किसी भी देश में जाने से पहले वहां के नियम के बारे में जानना काफी ज्यादा जरूरी हैं। सभी देश के अजीबो- गरीब नियम होते हैं। ऐसे में कुछ देश में ऐसे नियम है जिन्हें आपने गलती से भी फॉलो नहीं किया तो आप काफी बड़ी मुसीबत में फस सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही देश के नियम के बारे में बताने वाले हैं।
थाईलैंड
कई भारतीय हर साल थाईलैंड जाते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड जाने का प्लान बना रही हैं तो यहां के नियम के बारे में जान लें। थाईलैंड में शर्ट उतारकर गाड़ी चलाना मना है। यह नियम यहां के नागरिक के साथ ही टूरिस्ट के लिए भी लागू होता है। अगर आप भी थाईलैंड घूमने जा रही हैं तो भूलकर भी यह गलती ना करें। वरना आपको जेल के चक्कर काटने पड़ेगें।
फ्रांस
फ्रांस बेहद खूबसूरत जगह है। अगर आप भी फ्रांस जाने का सोच रही हैं तो पहले नियमों के बारे में जान लें। यहां की कानून काफी सख्त हैं। यहां बिना स्विमवीयर पहने आप स्विमिंग पूल में नहीं जा सकती हैं। अब आप भी इस अजीब नियम के बारे में सोच रही होगी लेकिन यही यहां के नियम हैं। लूज़ ट्रंक्स शॉर्ट्स पहनने का यहां चलन नहीं है। फिटेड शॉर्ट्स के बिना स्विमिंग नहीं कर सकती आप।(ट्रैवलिंग से जुड़े हैक्स)
इसे जरूर पढ़ें: हर ट्रैवलर को पता होनी चाहिए पैकिंग से जुड़े ये हैक्स
टर्की
पैसा का कदर हम सभी करते हैं। वहीं अगर हम टर्की की बात करें तो टर्की में पैसों को लेकर काफी अलग नियम है। तुर्की में, मुद्रा को नष्ट करना एक अपराध है, क्योंकि यहां ऐसा करने से इसे तुर्की के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के रूप में देखा जाता है। अगर आप यहां की करेंसी को नष्ट करती हैं तो आपको जेल भी हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:ट्रैवल के लिए करें इस तरह से पैकिंग, एकदम हल्का लगेगा लगेज
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Photo Credit: instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों