herzindagi
monsoon homemade mocktail main

इन मॉकटेल के साथ लें मानसून पार्टी का मज़ा

अगर आप अपने घर पर पार्टी कर रही हैं तो आप ये मॉकटेल आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं। मॉकलेट हेल्दी भी होते हैं और जब आप उन्हें अपने मेहमानों का सर्व करती हैं तो वो भी खुश हो जाते हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-31, 19:36 IST

मानसून के मौसम में पार्टी करने की बात ही अलग है। अगर आप अपने घर पर पार्टी कर रही हैं तो आप ये मॉकटेल आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं। मॉकलेट हेल्दी भी होते हैं और जब आप उन्हें अपने मेहमानों का सर्व करती हैं तो वो भी खुश हो जाते हैं। 

अब आप कहेंगी की मानसून वाले मॉकटेल में क्या खास है जी हां ये ऐसे इंग्रिडिएंट्स से बनती हैं जिन्हें पीने से आपको मानसून में इंफेक्शन नहीं होता। अब कौन सी मॉकटेल में क्या खास है आइए आपको बताते हैं।

ब्लड ऑरेंज एंड जिंजर सोडा

blood orange ginger soda mocktail monsoon

अगर आपको चटपटा और तीखा स्वाद पसंद है तो आपको ब्लज ऑरेंज और जिंजर सोडा मॉकटेल पीनी चाहिए। इसका स्वाद आपका मूड तो बदल ही देगा साथ ही ये आपको एनर्जी देगा और मानसून में होने वाले इंफेक्शन से भी आपको प्रोटेक्ट करेगा। 

इसे बनाने के लिए आप संतरे को मैश कर लें और उसमें थोड़ी सी अदरक डालें। जिंजर सोड़ा पहले आप अपने घर पर ही बना लें। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच चीनी और अदरक का एक टुकड़ा डालकर इसे उबाल लें। जब ये पानी ठंडा हो जाए तो आप इसमें सोडा वॉटर मिलाएं जिंजर सोडा तैयार हो जाएगा। आप चाहें तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी काटकर डाल सकती हैं। एक गिलास में पहले संतरे को मैश करके डालें फिर इसमें जिंजर सोडा और पुदीना पत्ता डालें चाहें तो आइस क्यूब भी डाल सकती हैं और इसे फ्रेश सर्व करें।

कुकुंबर मोइतो

cucumber mojito mocktail

खीरा आपकी बॉडी के लिए कितना फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं ऐसे में मानसून के मौसम में जब आप कुकुंबर मोइतो पीएंगी तो आपके मुंह का स्वाद ही नहीं बल्कि आपका मन भी फ्रेश हो जाएगा। 

इसे बनाने के लिए आप खीरे के रस में नींबू का रस और पुदीने की पत्तियां डालें। इन पत्तियों को सबसे ऊपर रखें। ये झट से तैयार हो जाएगा। 

मैंगो लस्सी

mango lassi

गर्मी से मानसून तक आपको आम मार्केट आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप मानसून में अपने घर पर पार्टी कर रही हैं तो आप मेहमानों को मैंगो लस्सी जरुर पिला सकती हैं। ये हेल्दी भी हैं और आपकी मानसून पार्टी वाली तस्वीरों को भी रॉयल बना देगी।

 

मैंगो लस्सी बनाने के लिए आपको चाहिए आम, दही, पानी और चीनी, इसे आप एक जार में डालकर उसे मिक्सी में डालकर इसकी लस्सी बना लें। मानसून में मैंगो लस्सी के साथ पार्टी का मज़ा ही आ जाएगा। 

वाइल्डकैट कूलर

wildcat cooler mocktail

ये मॉकटेल ब्लूबेरी से बनती है जो ज्यादातर सभी को पसंद होती है। इस मॉकटेल को आप आसानी से अपने घर पर मानसून में होने वाली पार्टी के लिए बना सकती हैं। 

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए पानी चीनी और ब्लूबेरी, थोड़े पानी में चीनी और ब्लूबेरी एक साथ उबालकर शरबत बना लें फिर  एक गिलास में नींबू का रस डालें और उसमें 1 या 2 औंस (लगभग 50 ग्राम) ब्लूबेरी शरबत डालें। इसके बाद, गिलास को पानी से भर दें। बर्फ और पुदीने की पत्तियों को इसके ऊपर रखें बस इतनी आसानी से वाइल्डकैट कूलर कूलर मॉकटेल तैयार हो जाएगा। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।