गुलाब जामुन से लेकर समोसा तक, अमरनाथ यात्री नहीं कर सकेंगे इन चीजों का सेवन

हर साल श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यात्रा आयोजित करता है, इस साल SASB ने यात्रियों के खानपान को लेकर कुछ जरूरी बदलाव किए हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

 

full list of banned food items at amarnath yatra

हर साल हजारों और लाखों श्रद्धालु बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए यात्रा पर जाते हैं। इस साल यह यात्रा 1 जुलाई से शुरू होने वाली है और कुल 62 दिनों तक यह धार्मिक यात्रा चलेगी। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते हैं। पहाड़ पर बसे बाबा अमरनाथ की यात्रा बेहद ही कठिन है। देशभर से बहुत से लोग अमरनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की एडवाइजरी को पढ़ लें। एडवाइजरी को नजरअंदाज करना यात्रियों के लिए भारी पड़ सकता है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रियों के खानपान को लेकर एक सूची जारी की है जिसमें यह बताया गया है कि वे क्या खा सकते हैं और क्या नहीं।

अमरनाथ यात्रा के दौरान इन खाद्य पदार्थों पर लगा बैन

food rule for amarnath pilgrims

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड(SASB) ने जिन खाद्य पदार्थों पर बैन लगाया है उनमें जंक फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, गुलाब जामुन, कोल्ड ड्रिंक, रसगुल्ला,जलेबी, तले हुए पापड़, अचार, चटनी, खोया से बनी मिठाई और बर्फी, स्नैक्स में चिप्स, कटलेट फ्राइज, समोसा और डीप फ्राई किए हुए खाने की चीजें। इसके अलावा नॉनवेज खाना, गुटखा, तंबाकू, बीड़ी सिगरेट, पान,मसाला जैसी चीजें पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

इन चीजों का कर सकते हैं यात्री सेवन

food items for pilgrims

इस यात्रा में श्रद्धालु साधारण खाना जैसे हरी साग सब्जी, दाल, चावल, रोटी, चावल से बने हुए खाने पीने की चीजें, दलिया, पोहा, लेमन ड्रिंक्स, गुड़ से बनी हुई चीजें, सूखे मेवे जैसे काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता आदि, तिल के लड्डू, साबूदाना या चावल की खीर, चिक्की, रेवड़ी मखाने और पेठा जैसे ड्राई आइटम को यात्री अपने साथ ले जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आज भी खाना खाने के लिए किया जाता है इन पत्तों का इस्तेमाल

लंगरों में नहीं मिलेगी ये चीजें

amarnath yatra new rule

62 दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक यात्रा में यात्रियों के लिए 120 से अधिक लंगर (लंगर स्टाइल कद्दू की सब्जी) आयोजित किए जाएंगे। यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड(SASB) ने लंगरों पर बनने वाले खाद्य पदार्थों में हाई कैलोरी वाली चीजें, डीप फ्राई किए हुए भोजन और जंक फूड नहीं परोसने पर प्रतिबंध लगाया है।

यह फैसला क्यों लिया गया है

food for amarnath yatri

यात्रियों के स्वास्थ्य और सेहत को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। चूंकि अमरनाथ यात्रा जमीन से काफी ऊंचाई वाली होती है, जिसके लिए शरीर को अत्यधिक एनर्जी की आवश्यकता होती। ऐसे में तले हुए भोजन, जंक फूड के सेवन से हमारा शरीर सुस्त बनते हैं, इसके अलावा तली और भुनी हुई चीजों से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर बढ़ने का डर रहता है इसलिए यात्रियों को इन जोखिमों से बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से बचने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश के आते ही बढ़ जाती है इन चीजों की डिमांड, आप जानते हैं क्या

यदि आप भी अमरनाथ धाम की यात्रा करने वाले हैं तो दिए गए प्रतिबंधित चीजों की लिस्ट पर एक नजर डालें। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा इस लेख को लाइक और शेयर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहेने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP