दिवाली में अभी कुछ ही दिन रह गए हैं। इसलिए हर घर में दिवाली की तैयारी दिखने लगी है। साफ-सफाई कार्यक्रम शुरू हो चुका है और उसके बाद मिठाईयां बननी शुरू हो जाएंगी। दिवाली में मिठाईयां खूब सारी बनती हैं। इन मिठाईयों के कारण ही तो दिवाली का त्योहार लोगों को खूब पसंद आता है। लेकिन इन मिठाईयों की वजह से दो दिन में ही कुछ महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। वहीं डायबीटिज मरीज इन लज़ीज मिठाईयों का मजा नहीं ले पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो इस बार दिवाली में ये तीन शुगरफ्री मिठाईयां बनाएं।
शुगरफ्री मिठाईयों में शुगर और फैट कम मात्रा में होता है जिसके कारण डायबीटिज मरीजों को परेशानी नहीं होती है और वजन बढ़ने की भी चिंता नहीं होता है। डोंट वरी, हम आपको शुगरफ्री कैप्सूल यूज़ करने नहीं बोल रहे हैं। हम आपको गुड़ और खजूर का इस्तेमाल करने बोल रहे हैँ। इन चीजों में प्राकृतिक मिठास होती है जो किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। (Read More: इस दिवाली अपने बच्चों को ये '4 बातें' जरूर बताएं)
तो इन चीजों का इस्तेमाल कर ये तीन चीज जरूर बनाएं-
यह एक हेल्दी मिठाई है जो इस त्योहार पर आपको जरूर बनानी चाहिए। दिवाली के बाद अचानक से ठंड बढ़ जाती है। रागी की गर्माहट आपको ठंड में गर्मी देगी। इसमें फाइबर, खनिज और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है।
इस सामग्री के अनुसार आप दो लोगो को रागी नारियल लड्डू बनाकर खिला सकते हैं।
उत्तर भारत के हर त्योहार में मालपुआ जरूर बनता है। लेकिन ये बहुत मीठा होता है और ये मैदा से बनता है। लेकिन इस बार आप इसे गेहूं से बनाएंगी। (Read More: एक्सपर्ट के ये 5 टिप्स जरूर अपनाएं, नहीं तो दीपावली में बढ़ जाएगा आपका वजन)
जो लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं और मीठा खाने से बचते हैं उनके लिए सीताफल की खीर रेसिपी बेस्ट रहेगी। वैसे भी त्योहार हो और खीर ना खाया जाए तो मजा कैसे आएगा। त्यौहार की बात आये और खीर का नाम शामिल न हो ऐसा कभी हो सकता है? कस्टर्ड सीता फल, गुड़, नारियल का दूध और नट्स से बनी क्रीमी खीर हर किसी को पसंद आएगी। को आप इस दिवाली पर शौक से खा सकते हैं। (Read More: दिवाली पर chef से कप केक को डेकोरेट करना सीखें)
टिप - गन्ने का गुड़ की बजाए खजूर के गुड़ का इस्तेमाल करें। इससे खीर का स्वाद और अधिक बढ़ जाएगा।
तो ये तीन शुगरफ्री मिठाईयां इस दिवाली बनाएं और वजन बढ़ने की चिंता से मुक्ति पाएं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।