खाना बनाने के बाद बाद अक्सर हम बचे हुए खाने को फ्रिज में रख देते हैं। ऐसे में खाने का स्वाद और रंगत दोनों बदल जाते हैं। जिसके चलते कहा जाता है फ्रिज में हर चीज को स्टोर करना अच्छा नहीं होता है, लेकिन रोजाना आप कितना भी कम खाना पका लो कुछ न कुछ जरूर बच जाता है। वहीं कुछ चीजें तो ऐसी होती हैं जिनका अंदाजा कभी लग ही नहीं पाता है। उनमें से एक आटा है, अक्सर आपने हर घर में देखा होगा कि रात में बचा हुआ या सुबह बचा हुआ आटा हम फ्रिज में रख देते हैं। इसके बाद जब हम इसको पराठे या रोटी बनाने के लिए निकालते हैं, तो आटा सख्त होने के साथ उसके ऊपर काले रंग की लेयर भी जम जाता है। आटे की रंगत बदलने के बाद इसको खाने का भी मन नहीं करता है और टाइट आटे से रोटी बनाने में भी दिक्कत होती है।
अब ऐसे में महिलाएं चिंता में पड़ जाती है आखिर इस आटे का क्या किया जाए। अगर आपके साथ भी हर रोज इसी तरह की दिक्कत होती है, तो आज हम आपको कुछ स्टोरेज हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप आटे की एकदम फ्रेश और सुरक्षित रख सकती हैं। आइए जान लेते हैं किन तरीकों से आपको फ्रिज में आटा स्टोर करना है।
आप नीचे बताए जा रहे हैं इन हैक्स को फॉलो करके फ्रिज में आटा यदि स्टोर करती हैं, तो वो तो सख्त होगा और न ही काला पड़ेगा।
यदि रोटी या पराठे बनाने के बाद आटा बच गया है तो आपको सबसे पहले जिस बर्तन में आटा रखना है उसको लेना है। अब उस बर्तन में थोड़ा देसी घी डालें। अब बचा हुआ आटा उसपर डालकर गोल-गोल घुमाएं ताकि पूरे आटे में घी लग जाए। इसके बाद आपको आटे को ढककर फिर फ्रिज में रखना है। इससे आटा न तो सख्त होगा और न ही काला पड़ेगा।
आपको जब भी फ्रिज में बचा हुआ आटा स्टोर करना है तो आपको सबसे पहले एक पतला सूती कपड़ा लेना है। अब इस कपड़े को आप गीला कर लें। इस कपड़े में आप बचा हुआ आटा लपेटें। फिर उसे किसी बर्तन में रखें और ऊपर से कुछ ढककर फिर फ्रिज में स्टोर करें। इससे आटा बिल्कुल खराब नहीं होगा।
ये भी पढ़ें: गर्मियों में आटा हो जाता है खमीर, तो इन टिप्स की मदद लें
फ्रिज में रखे हुए आटे को सख्त और काला होने से बचाने के लिए आपको आटे को किसी बाउल में निकाल लेना है। अब उस बाउल के ऊपर आपको ट्रांसपेरेंट शीट से कवर कर देना है। इसके बाद इस बाउल को फ्रिज में आसानी से स्टोर कर सकती हैं। इस हैक से आटा कई दिन बाद भी आपको एकदम फ्रेश मिलेगा।
ये भी पढ़ें: चकला बेलन पर लगा आटा चुटकियों में होगा साफ, ये रहे वायरल हैक्स
आप यदि बचे हुए आटे को किसी भी प्लास्टिक की पॉलीथिन में कवर करके फ्रिज में रखेंगी तो आटा कभी भी काला नहीं पड़ेगा। साथ ही आटा टाइट भी नहीं होने पाएगा। ऐसे में पॉलीथिन वाला यह हैक भी बहुत शानदार है आप इसकी मदद से कुछ घंटों तक आटे को सेफ रख सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock/meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।