कई घरों में आज भी फ्रेश आटा गूंथा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग पुराने आटे को सही तरह से रख नहीं पाते या रोटी सही तरह से नहीं बना पाते। हालांकि, फ्रिज के आटे की रोटी बनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन कुछ छोटे-छोटे टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर आप इस काम को आसान बनाया जा सकता है।
आप आटे को हल्के ठंडे पानी से गूंथ सकते हैं, जिससे यह लंबे समय तक फ्रेश रहता है।साथ ही, अगर ज्यादा आटा गूंथ भी लिया जाए, तो उसे फ्रिज में बहुत ही आसानी से स्टोर करके रखा जा सकता है। कई बार आटा फ्रिज में रखने से सूख जाता है और उसकी नमी भी खत्म हो जाती है।
वहीं, अगर सही तरीके से आटे को स्टोर किया जाए, तो वह 2-3 दिन तक फ्रेश रह सकता है। आइए जानें कुछ आसान तरीके जिनसे आप आटा को ताजगी के साथ स्टोर कर सकते हैं।
ठंडा पानी मिलाकर गूंथेंआटा
आटे में ठंडा पानी मिलाने से यह ज्यादा समय तक ताजगी बनाए रखता है। ठंडे पानी से आटा कम जल्दी खराब होता है, खासकर गर्मियों में। हालांकि, अब तो मौसम काफी ठंडा हो गया है, लेकिन फिर भी ठंडा पानी इस्तेमाल करके आटा गूंथा जाता है।
इसे जरूर पढ़ें-रोटी बनेगी सॉफ्ट और गुब्बारे जैसी, 1 छोटा चम्मच डालें ये जादुई पाउडर
इसके अलावा, जब आप आटा गूंथें, तो ठंडा पानी मिलाएं और उसे नर्म आटा बनाएं। ठंडे पानी से आटा थोड़े समय के लिए ताजा रहता है और खराब होने की संभावना कम होती है।
फ्रिज में रखें
आटे को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए उसे फ्रिज में रखना सबसे आसान और कारगर तरीका है। आटे को फ्रिज में रखने से पहले उसे एयरटाइट कंटेनर में डालें या क्लिंग फिल्म में अच्छी तरह लपेटें। इसके अलावा, फ्रिज में रखने से आटा 2-3 दिन तक ताजा रहता है और जल्दी खराब नहीं होता।
तेल का हल्का लेप लगाएं
आटे को सूखने से बचाने के लिए हल्का सा तेल का लेप लगाएं। यह आटे को सूखने से रोकता है। इसके अलावा, गूंथे हुए आटे के ऊपर थोड़ी-सी तेल की बूंदें डालकर हल्के हाथों से मलें और फिर कंटेनर में रखें। इससे आटा अपनी ताजगी बरकरार रखता है और इसका टेक्सचर भी मुलायम रहता है।
फ्रीजर में रखें
अगर आपको कई दिनों तक आटा स्टोर करना है, तो उसे फ्रीजर में रखें। इसके लिए आटे को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर फ्रीजर में स्टोर करें। जब भी इस्तेमाल करना हो, इसे निकालकर कमरे के तापमान पर थोड़ा पिघलाएं। ऐसा करने से फ्रीजर में आटा 1-2 हफ्ते तक फ्रेश रह सकता है। इससे आप रोजाना का आटा गूंथने के झंझट से बच सकते हैं।
नींबू का रस मिलाएं
गर्मियों में आटे को खराब होने से बचाने के लिए उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाना फायदेमंद होता है। नींबू का रस नेचुरल प्रिजर्वेटिव का काम करता है और आटे को खराब होने से बचाता है। इसके लिए आटा गूंथते समय आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। बता दें कि यह आटे को ताजगी के साथ रखता है और जल्दी खराब नहीं होने देता।
हल्का सूखा आटा रखें
अगर आटा गीला हो, तो वह जल्दी खराब हो सकता है। थोड़ा सूखा आटा गूंथें और जरूरत पड़ने पर रोटी बेलते वक्त सूखा आटा लगा सकते हैं। हल्का सूखा आटा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और उसमें बैक्टीरिया पनपने की संभावना कम होती है।
फॉयल पेपर में लपेटें
क्लिंग फिल्म की जगह आप फॉयल पेपर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आटे के छोटे-छोटे हिस्से बनाएं और फॉयल पेपर में लपेटकर रखें, इससे नमी बनी रहती है और आटा सूखता नहीं है।
इसे जरूर पढ़ें-रोटी और पराठे के लिए आटे में तेल और घी कब डालना चाहिए? जानें रणवीर बरार से
आटे को दोबारा गूंथ लें
अगर आटा फ्रिज में स्टोर किया गया है और रोटियां बनाने से पहले सख्त हो गया है, तो इसे हल्के हाथों से दोबारा गूंथ लें। आटे में थोड़ी नमी आ जाएगी और रोटियां मुलायम बनेंगी।
इन टिप्स की मदद से आटे को स्टोर किया जा सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों