घर की सफाई से लेकर किचन का काम करने तक...ये सब काम टाइम पर निपटाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। ऐसा तेज धूप, पसीना या उमस होने की वजह से हो सकता है। इससे बॉडी थकी-थकी रहती है और मन भी सुस्त बन जाता है।
ऐसे में पूरे दिन किचन में खड़े होकर खाना बनाना हमारा मूड खराब कर सकता है। क्या कोई ऐसा तरीका है जिससे गर्मियों में भी किचन के काम को जल्दी निपटाया जा सके? जी हां, कुछ ऐसे स्मार्ट गैजेट्स हैं जिनकी मदद से आप किचन में कुकिंग को थोड़ा कूल बना सकते हैं। तो आइए इन टूल्स के बारे में नीचे विस्तार से जानते हैं।
आप कुकर के बजाय इलेक्ट्रिक कुकर या राइस कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आंच कम लगती है और खाना आराम से पक भी जाता है। इसमें आप दाल, चावल, खिचड़ी या स्टू को राइस कुकर में बना सकते हैं।
इसमें पकाया गया खाना बहुत की स्वादिष्ट और जल्दी बनता है। बस आपको इसे सही तरह से इस्तेमाल करना आना चाहिए, जिसे इंटनरनेट से आसानी से सीखा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- किचन में रखे हुए ये टूल्स मिनटों में निपटा सकते हैं आपका काम, जानें कैसे
हमें सबसे ज्यादा गर्मी गैस से पास खड़े होकर लगती है। इसलिए हमारा मन नहीं करता गैस के पास खड़े रहने का, लेकिन आप इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे न सिर्फ गर्मी से बचा जा सकता है, बल्कि खाना जल्दी भी बनाया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए बिजली की जरूरत पड़ेगी और बर्तन भी इंडक्शन वाले चाहिए होंगे क्योंकि नॉर्मल बर्तन इसपर काम नहीं करते हैं।
खाना बनाने से ज्यादा सब्जी काटने में परेशानी होती है। सब्जियों को धोकर काटने में काफी टाइम लगता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो मिक्सर ग्राइंडर या चॉपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे न सिर्फ आपका टाइम बचेगा, बल्कि हाथ से काटने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। आजकल मार्केट में कई तरह के चॉपर आने लगे हैं, जिनका इस्तेमाल सब्जियों को काटने के लिए किया जा सकता है।
माइक्रोवेव में झटपट खाना गर्म या तैयार किया जा सकता है। इसमें आप ठंडी चीजों जैसे खाना या चाय को गर्म करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
बाकी नॉन-वेज या ग्रिल आइटम्स को बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। वहीं, एयर फ्रायर में काम को आसान बनाया जा सकता है। इसमें हेल्दी और जल्दी बनने वाले स्नैक्स बनाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- हर किचन में होने चाहिए ये जरूरी टूल्स और अप्लायंसेज, कई सारे काम हो सकते हैं आसान
इस तरह आप किचन का काम आसान बना सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।