Kitchen Tips: हैंड ब्लेंडर इस्तेमाल करने का सही तरीका जानते हैं आप?

आप यकीनन हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है? अगर नहीं पता तो इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 

 
way to use hand blender in hindi

किचन एप्लाइंसेस होते हैं, जो हमारे काम को बहुत अधिक आसान बनाते हैं। साथ ही, किचन में लगने वाले समय को भी कम करते हैं। यूं तो आप किचन में कई एप्लाइसेंस को जगह देते हैं, लेकिन हैंड ब्लेंडर एक बेहद ही कॉम्पैक्ट एप्लाइंस है। इससे आप सब्जियों की प्यूरी बनाने से लेकर अंडे को फेंटने व अन्य कई कामों को आसान बना सकते हैं।

हालांकि, इसे भी अन्य एप्लाइंसेस की तरह सही केयर की जरूरत होती है। अगर ब्लेंडर का सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। खाना न सिर्फ ठीक तरीके से ब्लेंड होगा, बल्कि आपका समय भी खराब हो जाएगा।

तो चलिए इसी को लेकर हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से हैंड ब्लेंडर का सही इस्तेमाल किया जा सकता है और अपना समय बताया जा सकता है।

सही कंटेनर का चयन करें

How to Use a Hand Blender

हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल करते समय ऐसे गहरे और तंग कंटेनर का इस्तेमाल करें, जिससे सामग्री बाहर न निकलें। अगर आप छोटा कंटेनर का इस्तेमाल करेंगे, तो आपको परेशानी होगी और हैंड ब्लेंडर चलाते वक्त सामग्री बाहर निकल जाएगी।

इसलिए बेहतर होगा कि आप हैंड ब्लेंडर को इस्तेमाल करने से पहले सामग्री को एक बड़े बर्तन में डाल लें और फिर धीरे-धीरे ब्लेंडर करें। इससे आपको काफी आसानी हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें-किचन की साफ-सफाई के ये आसान ट्रिक्स आपके काम को कर देंगे Easy!

हैंड ब्लेंडर की सही स्पीड रखें

हैंड ब्लेंडर चलाना एक कला है। अगर इसे ठीक तरह से नहीं चलाया जाएगा, तो आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह तो आपको पता ही होगा कि हैंड ब्लेंडर में अक्सर अलग-अलग स्पीड होती हैं।

अपनी सामग्री के अनुसार सही स्पीड का चयन करें। नाजुक सामग्री के लिए कम स्पीड और गाढ़ी सामग्री के लिए ज्यादा स्पीड का इस्तेमाल करें। अगर आपको स्पीड की नॉलेज नहीं हैं, तो पहले अच्छी तरह से पढ़ लें।

ब्लेंडर को सीधा रखें

जब भी खाने को ब्लेंड करें तो हाथ को सीधा रखें। इससे हैंड ब्लेंडर बिल्कुल सीधा चलेगा और सामग्री भी बिल्कुल सही तरह से चल पाएगी। इससे आपको काफी फायदा होगा और काम भी बहुत ही आसानी से हो जाएगा।

साथ ही, ब्लेंडर चलाते वक्त पूरे कंटेनर में घूमाने की बजाय एक ही तरफ रखें, ताकि सही तरीके से हैंड ब्लेंडरको चलाया जा सके।

थोड़ी सामग्री डालकर करें ब्लेंड

इन पांच बातों का रखेंगी ध्यान तो हैंड ब्लेंडर चलेगा सालों-साल | easy tips  to take care of hand blender | HerZindagi

अगर आप सामग्री को बहुत ही ज्यादा डालेंगे, तो आपको ब्लेंडर करते वो कंटेनर से बाहर निकलेगी। इसलिए अगर आपको परेशानी न हो, तो पहले ही कंटेनर को एक दो हिस्सों में बांट लें।

इसके अलावा, थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सामग्री डालकर ब्लेंड करें, ताकि बेहतर रिजल्ट चल सके। साथ ही, ब्लेंड करते समय ब्लेंडर को स्थिर रखें और अचानक ऊपर-नीचे न करें। इससे सामग्री बाहर छलक सकती है।

इसे जरूर पढ़ें-प्याज को फ्रीज करने का भी है सही तरीका, इस तरह से कर सकते हैं लंबे समय तक स्टोर

सुरक्षा का ध्यान रखें

हैंड ब्लेंडर का उपयोग करते समय उसकी ब्लेड से दूरी बनाए रखें और उपयोग के बाद तुरंत बंद कर दें। उपयोग के बाद हैंड ब्लेंडर को तुरंत साफ करें, ताकि उसमें सामग्री चिपक न जाए और ब्लेड की धार बनी रहे।

अगर धार खत्म हो गई है तो पूरी तरह खत्म होने से पहले ही धार को लगवा लें। कोशिश करें कि हर हफ्ते हैंड ब्लेंडर पर धार लगवाएं और इस्तेमाल करते रहें। यकीनन आपका हैंड ब्लेंडर काफी वक्त तक चलेगा।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP