सावन सोमवार को व्रत कई लोग रखते हैं। अब तो लड़कियों के साथ लड़के भी सावन सोमवार का व्रत रखने लगे हैं। सावन में मुश्किल से चार से पांच सोमवार पड़ते हैं। लेकिन ये चार से पांच व्रत भी लोगों को काफी भारी पड़ते हैं। क्योंकि शिव भगवान के व्रत में नमक नहीं खाया जाता है। जिसके कारण शाम तक शरीर में बहुत कमजोरी आ जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये फूड रुटीन फॉलो करें।
लेकिन, ये फूड रुटीन सावन सोमवार के व्रत के दिन फॉलो करेंगी तो शरीर में कमजोरी नहीं आएगी। बल्कि शरीर डिटॉक्स ही होगा। वैसे भी सावन का महीना पर्यावारण को डिटॉक्स करने के साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने का महीना होता है। इसलिए सावन में प्याज-लहसुन खाने की मनाही होती है और सोमवार के व्रत के दिन नमक नहीं खाया जाता है। इसलिए सावन सोमवार के व्रत के दिन ये फूड रुटीन फॉलो करें।
इसे जरूर पढ़ें: सावन में शिवलिंग में जरूर चढ़ाएं शिव जी को प्रिय ये 5 पत्ते, ये आपको भी बनाते हैं हेल्दी
व्रत के दिन सुबह-सुबह शिव भगवान की पूजा कर ली जाती है। सुबह की पूजा के बाद ब्रेकफास्ट में फल खा लें और एक ग्लास दूध पी लें। दूध से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और पेट भी भर जाएगा।
फिर 11-12 बजे के आसापास फलों का जूस या 1 ग्लास लस्सी पिए। इस समय जो लस्सी आप पिएंगी उसमें पानी बिल्कुल भी मिक्स नहीं करें। केवल दही में खूब सारे ड्राई फ्रूट्स और 1 चम्मच चीनी मिलाकर एक बार ग्राइंडर में पीस लें। फिर इस लस्सी को पिएं। इस 1 ग्लास लस्सी से आपका पेट पूरी तरह से भर जाएगा।
दोपहर का लंच 1 या 2 बजे करें। इस समय फ्रूट चाट बनाकर खाएं। साथ में एक कटोरी दही और एक कटोरी पपीता भी खा लें। पपीता और दही से पेट भर जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: आखिर क्यों होती है सावन में इन कामों को करने की मनाही, जानिए
शाम के समय एक कप चाय या कॉफी पिएं। चाय या कॉफी से मूड फ्रेश हो जाता है। लेकिन व्रत के दिन के लिए चाय या कॉफी केवल दूध से बनाएं और उसमें एक चम्मच ही चायपत्ती या कॉफी डालेँ। इससे आपको एनर्जी मिलेगी।
रात के डिनर में राजगिरि या कुट्टू के आटे के बर्फी का परांठा खाएं। मीठा आपको तुरंत एनर्जी देगा। फिर एक ग्लास दूध पिएं। ये थकान दूर करेगा और अगले दिन के लिए शरीर को एनर्जी भी देगा।
अगर पूरे दिन ये फूड रुटीन रखेंगी तो शरीर अच्छे से डिटॉक्स हो जाएगा और शरीर में कमजोरी भी नहीं होगी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।