बरसात का मौसम रोमांटिक मौसम माना जाता है। लेकिन इस रोमांटिक मौसम में खाने-पीने का सख्त ध्यान रखा जाता है। क्योंकि इस मौसम में थोड़ा सा भी खानपान बिगड़ता है तो पूरी हेल्थ बिगड़ जाती है। फिर घर में एक साथ सबके बीमार पड़ने का सिलसिला शुरू हो जाता है। तो अगर बीमार होने के इस सिलसिले को शुरू नहीं करना चाहता हैं तो मानसून के मौसम में अपने खानपान का खास ख्याल रखें और इन टिप्स पर जरूर ध्यान दें।
बरसात के मौसम में सब्जियों को उबालकर ही खानी चाहिए। दरअसल बरसात के मौसम में हरी सब्जियां तो बहुत आती हैं। लेकिन इन हरी सब्जियों में कीड़े-मकोड़े जल्दी लग जाते हैं। इन कीड़े-मकोड़ों से बचने के लिए बरसात के मौसम में सब्जियां उबालकर ही खाएं।
इस मौसम में कच्ची सब्जियां बिल्कुल भी ना खाएं। क्योंकि सब्जियों में इस मौसम में कीड़े लगे रहते हैं और वे गंदे भी रहते हैं। बरसात के जर्म्स, धोने से भी नहीं हटते नहीं हैं। तो बेहतर होगा कि इस मौसम में कच्ची सब्जियां ना खाएं। इसी तरह से सलाद भी ना खाएं।
बरसात के मौसम में ऐसा भोजन करना चाहिए जो अच्छे से डाइजेस्ट हो जाए। क्योंकि इस मौसम में ही फूड प्वायज़निंग और डायरिया की बीमारियां ज्यादा होती है। क्योंकि इस मौसम में तला-भुना भोजन जल्दी पचता नहीं है जिसे इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है और फिर जिसके कारण फूड प्वायज़निंग और डायरिया जैसी बीमारियां हो जाती हैं।
इस मौसम में मशरूम खाने से भी बचें। क्योंकि इसमें काफी सारे जर्म्स होते हैं। मशरूम ठंड के मौसम में खाई जाती है। (Read More: इन मॉकटेल के साथ लें मानसून पार्टी का मज़ा)
बाजार से लाई हुई ब्रेड और पाव को बासी हो जाने के बाद ना खाएं। भले ही पैकेट में इनकी एक्सपायरी डेट चार दिन बाद की लिखी होती है। लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि इस मौसम में फर्मेंटेड चीजों में फुफंदी और फंगस जल्दी लग जाते हैं।
इस मौसम में गरम सूप जरूर पिएं। ये आपके इम्युन सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाएगा और बरसात के मौसम की ठंडी से भी रक्षा करेगा। सूप के साथ स्प्राउट्स भी पकाकर खा सकती हैं। सूप और स्प्राउट्स संपूर्ण भोजन होते हैं। इससे पेट भी भर जाता है और हेल्दी भी रहता है।
इस मौसम में तली-भुनी चीजें बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए। मांस, मछली आदि खाने से बचें। ये सारी चीजें और तली-भुनी चीजों को पचने में समय लगता है।
इन सारी खाने के टिप्स का इस मौसम में ख्याल रखें और हेल्दी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।